विकसित दिल्ली का संकल्प
न बहाने, न विश्राम… केवल समर्पण और काम
मुझे दी गई अहम मंत्रालयों की ज़िम्मेदारी संभालते हुए मैं प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सपने के अनुसार विकसित दिल्ली के लिए काम करने का संकल्प दोहराता हूँ और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ
@BJP4Delhi
स्नानं कुंभे महापुण्यं, धर्मक्षेत्रे महोत्सवम्।
त्रिवेणी संगमे दिव्यं, मोक्षद्वारं सदा स्मृतम्।
आज प्रयागराज महाकुंभ में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री @AjayTamtaBJP जी के साथ पवित्र त्रिवेणी संगम में दिव्य स्नान कर माँ गंगा, माँ यमुना, माँ सरस्वती का शुभाशीष प्राप्त किया। भारत की सांस्कृतिक विरासत, अध्यात्म और आस्था के अद्वितीय संगम प्रयागराज महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला है।
#एकता_का_महाकुम्भ #तीर्थराज_प्रयागराज
#MahaKumbh2025 #mahakumbhprayagraj
📍 राजौरी गार्डन विधानसभा, दिल्ली
🗓 29 जनवरी, 2025
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री @mssirsa जी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर उपस्थितजनों को भाजपा की विकास योजनाओं और प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में हो रहे ऐतिहासिक कार्यों के बारे में अवगत कराया।
सभी ने आगामी 5 फरवरी को कमल का बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प लिया।🗳️🇮🇳
#आ_रही_है_भाजपा 🪷
#DelhiElection2025
@BJP4India@BJP4Delhi
"करोलबाग विधानसभा क्षेत्र के फ़ैज रोड, पहाड़गंज में श्री वेद प्रकाश बैरवा जी द्वारा आयोजित भव्य स्वागत समारोह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखते ही बना।
रवि नगर और मंगल बाज़ार में करवाई गई जनसभाओं में मिला ज़बरदस्त समर्थन 🙏🏻 राजौरी गार्डन दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है
भाजपा चंडीगढ़ नेत्री सरदारनी हरप्रीत कौर बबला जी को सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ का नया मेयर चुने जाने पर हार्दिक बधाई।
हरप्रीत जी के नेतृत्व में चंडीगढ़ के सभी विकास कार्य सुचारू रूप से संपन्न होंगे,ऐसा पूर्ण विश्वास है।
झूठ और फरेब पर आधारित आप-दा राजनीति के समापन का श्री गणेश हो चुका है।
5 फरवरी को दिल्ली की देवतुल्य जनता यमुना में आप-दा की तिलांजलि देगी,10 वर्षों के अंधकार युग और झूठ तंत्र का समापन होगा।
कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु आज कोटद्वार स्थित आवास में अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सभी विकास कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण हों और गुणवत्ता में कोई समझौता न हो। हर विभाग को अपने कार्यों की नियमित समीक्षा करने और जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए।
उत्तराखण्ड सदन, नई दिल्ली से अधिकारियों को प्लास्टिक मुक्त उत्तराखण्ड, स्वच्छ भारत मिशन और फिट इंडिया मूवमेंट के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 38वें राष्ट्रीय खेलों को ग्रीन गेम्स की तर्ज पर कराया जाना आज पूरे देश में सराहनीय पहल बन चुकी है। अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश में सिंगल-यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए और इसे सख्ती से लागू किया जाए। इसके अतिरिक्त सरकारी कार्यक्रमों में पेयजल व्यवस्था के लिए पुनः उपयोग योग्य बोतलों का प्रयोग प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत विशेष रूप से चारधाम यात्रा मार्ग एवं पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर हर 500 मीटर की दूरी पर डस्टबिन लगाए जाने, साथ ही, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।
फिट इंडिया अभियान की तर्ज पर राज्य में 'फिट उत्तराखण्ड' अभियान की शुरुआत की जाए। साथ ही, स्थानीय खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए विधायक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। प्रदेश में नो जंक फूड डे और फिटनेस फेस्टिवल जैसी पहल को बढ़ावा दिया जाए, ताकि राज्य में स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन मिल सके।
माननीय सांसद @ravikishann जी की राजौरी गार्डन में हुई जनसभा में आज उमड़े जनसैलाब ने हुंकार भरकर ये कहा है कि 5 फ़रवरी को कमल का बटन दबाकर दिल्ली को आप-दा से बचाना है।
रवि किशन जी ने मौजूद लोगों के साथ भाजपा के संकल्प पत्र पर बातचीत की और मोदी जी की गारंटी के बारे में बताया। जितना ज़बरदस्त समर्थन और उत्साह लोगों में देखने को मिल रहा है मुझे पूरा विश्वास है दिल्ली में आ रही है भाजपा
@BJP4Delhi
वैश्विक पटल पर माँ भारती की कीर्ति पताका लहराकर समस्त देशवासियों को गौरवान्वित करने वाले महान युगद्रष्टा, देश के समग्र विकास के लिए समर्पित रहने वाले राष्ट्रऋषि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का 38वें #NationalGames के उद्घाटन समारोह के अवसर पर स्वागत व अभिनंदन किया ।
दिल्ली के जन-जन की यही पुकार
डबल इंजन सरकार चुनेंगे इस बार
दिल्ली के वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पूनम शर्मा जी के पक्ष में आयोजित रोडशो में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर उनके चुनाव कार्यालय का भी शुभारंभ किया।
दिल्ली की जनता चुनेगी डबल इंजन सरकार !
पालम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री @Kuldeep4bjp जी के पक्ष में आयोजित रोड शो में शामिल होकर देवतुल्य जनता से भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। रोड शो के दौरान जनता से मिले असीम प्रेम, स्नेह एवं आशीर्वाद से अभिभूत हूँ।