पेपरलीक के खिलाफ युवाओं का हुजूम लखनऊ के इको गार्डन में पहुंचना शुरू हो गया है🔥
Exampur के संचालक Vivek Sir ने आज यानी 12 जून को Lucknow के इकोगार्डन में पेपरलीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ बड़े आंदोलन का कॉल किया है।
खैर कल रात में ही टुंडला स्टेशन से Vivek Sir को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जिसके बाद से रात में ही छात्रों का हुजूम Lucknow के तरफ कूच करना शुरू कर दिया।
आज लखनऊ के ईको गार्डन में छात्रों और युवाओं ने अपनी जायज़ मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
युवाओं की मांग है कि सभी प्रतियोगी परीक्षाएँ समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजित की जाएँ। लगातार सामने आ रहे पेपर लीक, परीक्षा गड़बड़ियों और भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाई जाए, ताकि मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का भविष्य सुरक्षित रह सके।
युवाओं का स्पष्ट संदेश है - रोज़गार और भर्ती व्यवस्था में ईमानदारी चाहिए, पेपर लीक और भ्रष्टाचार नहीं।
जब इतने सारे लोग इकट्ठे हो रहे है और ये आवाज उठा रहे है कि #uplekhppal में गड़बड़िया है
तो क्या सरकार को संज्ञान लेकर इस पर कोई जाँच नहीं करनी चाहिए कोई कार्यवाही नहीं करनी चाहिए ?
आज प्रयागराज में बड़ी संख्या में छात्रों ने लेखपाल परीक्षा और अन्य परीक्षा पेपर लीक मामले में कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया 👏🚨🚨
आवाज दो हम एक है 👏
#पेपर_लीक
भाजपा के नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार में छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है चाहे NEET पेपर लीक का मामला हो, UPSI और लेखपाल भर्ती में कथित अनियमितताएं हों, या फिर 69,000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़ा विवाद हो हर मोर्चे पर युवाओं का इस भाजपा सरकार से भरोसा टूटता नजर आ रहा है।
प्रयागराज में इन्हीं मुद्दों को लेकर हजारों की संख्या में प्रतियोगी छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया करीब ढाई घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन में छात्रों ने NEET पेपर लीक, लेखपाल व UP SI भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया किन्तु छात्रों ये मुद्दे कथित मुख्यधारा की खबरों से गायब है।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा, प्रयागराज की सड़कों पर कॉकरोच नहीं, बल्कि अपने अधिकारों के लिए लड़ने वाले छात्र उतरे हैं नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ अपने-अपने पद से इस्तीफा दें, क्योंकि उनके कार्यकाल में शिक्षा, भर्ती व्यवस्था और आरक्षण पर सबसे ज्यादा सवाल खड़े हो रहे हैं।
छात्रों ने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया और कहा कि यह उनके भविष्य, रोजगार और न्याय की लड़ाई है, जिसे उन्हें स्वयं लड़ना होगा। जब युवाओं के सपनों पर बार-बार चोट होगी, तो सड़कों पर उनका आक्रोश दिखना स्वाभाविक है।
#UPSI_SCORECARD #Lekhpal_Exam #NEET
प्रयागराज की सड़कों पर उमड़ा प्रतियोगी छात्रों का ग़ुस्सा सिर्फ़ एक परीक्षा का विरोध नहीं, बल्कि उस व्यवस्था के खिलाफ़ आवाज़ है जिस पर युवाओं का भरोसा लगातार टूटता जा रहा है। लेखपाल भर्ती परीक्षा को निरस्त कर निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया की मांग कर रहे छात्रों का कहना है कि भाजपा सरकार में भर्ती परीक्षाएं अब मेहनत नहीं, बल्कि अव्यवस्था और संदेह का प्रतीक बन चुकी हैं।
पेपर लीक, धांधली और लगातार उठते सवालों ने प्रतियोगी युवाओं के भविष्य को असुरक्षा के अंधेरे में धकेल दिया है। मेहनत करने वाला छात्र आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
प्रयागराज में पेपरो में हो रही धांधली, चरमराती शिक्षा व्यवस्था, फेल हो रहे सिस्टम और सरकार के खिलाफ हजारों छात्रों और युवाओं साथियों ने जो हुंकार भरी है यह जरूर सरकार और आयोग के कानो को चुभ रही होंगी यह चेतावनी है युवाओं की सिस्टम को, कि अगर सिस्टम युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा तो युवा भी चुप नहीं बैठेंगे,
क्योंकि खामोशी तब तक रहती है जब तक उम्मीद रहती है, लेकिन जब उम्मीद टूटती है तो आंदोलन जन्म लेते हैं।
अपनी जायज मांग को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे है SSC_GD के छात्रों को सरकार अभी कहेगी ये युवा देशद्रोही है
इनके साथ खड़े होने वाले अध्यापकों के ऊपर सरकार मुकदमा दर्ज करेगी और आयोग भी बयान देगा की परीक्षा में कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई है किसी भी तरह की धांधली नहीं हुई है परीक्षा एकदम निष्पक्ष और पूर्ण पारदर्शिता के साथ हुई है अगर परीक्षा को लेकर कोई भी भ्रामक वीडियो या फिर अफवाह फैलाई जाती है और इसमें कोई छात्र सम्मिलित मिलता है तो उसके ऊपर भी मुकदमा होगा यानी उसका भविष्य खराब कर दिया जाएगा,
मेरा एक सवाल है अगर सरकार और आयोग किसी भी एग्जाम को सुचारू रूप से नहीं करवा सकती तो युवाओं और छात्रों से कह दे कि हम आपके भविष्य से यूं ही खिलवाड़ करते रहेंगे क्योंकि हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित है हमें देश के गरीब, मजदूर के बच्चों से क्या मतलब है, अगर बेरोजगार युवाओं से ऐसी अव्यवस्था नहीं झेली जा रही है तो वह पढ़ाई लिखाई छोड़कर पकौड़े तले... #ssc_gd