मेरठ में ललिता गौतम हत्याकांड पर बवाल करने वालो 7 लोगों की जेल बदली गई, थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए रवि गौतम को मेरठ से मुजफ्फरनगर जेल भेजा, अमरोहा से जिला बदर दिग्विजय भाटी मेरठ से बागपत जेल भेजे गए, पूर्व मंत्री के बेटे हिमांशु सिद्धार्थ को मेरठ से बागपत जेल शिफ्ट किया गया।
#मेरठ में बलवा करने की साजिश को SSP ने नाकाम किया, प्रदर्शन के नाम पर सड़क जाम और पुलिस पर दबाव बनाने वाले लोगों को पुलिस ने खदेड़ा। नोएडा, अमरोहा से आए अपराधिक किस्म के लोगों ने मृतिका के परिजनों को लाइसेंस और मुआवजा दिलाने का लालच देकर बहकाया। कई लोग हिरासत में लिए गए ।
#यूपी के हमीरपुर से खाकी को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है । एक ट्रक ड्राइवर ने दारोगा पर 20 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए बीच सड़क पर उसकी जमकर धुनाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया, दरोगा को सस्पेंड कर उसके खिलाफ सिटी कोतवाली में केस दर्ज हुआ है।
#महोबा के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के सबुआ गांव में युवक और युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही रस्सी से पेड़ पर लटके मिले, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । युवक और युवती में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है ।
#अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा गबन में एफआईआर दर्ज, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव,अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, मनीष यादव समेत आधा दर्जन लोगों पर एफआईआर दर्ज, गबन,धोखाधड़ी, आपराधिक साज़िश की धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई। रामजन्मभूमि कोतवाली में दर्ज हुई एफआईआर
मेरठ की छात्रा नोएडा पढ़ाई करने के लिए गई, वहां पर उसकी दोस्ती विलास राज से हुई जिसने AI के जरिए छात्रा की अश्लील वीडियो बनाई फिर उस छात्रा से 1 लाख रूपये भी वसूल लिए, दोबारा फिर से वसूली चाह रहा था । अब मेरठ के सदर बाजार थाने में केस दर्ज हुआ तो आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार हुआ।
मेरठ के SP सिटी विनायक गोपाल भोंसले कुख्यात गैंगस्टर सलमान के घर अचानक जा पहुंचे और सलमान के भाई को तल्ख़ भाषा में समझा दिया कि सलमान उसके साथियों ने कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ की तो उसका अंजाम उसके साथ परिवार को भुगतना पड़ेगा अपराध की कमाई से बनाई संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बड़ा ऐलान। जो हिंदू गाय बेचना चाहते हैं, हम उनसे गाय ख़रीदेंगे, हम गाय को कटने नहीं देंगे, OLX की तरह से एक नई वेबसाइट OLXG शुरू करने जा रहे हैं। इस वेबसाइट पर जब गाय का इश्तेहार डालेंगे तो शंकराचार्य की टीम उनसे संपर्क करके गाय खरीदेगी ।
#मुरादाबाद में कारोबारी के घर करोड़ों की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया, बेटी अरीबा ही निकली मास्टरमाइंड, प्रेमी के साथ साजिश रचकर लुटवा दिया अपना ही घर, प्रेमी की आर्थिक मदद के साथ दोनों ने ऐश की जिंदगी जीने के लिए की घटना, पुलिस 47 लाख कैश,मोबाइल और दो गाड़ियां बरामद की
मेरठ एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता 1 लाख के इनामी बदमाश के साथ हुई मुठभेड़
1 लाख के इनामी बदमाश जुबेर की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मृत्यु
कुख्यात मुनीर गेंग का सदस्य है जुबेर
अलीगढ़ में 3 हत्याओं में चल रहा था वांटेड
मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र में हुई मुठभेड़
मेरठ एसटीएफ के साथ अलीपुर थाना लोहिया नगर मेरठ में मुठभेड़ के दौरान 1 लाख के इनामी बदमाश जुबैर पुत्र रफतउल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया 1 लाख के इनामी बदमाश जुबेर की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मृत्यु अपराधी जुबैर शातिर किस्म का अपराधी हैं तथा कुख्यात मुनीर गैंग का सक्रिय सदस्य हैं। इसके विरूद्ध हत्या, लूट एंव डकैती आदि के 02 दर्जन मुकदमे अलीगढ़ में दर्ज हैं।
क्या ये बोल एक थानेदार को किसी महिला के लिये हो सकते ह
बच्चा क्या मैंने पैदा किया है जाओ अपनी बच्ची के पास जाकर रो लो यंहा मत रोओ ये बोल हापुड कोतवाल मनीष चौहान के ह जो मृतक दहेज पीड़िता की महिला परिजनों के साथ थानेदार करते नजर आ रहे है
हापुड थानेदार का अमर्यादित व्यवहार शब्दो की गरिमा भी की तारतार मृतका दहेज पीड़िता की महिला परिजनों से अभद्रता करते नजर आ रहे कोतवाल मनीष चौहान मृतका का अंतिम संस्कार भी नही हुआ था और परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये थानेदार से लगा रहे थे गुहार मृतका के बच्चे को दिलाने की गुहार पर बिफरे थानेदार ओर बोले बच्चा मैंने पैदा किया ह क्या थानेदार मनीष चौहान वर्दी की लाज भी नही रख पाए मनीष चौहान उस समय पिलखुआ कोतवाल थे और अभी हापुड सदर कोतवाल बनाया गया। SP हापुड के चहेते बताए जाते हैं कोतवाल साहब
पूर्व पिलखुवा कोतवाल ओर वर्तमान में हापुड कोतवाली के इंचार्ज मनीष चौहान का पीड़ित महिलाओं के साथ बदजुबानी बदसलूकी का विडिओ हुआ वायरल मृतका की महिला परिजनों के साथ थानेदार का आपत्तिजनक व्यवहार शब्दो की गरिमा भूले
@Uppolice@adgzonemeerut@digrangemeerut@ChiefSecyUP
हापुड़ के पिलखुवा इलाके में प्रॉपर्टी डीलर अतुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई, अतुल के परिजनों ने हिस्ट्रीशीटर नवीन नेता सहित 4 नामजद और 4 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज कराई है, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, हिस्ट्रीशीटर को कुछ दिन हापुड़ जिला मंत्री का पद गिफ्ट में मिला था
संभल के पीएम श्रीस्कूल में इस्लामिक गतिविधि बढ़ाने के आरोप में पूर्व प्रिंसिपल मौ. अंजार अहमद और टीचर गुल एजाज सस्पेंड किए गए साथ ही नखासा थाने में FIR भी दर्ज की गई, आरोप है कि उपरोक्त टीचर स्कूली बच्चों को टोपी लगाकर बुलाते थे इस्लामिक प्रार्थना भी कराते थे, अब जांच पुलिस करेगी
हिमाचल प्रदेश में चंबा के ककीरा में पर्यटकों का वाहन गहरी खाई में गिरा जिसमें 6 पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई है। चार गम्भीर रूप से घायल हुए है । ये सभी पर्यटक गुजरात से हिमाचल प्रदेश आए थे ।
UPPCL अपने 5 लाख उपभोक्ताओं के 200 करोड़ वापस करेगा, स्मार्ट मीटर के नाम पर हुई थी अतिरिक्त वसूली,
इस महीने में वसूली रकम वापस की जाएगा
2800 की जगह 6016 रुपए वसूले गए थे
स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश भर में हुए थे प्रदर्शन
UP- अंबेडकरनगर में 4 नाबालिग बच्चों की निर्मम हत्या हुई है, घटना के बाद मौके पर पहुंची एसपी प्राची सिंह का कहना है कि बच्चों की मां ने ईंट से कूचकर हत्या की है । फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है । आरोपी महिला वारदात के बाद से फरार है । महिला की गिरफ्तारी के बाद पर्दाफाश होगा
मेरठ DIG कलानिधि नैथानी ने बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना इंचार्ज नीरज मलिक, SSI अरुण, SI अमित कुमार, सिपाही योगेश, प्रवेश, सुमित, विपुल सभी पुलिस कर्मी सस्पेंड किए गए । इन पुलिसकर्मियों पर एक युवक को थाने लाकर अवैध वसूली के आरोप है । इन सभी पुलिसकर्मियों की जांच सीओ से कराई गई थी ।
फतेहपुर में मंसूब अहमद ने एक युवती से दोस्ती की फिर उसका अश्लील फोटो/वीडियो लिया जिसके जरिए ब्लैकमेल कर धर्मांतरण का दबाव बनाया और कई बार युवती के साथ रेप भी किया, अब पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर खखरेरू थाने पर रेप, IT एक्ट में FIR दर्ज कर आरोपी मंसूब अहमद को अरेस्ट किया है।
मेरठ STF ने मुरादाबाद में 50 हजार के ईनामी बदमाश आशु उर्फ मोंटी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया, आशु पर हत्या लूट सहित 36 केस दर्ज थे, वह कारोबारी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने में वांछित था। आशु कुख्यात उधम सिंह गैंग का शार्प शूटर था, आशु के कब्जे से असलाह और कारतूस बरामद हुए है।