देश में तेजी से बढ़ती जनसंख्या न केवल चिंता का विषय है, बल्कि यह हमारे सामाजिक ढांचे, आर्थिक संसाधनों और पर्यावरणीय संतुलन पर भी गंभीर प्रभाव डाल रही है।
जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणामों के प्रति समाज को जागरूक करने और संतुलित विकास की दिशा में सार्थक प्रयास करने का संकल्प लें।
जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री करण सिंह उचियारड़ा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई शुभकामनाएँ।
@ks_uchiyarda
भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष स्व. डॉ. गिरिजा व्यास जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
संगठन एवं जनसेवा के प्रति उनकी समर्पित कार्यशैली हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर समस्त श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
महादेव से प्रार्थना है कि यह यात्रा आप सभी के लिए सुरक्षित, मंगलमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो। बाबा अमरनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे।
ॐ नमः शिवाय।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता, झुंझुनू से लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री बृजेन्द्र सिंह ओला जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ। मैं ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। Brijendra Singh Ola बृजेन्द्र सिंह ओला
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः!!
आप सभी को निर्जला एकादशी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्रीहरि विष्णु जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।
'स्व से समष्टि की यात्रा है योग'
आप सभी को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
योग भारत की ऋषि परंपरा का अमूल्य उपहार है, जो मानसिक और आध्यात्मिक उन्नयन के साथ शरीर को भी स्वस्थ रखता है।
#InternationalYogaDay#IDY2026#yogaday
माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, स्वस्थ जीवन एवं सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना है।
महान क्रांतिकारी एवं अप्रतिम शौर्य व अदम्य साहस की प्रतीक, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उनके द्वारा राष्ट्रहित में किया गया अद्वितीय एवं अद्भुत कार्य अनंत काल तक पूरे देश को प्रेरित करता रहेगा।
माँ भारती के अमर सपूत, स्वाधीनता के कालजयी स्वर, त्याग व बलिदान की उज्ज्वल कीर्ति पताका, 'हिंदुआ सूर्य' वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पावन जयंती पर नमन।
#MaharanaPratapJi
नेता विपक्ष श्री @rahulgandhi जी NEET पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में हो रहे घोटालों तथा शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर कोटा में छात्र युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
देश का युवा अपने अधिकार, अवसर और सुरक्षित भविष्य की लड़ाई लड़ रहा है @INCIndia
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस!
हर बच्चे का बचपन किताबों, सपनों और मुस्कान का हकदार है, मजदूरी का नहीं।
आइए संकल्प लें कि बाल श्रम के खिलाफ आवाज़ उठाएं और हर बच्चे को शिक्षा व बेहतर भविष्य का अवसर दिलाएं।
@INCIndia
पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव श्री भंवर जितेंद्र सिंह जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।
@INCIndia
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जननायक स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की 26वीं पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
उनकी सादगी, संघर्षशीलता, निर्भीक नेतृत्व एवं जनहित के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
#राजेश_पायलट_अमर_रहे@SachinPilot
जल-जंगल-जमीन एवं आदिवासी सभ्यता की रक्षा के लिए जीवनपर्यंत संघर्षरत रहे स्वतंत्रता सेनानी, जनजातिय गौरव 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।