लक्ष्मी, दुर्गा, शारदा, सब नारी के रूप,
देवी सी गरिमा मिले, नारी जन्म अनूप।
संपूर्ण मातृशक्ति को 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं।
सुसंस्कृत समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में 'मातृशक्ति' की भूमिका महत्वपूर्ण है।
#InternationalWomensDay
जब कलम उठती है तो बंदूकें झुक जाती हैं, जब ज्ञान बढ़ता है तो नफरत कम होती है। शिक्षा ही वह ताकत है जो समाज को अंधविश्वास से निकालकर प्रगति की राह पर ले जाती है। अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस हमें याद दिलाता है कि बदलाव की शुरुआत हमेशा शिक्षा से होती है। #InternationalEducationDay
विश्व में भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र के रूप में मान्यता दिलाने में परमाणु ऊर्जा वैज्ञानिक #डॉ_होमी_जहाँगीर_भाभा का अहम योगदान था. उनके प्रयासों से भारत में ट्रांबे में परमाणु ऊर्जा के विकास के लिए एशिया का पहला एटोमिक रिएक्टर की स्थापना की गई!
पुण्यतिथि पर ���त-शत नमन
@MIB_India @airnewsalerts
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
पिछड़े और वंचितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए उनका सशक्त नेतृत्व और योगदान हम सभी का हमेशा मार्गदर्शन करता रहेगा।
जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं।
अकेले ही पर्वत काटकर सड़क निर्माण करने वाले बिहार के महान सपूत 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी जी की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।🙏
#DashrathManjhi#MountainMan
जय जवान, जय किसान के प्रणेता, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन।
आपके आदर्शों ने सशक्त भारत की नींव रखी,
जो सदैव राष्ट्र को गौरवान्वित करते रहेंगे। 🇮🇳
Jai Jawan Jai Kisan
जय जवान, जय किसान के प्रणेता, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन।
आपके आदर्शों ने सशक्त भारत की नींव रखी,
जो सदैव राष्ट्र को गौरवान्वित करते रहेंगे। 🇮🇳
Jai Jawan Jai Kisan
जोसेफ चेल्लादुरई कुमारप्पा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख बौद्धिक स्तंभों में से एक माने जाते हैं।
वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और गाँधीवादी चिंतक थे, जिन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को नैतिकता, आत्मनिर्भरता और ग्राम स्वराज से जोड़कर देखने की नई दृष्टि दी।
जयंती पर सादर नमन🙏
@MIB_Hindi@AIRNewsHindi
भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं मराठी कवियत्री सावित्रीबाई फुले जीवनभर भारत में महिलाओं के अधिकारों की मशाल प्रज्ज्वलित करने में अग्रणी रही। उन्हें प्रायः भारतीय महिलावाद की जननी कहा जाता है।
जयंती पर शत-शत नमन💐
@MIB_Hindi@AIRNewsHindi
महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई ने भारत को अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में नई ऊँचाईयों पर पहुँचाया. वे PRL, IIM जैसी कई संस्थाओं के निर्माता थे. देश की रॉकेट प्रौद्योगिकी को आगे बढाया और उपग्रह टेलीविजन प्रसारण के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई.
पुण्यतिथि पर शत-शत नमन🙏
@MIB_Hindi@isro@AIRNewsHindi
'पद्म विभूषण' से सम्मानित विज़न, विनम्रता और मानवता के प्रतीक महान उ��्योगपति रतन टाटा ने टाटा समूह को वैश्विक ऊँचाइयों पर पहुँचाया, नवाचार की मिसाल दी और परोपकार से लाखों जीवन रोशन किए। उनकी सादगी और दृष्टि हमेशा प्रेरित करती रहेगी. जयंती पर सादर नमन🙏 #RatanTata
@MIB_Hindi
@AIRNewsHindi