लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह | हैदराबाद
मीनाक्षी नटराजन जी का राज्यसभा चुनाव नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
इसी के विरोध में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष @SunilPanwarINC जी के नेतृत्व में हैदराबाद में सत्याग्रह आयोजित किया गया।
इस दौरान तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष @Bmaheshgoud6666 जी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📍 तेलंगाना
शरद पवार की दोहिती और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी के शादी समारोह में सारे VVIP लोग आए है... दरअसल महाराष्ट्र की सियासत में एक दौर में पवार का पावर चलता था....
उत्तराखंड कांग्रेस का 28 जून से प्रदेशव्यापी जन जागरूकता अभियान शुरू होने जा रहा है. इसके लिए 10 जिलों को 4 जोन में बांटा गया.
पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत को गणेश गोदियाल लीड करेंगे।
रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल और चमोली को हरक सिंह रावत लीड करेंगे।
उत्तरकाशी, टिहरी जिलों को प्रीतम सिंह लीड करेंगे।
अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा लीड करेंगे।
28 जून से 10 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के दौरान हर विधानसभा क्षेत्र में संवाद कार्यक्रम, जनसभाएं और रैलियां आयोजित की जाएंगी।
डोनाल्ड ट्रंप के सामने नरेंद्र मोदी की नजरें झुकी हुई थीं। वे सोफे पर दुबककर बैठे हुए थे और ट्रंप को Excellency कह रहे थे।
ये बहुत शर्मनाक रहा। ऐसा लग रहा था, जैसे कंपनी का एजेंट मालिक से बात कर रहा हो और हमने ऐसा प्रधानमंत्री पहले कभी नहीं देखा।
अमेरिका ने हमारे 3 नाविकों की हत्या कर दी और ट्रंप ने खेद तक व्यक्त नहीं किया, क्योंकि नरेंद्र मोदी तो दुबककर बैठे थे और अपनी तारीफ से ही खुश थे।
: AICC मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन @Pawankhera जी
📍 दिल्ली
जब राजीव गांधी जी मई 1991 में अभिनेता राजेश खन्ना के लिए नई दिल्ली प्रचार करने गए थे....!
1991 में राजेश खन्ना को कांग्रेस पार्टी ने नई दिल्ली से लालकृष्ण आडवाणी के सामने उम्मीदवार बनाया...!
राजेश खन्ना को कांग्रेस के टिकट पर 42.66% वोट शेयर के साथ 92073 वोट मिले थे...!
वहीं बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे लालकृष्ण आडवाणी जी को 93662 वोट मिले थे...!
उस चुनाव में 1991 में पहला चुनाव 1589 वोटो से हार गए थे, लेकिन 1991 में लालकृष्ण आडवाणी जी ये सीट छोड़ दी थी..!
इस सीट 1992 में उप चुनाव हुए उसमें राजेश खन्ना को कांग्रेस ने दोबारा उम्मीदवार बनाया और उस शत्रुघ्न सिन्हा को 28000 वोटो से हराकर सांसद बने....!
जनता का अटूट विश्वास और शीर्ष नेतृत्व का भरोसा ही मेरी असली ताकत है। वाराणसी और पूर्वांचल की इस पावन माटी से मिला प्यार हर चुनौती से लड़ने का हौसला देता है।
एक 24x7 कार्यकर्ता के रूप में, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को सशक्त बनाने और जन-जन की आवाज़ उठाने के लिए मैं सदैव समर्पित हूँ।
आदरणीय @RahulGandhi जी के अटूट मार्गदर्शन और संबल के साथ, उप्र में यह संघर्ष और तेज़ी से आगे बढ़ेगा। ✊️🇮🇳
#UPCongress #Varanasi #Purvanchal #RahulGandhi #AjayRai
नागपुर का एक स्टूडेंट जिसका नीट का दुबारा एग्ज़ाम है, उसका सेंटर NTA ने अबुधाबी में दे दिया।
प्रधानमंत्री जी अपने लीक-प्रधान को हटाओ, उसका इस्तीफ़ा लो, NTA को बैन करो, टेलीग्राम बैन करने से कुछ नहीं होगा।
उद्धव ठाकरे ने एक बहुत दिलचस्प बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि UPA सरकार के दौरान हमारे कांग्रेस से बहुत गहरे मतभेद थे लेकिन कभी भी कांग्रेस ने शिवसेना को तोड़ने की कोशिश नहीं की।
फैसले से पहले अंतिम मुलाकात...नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पंजाब कांग्रेस के पांच पांडवों ( राजा वेडिंग, प्रताप बाजवा, चन्नी, रंधावा और सिंघला ) से इस वक्त दस जनपथ पर मुलाकात कर रहे हैं। कल ही अजय माकन ने अपनी रिपोर्ट नेतृत्व को सौंप दी थी। आज की इस बैठक के बाद विधानसभा चुनाव को लेकर पंजाब कांग्रेस में होने वाले प्रस्तावित बदलाव की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी..
राजस्थान के वो ज़िले जिनकी सीमा पड़ोस के देशों से मिलती है (जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर) में पिछले कुछ दिनों से केंद्र सरकार के इशारे पर चुन चुन कर मस्जिद मदरसों और दरगाहों को तोड़ने की कार्यवाही पूरी तरह से संविधान विरोधी और अपने ही देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों को छीनने वाली है।
इन इलाक़ों में हिंदू मुसलमान न सिर्फ भाईचारे से रहते हैं बल्कि 1965 हो या 1971 का युद्ध हो, यहां के सभी धर्मों के लोगों ने पाकिस्तान को धूल चटाने में भारतीय सेना का बढ़ चढ़ कर साथ दिया है।
ये वो शांत इलाक़े हैं जहॉं अब सरकार की नफ़रत वाली नज़र पडी है, कुछ दिनों पहले गृह मंत्री अमित शाह जी का दौरा और अब उसके बाद सुबह नोटिस और कुछ घंटों में मस्जिदों को ज़मीदोज़ करने की कार्यवाही साफ़ बताती है मुसलमानों के प्रति सरकार की मंशा क्या है ?
आज़ादी के पहले से भी बने कई धर्मस्थलों को तोड़ने का स्थानीय हिन्दू समुदाय भी विरोध कर रहे हैं।
सरकारों को अपने नागरिकों के मौलिक अधिकारों को छीनने का कोई हक़ नहीं है।
प्रधानमंत्री @narendramodi जी और गृह मंत्री @AmitShah जी से अनुरोध है कि राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर जैसे ज़िलों में हो रही इस एकतरफ़ा और मुसलमानों को प्रताड़ित करने वाली कार्यवाही पर रोक लगवायें।
आज राहुल गांधी के दौरे से पहले छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज़ संघटन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिवर का जायजा करने पहुंचे हैं।
@SachinPilot@RahulGandhi@DeepakBaijINC
बारामती से NCP सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी में पहुंचने वाले कांग्रेस के नेता....?
दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश
मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष
राहुल गांधी जी नेता प्रतिपक्ष
अमिताभ बच्चन पूर्व कांग्रेस सांसद
राजीव शुक्ला कांग्रेस के राज्यसभा सांसद
सुशील कुमार शिंदे पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र
गाज़ियाबाद में भाजपा सांसद अतुल गर्ग को जनता लुटेरा कह रही है।सरकारी फंड, टैक्स चोरी, शिक्षा लूट, ज़मीनों पर कब्ज़ा जैसे अपराधों में अतुल गर्ग ने सारी सीमाएं लांघ दी हैं। 31000 वर्ग मीटर ज़मीन पर कब्ज़ा, 250 करोड़ का मुनाफा और सांसद निधि का घोटाला उसके बावजूद खुद को कहते हैं विकास पुरुष। गज़ब हाल है भाजपाइयों का।
Re-NEET देने वाले सभी छात्रों को मेरी अनेक शुभकामनाएँ।
पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दीजिए। कुछ भी हो, मैं हमेशा आपके साथ हूं और आपकी रक्षा करता रहूंगा।
सरकार से अपेक्षा है कि इस बार NEET बिना किसी गड़बड़ी के होगी। छात्र पहले ही बहुत तनाव झेल चुके हैं - अब किसी बच्चे की उम्मीद न टूटने पाए।