NOIDA: कर्मचारियों के भारी विरोध प्रदर्शन के बाद Yogi Adityanath सरकार ने नीतियों में कई बदलाव किए हैं.
नोएडा डीएम Medha Roopam ने बताया कि पिछले 2- 3 दिनों में सभी औद्योगिक इकाइयों के साथ बैठक हुई और ये निर्देश जारी किए गए हैं -
1. ओवरटाइम के लिए मज़दूरी दोगुनी होगी
2. सभी कर्मचारियों को वीकली ऑफ़ मिलेगा
3. वीकली ऑफ़ पर काम करने पर दोगुना भुगतान होगा
4. बोनस 30 नवंबर से पहले मिल जाएगा
5. यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति बनाई जाएगी
6. शिकायत पेटी लगाई जाएगी
7. कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा
8. सैलरी महीने की 10 तारीख से पहले दी जाएगी
9. कर्मचारियों को वेतन पर्ची दी जाएगी
नोएडा CP लक्ष्मी सिंह , DM नोएडा मेधा रूपम सेक्टर 63 सेक्टर 67 में मौजूद हैं. इस स्थान पर मारुति सुजुकी शोरूम में 3 वाहनों को किया ग़या था आग के हवाले .
गार्ड रूम में भी उपद्रवियों ने लगायी थी आग .
नोएडा में फ़िलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं प्रशासन का संवाद लगातार जारी है.