आज प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नायब सैनी जी से स्नेहिल भेंट कर उन्हें भगवान श्री राम के विराट स्वरुप की प्रतिमा भेंट कर दीपावली के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
धर्म पालक, मानवीय सांस्कृतिक विरासत को संजोने वाले और बलपूर्वक हिन्दुओं के धर्मांतरण का मजबूती से विरोध करने के कारण अपने प्राणों की आहुति देने वाले हिन्द की चादर गुरु तेगबहादुर जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
#GuruTegBahadur
आज गौवंश नस्ल सुधार विषय पर लुवास हिसार वाइस चांसलर डाo विनोद वर्मा जी के साथ बैठक की।
इस दौरान हरियाणा गौसेवा आयोग सदस्य अश्वनी लहोरिया जी व पशुपालन विभाग के डीडी डाo सुभास जांगड़ा जी भी मौजूद रहे।
भारत की आस्था और अर्थव्यवस्था की धुरी, आध्यात्मिक-सांस्कृतिक उन्नति की आधार, सर्वसुखदायिनी 'गोमाता' की आराधना के पर्व 'गोपाष्टमी' की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!
आइए, इस पावन अवसर पर गोमाता और गोवंशों की सेवा व उनके संरक्षण के लिए संकल्पित हों।
आज बाबा समताई नाथ गौशाला नावां में गोपाष्टमी कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। साथ ही जिले के सभी गौशालाओं के प्रबंधकों के साथ संयुक्त बैठक की।
इस दौरान गौ सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन श्री पूरन यादव लोहचाब जी व आयोग के पूर्व सदस्य सुरेश जी साथ मौजूद रहे।
गीता मनीषी परम पूज्य स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी के आश्रम स्थल पहुंच गौ प्रतिमा भेट कर दीपोत्सव महापर्व की शुभकामनाओं सहित आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला
माननीय विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय श्री Gian Chand Gupta जी के निवास स्थान पहुंचकर अध्यक्ष जी को गणेश प्रतिमा देकर भेट कर दीपोत्सव महापर्व की शुभकामनाएं दीं।