गिरफ्तार हो सकते हैं पटना वाले फैसल खान (खान सर), वायरल वीडियो के बाद आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुई FIR
पटना में दो प्रमुख कोचिंग संस्थानों के बीच चल रहा विवाद अब कानूनी कार्रवाई के नए चरण में पहुंच गया है. वायरल फुटेज और पुलिस जांच के बाद मामले की दिशा बदल गई है.
पूरी खबर; https://t.co/ZRFFHmPihF
#FaisalKhan #Patna #CoachingFiring #ATcard #AajTakSocial @ShashiReporter
लालू परिवार की सुरक्षा में बड़ा बदलाव, लालू-राबड़ी की Z+ सुरक्षा हटी, तेजस्वी का Y+ कवर बरकरार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. दोनों नेताओं को पहले Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन अब उनकी सुरक्षा में कटौती कर दी गई है. वहीं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की Y+ कैटेगरी की सुरक्षा पहले की तरह जारी रहेगी. जानकारी के अनुसार, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी दोनों बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं. पहले उन्हें सुरक्षा खतरों को देखते हुए Z+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी, हाउस गार्ड और एस्कॉर्ट वाहन शामिल होते थे.
पढ़ें पूरी ख़बर: https://t.co/J2ikerI8cS
#ATCard #AajTakSocial #LaluYadav #security #RabriDevi #TejashwiYadav #Bihar | @ShashiReporter
फैज़ल खान (खान सर) की कोचिंग के 2 गार्ड्स को उठा ले गई पुलिस, फायरिंग केस में नया ट्विस्ट
फैज़ल खान की कोचिंग और ज्ञानदीप कोचिंग के लोगों में मारपीट की घटना से जुड़े फायरिंग केस में पटना पुलिस ने दो गार्ड्स को पकड़ा है. दोनों ही गार्ड्स खान सर की कोचिंग के हैं.
पूरी खबर : https://t.co/mgVL0DDRWs
#KhanSir #FaizalKhan #PatnaNews #CoachingInstitute #FiringCase | @ShashiReporter
11औद्योगिक पार्क, 38 फूड पार्क, 50 हजार एकड़ लैंड बैंक... बिहार को इंडस्ट्रियल हब बनाने की तैयारी
बिहार सरकार ने राज्य को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 11 मेगा इंडस्ट्रियल पार्क और सभी 38 जिलों में फूड पार्क विकसित करने का रोडमैप पेश किया है. इसके साथ ही 50 हजार एकड़ का लैंड बैंक तैयार करने, निवेश प्रक्रियाओं को आसान बनाने और रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है.
पूरी ख़बर: https://t.co/DOR2QprOqA
#Bihar #IndustrialDevelopment #IndustrialPark #FoodPark #LandBank #Bihar #SamratChaudhary | @ShashiReporter
पटना के कोचिंग संस्थानों के लिए आया नया नियम, खान सर की कोचिंग पर हुई थी तोड़फोड़
पटना में 22 जून से स्कूल खुलने के साथ ही कोचिंग संस्थानों पर सख्ती लागू होगी. जिला प्रशासन ने निर्देश दिया है कि सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक, यानी स्कूल समय के दौरान कोई भी कोचिंग संस्थान संचालित नहीं होगा. कोचिंग केवल शाम 4 बजे के बाद चल सकेंगी. शिक्षा विभाग का उद्देश्य छात्रों की स्कूलों में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना है. नियमों के पालन के लिए कोचिंग संस्थानों की निगरानी बढ़ाई जाएगी और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
पूरी ख़बर: https://t.co/ub1aDAGuZk
#Patna #BiharNews #CoachingInstitutes #PatnaCoaching #EducationNews #BiharGovernment #ATCard #AajTakSocial | @ShashiReporter
कोचिंग के बाहर फायरिंग का सच क्या? अपने बयान से पलटे खान सर, बोले- माहौल समझ नहीं पाया
पटना में दो प्रसिद्ध कोचिंग संस्थानों के बीच हुई आपसी लड़ाई के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. खान सर ने अपनी कोचिंग पर हुए हमले को लेकर दिया गया गोलीबारी का बयान अब पूरी तरह बदल दिया है, जबकि पुलिस ने भी फायरिंग की घटना से साफ इनकार किया है.
पूरी खबर : https://t.co/BdlZdwIPYR
#KhanSir #Patna #PatnaNews #CoachingInstitute #EducationNews #Bihar | @ShashiReporter
पटना: मुसल्लहपुर हाट इलाके में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो कोचिंग संचालकों के बीच कथित बर्चस्व की लड़ाई को लेकर यह घटना हुई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पूरी ख़बर: https://t.co/fnztptxtb3
#Bihar#Patna #KhanCoachingCentre #AajtakSocial #ATCard | @ShashiReporter