आज सिंघाना में डॉ. रमेश सैनी द्वारा स्थापित 'ह्युमन केयर फिजियोथेरेपी हॉस्पिटल' के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
डॉ. रमेश सैनी जी को इस नई शुरुआत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत मंगलकामनाएं!💐
90 पेपर लीक हुए हैं, करोड़ों छात्रों का भविष्य बरबाद हुआ है, 20 बच्चों ने NEET Paper Leak की वजह से अपनी जान ले ली, परिवार तबाह हो गए…
पर मोदी सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कुर्सी पर चिपककर, इंटरव्यू देते हुए “छात्रों की गूँज” को “दहशतगर्द” (Terrorists) बता रहे हैं।
देश ये भूला नहीं है कि खुद प्रधानमंत्री मोदी जी ने भरी संसद में अन्नदाता किसानों को “आंदोलनजीवी” और “परजीवी” (Parasites) की अपमानजनक संज्ञा दी थी। जो इस सरकार से सवाल पूछता है, उसको देशद्रोही (Anti-National) बोलते हैं।
#ChhatronKiGoonj पूरे देश में बुलंद होगी,
मोदी मंत्री प्रधान को इस्तीफ़ा देना ही पड़ेगा !!
विधानसभा क्षेत्र मंडावा की लोकप्रिय विधायक और झुंझुनूँ जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री रीटा चौधरी जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ!
आप हमेशा स्वस्थ और दीर्घायु रहें, यही कामना है।💐🎂
जनता की आवाज़, न्याय और संघर्ष के प्रतीक, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक एवं अनंत शुभकामनाएं! 🎂
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखमय एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।💐
@RahulGandhi@INCIndia@INCRajasthan
नगर कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान महासचिव और सक्रिय कार्यकर्ता बेटे रवि मीणा सिंघाना को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। 🎂
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ। 💐🙏
मेरे पिता, स्व. श्री राजेश पायलट जी की 26वीं पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
देशसेवा उनके जीवन का उद्देश्य और संकल्प था, जिसे उन्होंने पूरी शिद्दत और मेहनत के साथ निभाया।
गांव, गरीब, किसान एवं युवा वर्ग के कल्याण के प्रति उनकी प्रगतिशील सोच और संघर्ष सदैव मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।
#राजेश_पायलट_अमर_रहे
आज भण्डाना (दौसा) में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर श्रद्धेय राजेश पायलट जी के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की।
स्व. राजेश पायलट जी का संपूर्ण जीवन गाँव, गरीब, किसानों और मजदूरों के अधिकारों व कल्याण के लिए समर्पित रहा।
राजेश पायलट जी अमर रहें! 💐🌾
@SachinPilot
जमीन से जुड़े नेता, किसानों के मसीहा और ग्रामीण भारत की सशक्त आवाज़, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। 🙏💐
SBM हॉस्पिटल बुहाना के डायरेक्टर, हंसमुख स्वभाव के धनी एवं कर्मठ कार्यकर्ता, मेरे सुपुत्र डॉ. प्रवीण कुमार के प्रिय मित्र डॉ. नवीन बराला एवं टीना चौधरी को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक बधाई और ढ़ेरो शुभकामनाएं! 🎂💐
डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) झुंझुनूं द्वारा सूरजगढ़ विधानसभा के चहुंमुखी विकास के लिए मेरे द्वारा भेजे गए प्रस्तावों पर ₹11 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक स्वीकृति मिल चुकी है।
सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मेरे प्रिय और देवतुल्य परिवार को हार्दिक बधाई💐!
कर्मठ कार्यकर्ता और इंजीनियर बेटे बिजेंद्र डूमोली को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐🎂
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। 🙏
मैं भारत के सबसे दक्षिणी छोर पर गया।
मैं इंदिरा पॉइंट पर खड़ा हुआ। मैं उन पेड़ों के नीचे से गुज़रा जो सदियों से वहाँ खड़े हैं। मैंने दुनिया की सबसे शानदार मूंगा चट्टानों के बीच गोता लगाया।
और मैं वहाँ रहने वाले लोगों के साथ बैठा। आदिवासी समुदाय, जिनकी ज़मीन 'वन अधिकार अधिनियम' का उल्लंघन करके छीनी जा रही है। बाहर से आकर बसे लोग, जिनमें से कई पूर्व सैनिक हैं जिन्हें भारत सरकार ने इन द्वीपों पर बसाया था, उन्हें भी उचित मुआवज़ा नहीं मिल रहा है।
मोदी सरकार और बीजेपी आपसे कहती है कि 'ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट' रक्षा से जुड़ा है। असल में ऐसा नहीं है।
INS बाज़ का विस्तार करें - हम सरकार का पूरा समर्थन करेंगे। नौसेना पाँच साल से इसके विस्तार की मांग कर रही है - लेकिन इसे नज़रअंदाज़ किया गया है।
वो आपसे कहते हैं कि यह एक ट्रांसशिपमेंट पोर्ट के बारे में है। ऐसा नहीं है। भारत पहले से ही केरल में ऐसा एक पोर्ट बना रहा है, जो मुख्य भूमि पर है।
असल में यह क्या है: 1.5 करोड़ पेड़ काटे जा रहे हैं। सरकारी नक्शों से कोरल रीफ़ को मिटा दिया गया है। सैनिकों और आदिवासियों को विस्थापित किया जा रहा है - ताकि एक व्यापारी भारत की सबसे अनमोल और पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण ज़मीन पर होटल और कसीनो बना सके।
हर युवा भारतीय जिससे मैंने बात की है, वह यह बात समझता है। आप जानते हैं कि मुनाफ़े के लिए ऐसी चीज़ को नष्ट करना सही नहीं है जिसे कभी वापस नहीं पाया जा सकता।
मैं पर्यावरण के लिहाज़ से संतुलित विकास का समर्थन करता हूँ। ये द्वीप दुनिया के सबसे अद्भुत और सस्टेनेबल डेस्टिनेशन बन सकते हैं। यही वह भारत है जिसके लिए लड़ना ज़रूरी है।
#GreenOverGreed
#NicobarMatters
#WorldEnvironmentDay
हमारी टीम के मजबूत आधार स्तंभ और मेरे प्रिय भांजे रघुवीर मुरादपुर को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई।🎂
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूँ। 🙏💐
सूरजगढ़ नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और हमारी टीम के मजबूत स्तंभ, प्रिय बेटे रामसिंह चेतीवाल को सीडरब्रुक विश्वविद्यालय, अमेरिका की ओर से 'मानद डॉक्टरेट' की उपाधि से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं।💐
आज सूरजगढ़ स्थित निज निवास पर क्षेत्र के सम्मानित आमजन से मुलाकात की। सभी की समस्याओं और शिकायतों को पूरी गंभीरता सुनकर तुरंत समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आप सभी का यही स्नेह, अटूट विश्वास मुझे निरंतर आपकी सेवा करने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार एवं हरियाणा के पूर्व राज्यपाल और समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महान राजनेता श्रद्धेय श्री जगन्नाथ पहाड़िया जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि और शत्-शत् नमन।💐💐
कर्मठ कार्यकर्ता, हमीरवास (थली) निवासी प्रिय बेटे सुखदेव पोसवाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 💐🎂
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ। 🙏
पूर्व कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री प्रताप सिंह खाचरियावास जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 🎂
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय, यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।💐