धर्म की रक्षा से ही देश की रक्षा है।उसी विचार का समर्थन है जो देश,धर्म और संस्कृति के पक्ष में हो।हम विराट हिन्दू परिवार हैं।
रिट्वीट निजी विचार नहीं है।
एक बार दिल्ली में एक फ़ाइव स्टार होटल में पार्टी में खाना खाया। थोड़ा अजीब लगा। फिर सोचा कि मेरी मध्यमवर्गीय ज़बान ही इसकी क़दर करने लायक नहीं है। कुछ दिन बाद अख़बार में पढ़ा कि उसी होटल के 120 कर्मचारी 45 दिन से अधिक समय से डीप फ़्रीज़र में रखा खाना खाने से बीमार पड़ गए हैं।
संसद में गतिरोध सुलझाने के लिए सरकार की बड़ी पहल। छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा को तैयार। गृह मंत्री अमित शाह देंगे चर्चा का जवाब। हर मुद्दे का देंगे जवाब। विपक्ष अब चढ़ावा चोरी पर भी चर्चा पर अड़ा।
तत्व किमेकम् ?
शिवम् अद्वितीयम् ।
सत्यं शिवम् सुन्दरम् ।।
जगत का मूल वह एकमात्र तत्व क्या है ?
वह शिव ही है।वही अद्वितीय है।वही सत्य है,वही कल्याणकारी है वही सुन्दर है।
ॐ नमः शिवाय्
🌿🙏🌿
@UJJAVALSHAH2 राज्यवर्धन सिंह पूर्व विधायक हैं, अभी नहीं हैं। भानुप्रकाश सिंह जी ने गोवा का राज्यपाल रहते 1994 में कांग्रेस के ही मुख्यमंत्री विल्फ़्रेड डिसूज़ा को बर्खास्त कर दिया था। यह अपनी तरह का इकलौता मामला था। जब केंद्र ने इस फ़ैसले को ग़लत माना तो उन्होंने तुरंत पद छोड़ दिया था।
पिछले एक हफ़्ते में
- टीएमसी और शिवसेना यूबीटी के बाग़ियों ने पीएम से मुलाक़ात की
- अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पीएम से मिले
- वायएसआरसीपी के सांसद गृह मंत्री से मिले
-डीएमके ने परिसीमन पर तमिलनाडु सीएम की बैठक का बहिष्कार किया
और अब एनसीपी शरद पवार के सांसद सोमवार को पीएम से मिलेंगे।
लगता है परिसीमन बिल के मोर्चे पर जल्दी ही सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है।
सरकार ने दो तिहाई का आँकड़ा छू लिया है।
कांग्रेस को लगता है कि विरोध करने पर उसके सांसदों को निलंबित कर सरकार संविधान संशोधन विधेयक पारित करा लेगी।
काँग्रेस के मुताबिक़ दिसंबर 2023 में ऐसा ही हुआ था जब 146 सांसदों को निलंबित कर कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित करा लिए गए थे।
पर इस बार सरकार ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
कम ही लोग जानते हैं कि संजना सञ्ज्ञा का ही बिगड़ा रूप है। क्योंकि IAST में सञ्ज्ञा को sañjñā लिखा जाता है। इस देश की अंग्रेज़ी भाषी जनता उसे Sanjana लिखने और संजना बोलने लग गई। फिर ऐश्वर्या ने 1994 में पेप्सी का विज्ञापन किया और देश में संजनाओं की बाढ़ आ गई।
यह अवश्य देखें।
बहुत अच्छे से बताया है अंशुमान जी ने।
पर जेन ज़ी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों को यह समझ नहीं आएगा।
सच्चा जेन ज़ी- आज भी सुख-सुविधाओं से दूर रह कर माता-पिता के सपनों को पूरा करने के लिए, कहीं दूर किसी गाँव-क़स्बे में, आज भी कड़ी मेहनत कर रहा होगा।
जिन्हें सुख-सुविधाएं मिली हैं, वह भी भविष्य की उधेड़बुन में अपने वर्तमान से बेपरवाह हैं।
इस बार जितने लोग सड़कों पर आए थे वो मोदी जी को ठोकने आए थे - अरविंद केजरीवाल
अब आप खुद सोच सकते हैं कि इसके दिमाग में देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति कितना जहर भरा है
जो यह खुलेआम मोदी जी को ठोकने की बात कर रहा है
पीठ पीछे तो न जाने क्या-क्या षड्यंत्र रचता होगा?
आहारशुद्धौ सत्त्व शुद्धि:,
सत्त्वशुद्धौ ध्रुवास्मृति:।
स्मृतिलम्भे ,
सर्वग्रन्थीनां विप्रमोक्ष:।।
(छान्दोग्योपनिषद् ७/२६/२)
शुद्ध आहार होने पर अन्त:करण की शुद्धि होती है।स्मृति निश्चल होती है।स्मृति से सम्पूर्ण ग्रन्थियां(भ्रान्तियां) खुल जाती है।
सुप्रभात्
ईशावास्यमिदं सर्वम् यत्किंच जगत्येन त्यक्तेन भुन्जीथा,
मा गृधः कस्यस्विद्धनम्।
(ईशावास्योपनिषद१)
ईश का आवास यह सारा जगत,
जीवन यहाँ जो कुछ उसी से व्याप्त है।
अत एव उनको त्याग उसके नाम से,
तू भोग कर उसका तुझे जो प्राप्त है,
धन की किसी के भी न रख तू वासना।
श्री परमात्मने नमः