आज #YEIDA के सेक्टर 28 में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प दोहराया। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छ व स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली बचाने की दिशा में यह एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है। आइए, हम सभी मिलकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लें। यही सच्ची सेवा है।
#पौधारोपण #पर्यावरणसंरक्षण #GreenIndia #SaveNature
भारत के संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक और न्याय के प्रतीक बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#Chairman#Rabupura#NagarPanchayat
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित जेवर विधानसभा की नगर पंचायत रबूपुरा, जेवर और जहांगीरपुर में सभी सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहा। आप सभी को मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं और ढेरों बधाई।
#Chairman#Rabupura#NagarPanchayat
आप सभी को अंजनी पुत्र पवनसुत हनुमान जी के
जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏
भगवान हनुमान जी आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें,
जीवन में शक्ति, साहस और सफलता प्रदान करें।
🚩 जय बजरंगबली 🚩
#jaihanuman#jaishreeram#Chairman#Rabupura#NagarPanchayat
'नया उत्तर प्रदेश' आज प्रगति की एक नई उड़ान भरते हुए उद्घोष कर रहा है कि जब संकल्प मजबूत हो, साहस अडिग हो तथा आत्मविश्वास अटल हो तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं रह सकता है और जेवर का यह एयरपोर्ट उसी संकल्प की सिद्धि की परिणति है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कर-कमलों से आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के प्रथम चरण का उद्घाटन हुआ।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी व केंद्रीय मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह विश्वस्तरीय एयरपोर्ट न केवल उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई तक ले जाने का आधार बनेगा बल्कि निवेश, व्यापार और औद्योगिक विकास को गति देते हुए लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।
प्रधानमंत्री जी तथा इस परियोजना को साकार स्वरूप प्रदान करने हेतु समर्पित रहे अन्नदाता किसान बंधुओं का हार्दिक आभार एवं प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई।
@anandibenpatel@RamMNK
देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर क्रांतिकारी, माँ भारती के वीर सपूत, भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ‘शहीद दिवस’ पर कोटि- कोटि नमन।
#ShaheedDiwas#Chairman#Rabupura#NagarPanchayat
कस्बा रबूपुरा में ईद-उल-फितर का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी मुस्लिम भाइयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईद का यह त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है।
#Eid2026#Chairman#Rabupura#Nagarpanchayat
या देवी सर्वभूतेषु मां शैलपुत्र्यै रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
आप सभी को चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। मां दुर्गा भवानी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।
#नवरात्रि#durga#shailputri#maa#chaitr
आज ग्रेटर नोएड़ा स्थित #KDSG सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के उद्घाटन कार्यक्रम में यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री @myogiadityanath जी के साथ सहभागिता की। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ उद्घाटन। #MLAJewar
आप सभी को होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🔥
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियाँ बनी रहें।
#Chairman#Rabupura#Nagarpanchayat