"जो लखनऊ में भाजपा के विधायक है वो क्षेत्र बदलने की तैयारी में हैं, हम लोग क्षेत्र नहीं बदलने देंगे, विधायक बदल देंगे।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
आज बुद्ध पूर्णिमा एवं मजदूर दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा अखिलेश यादव जी के निर्देश पर विकास नगर में आगजनी में जली झुग्गी झोपड़ियों में अंग वस्त्र एवं जलपान का वितरण किया ।
अभी तो उद्घाटन में सजे फूल भी नहीं सूखे थे… जो 2-3 दिन पहले ग्रीन था अब विलीन हो गया… ग्रीन कॉरिडोर के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार ने अपना रंग दिखा दिया… अब भाजपा सरकार ख़ुद से वसूली करवाएगी या ख़ुद पर बुलडोज़र चलवाएगी?
भाजपा महा-भ्रष्टाचार का अड्डा है।
"जब चुनाव उत्तर प्रदेश में होगा न डीजीपी हटेंगे न चीफ सेक्रेटरी न डीएम हटेंगे, लेकिन यह सब बीजेपी को हरवायेंगे। बंगाल में तो जनता आदरणीय ममता बनर्जी जी को जिताने जा रही है।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
आज से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का नाम हुआ : OXPRESSWAY
पता नहीं जनता ये क्यों कह रही है कि सच तो ये है कि अगर इन्हें चढ़ने ही नहीं दिया होता तो इन्हें उतारने-हटाने के लिए इतनी मेहनत-मशक़्क़त नहीं करनी पड़ती।
"अगर हम पर कैपिटा इनकम ही देख लें और दूसरे देशों से तुलना करें तो हम बहुत पीछे हैं। प्रदेशों में हमारा स्थान नीचे से दूसरा बनता है।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
भाजपा को आँख बंद करके समर्थन व वोट देनेवाले अगर रत्ती भर भी देश प्रेम, संवेदना, शर्म, मानवता, विवेक, ज्ञान और चेतना रखते हों तो निम्नलिखित को पढ़कर ख़ुद से सवाल करें और अपनी बहन, बेटियों, परिवार की ओर देखने के बाद आइने में अपनी आँखों से आँखें मिलाएं:
- भाजपाई डबल इंजन के उत्तराखण्ड में लोग ‘उत्तराखण्ड की बेटी’ के लिए सड़कों पर न्याय माँग रहे हैं।
- भाजपाई डबल इंजन के उत्तर प्रदेश में ज़हरीले सिरप से लोगों की मौत हो रही है।
- भाजपाई डबल इंजन के उत्तर प्रदेश में जीएसटी अधिकारी के घर से करोड़ों नक़द निकल रहे हैं और सरकार नोटबंदी से कालेधन के ख़ात्मे और जीएसटी से ईमानदार टैक्स सिस्टम आने की दुहाई दे रही है।
- भाजपाई डबल इंजन के मध्य प्रदेश में ज़हरीले पानी से लोग मारे जा रहे हैं।
- भाजपाई डबल इंजन के मध्य प्रदेश में बाबासाहेब की तस्वीरें जलाई जा रही हैं, दलितों पर अत्याचार की हदें पार करी जा रही हैं।
- भाजपाई डबल इंजन की दिल्ली में लोग एक-एक साँस के लिए तरस रहे हैं।
- भाजपाई डबल इंजन के राजस्थान में किसान घातक फ़ैक्टरियों की बाउंड्रीवाल ट्रैक्टर से तोड़ रहे हैं।
- भाजपाई डबल इंजन के गुजरात-हरियाणा में आम जनता अरावली को बचाने के लिए अवैध खनन माफ़ियाओं और ज़मीन पर गिद्ध निगाह लगाए भाजपाइयों के विरुध्द केवल न्यायालय के सहारे है।
- भाजपाई डबल इंजन के त्रिपुरा के बीएसएफ़ के जवान के बेटे की, भाजपाई डबल इंजन के उत्तराखण्ड में नफ़रती एजेंडा चलानेवालों द्वारा हत्या कर दी गई।
- भाजपाई डबल इंजन के असम में साम्प्रदायिक भेदभाव की हर हद पार कर दी गई है।
- भाजपाई डबल इंजन के महाराष्ट्र में लोगों को न चुनाव लड़ने दिया जा रहा है, न वोट देने दिया जा रहा है। लोगों को धमकी देकर चुनाव से हटाया जा रहा है और सभी निर्विरोध चुने जानेवाले भाजपा से ही संबंधित हैं, ये कैसा इत्तफ़ाक़ है।
- भाजपाई डबल इंजन के छत्तीसगढ़ में अल्पसंख्यकों के त्यौहार पर हमले हो रहे हैं और आदिवासियों के जल, जंगल, ज़मीन बेरहमी से लूटे जा रहे हैं।
- भाजपाई डबल इंजन के ओडिशा में अल्पसंख्यकों के त्यौहार पर ग़रीब पटरीवालों को धमकाया जा रहा है।
- भाजपाई सवा इंजन के बिहार में शराबबंदी के बावजूद सीमांत थानों के महाभ्रष्टाचार से अवैध शराब धड्डले से बिक रही है। और बिहार की बहन-बेटियों के बारे में अपशब्द कहनेवाले डबल इंजन के उत्तराखंड के ख़िलाफ़ कोई इंजन नहीं बोल रहा है।
कुछ और न समझ आए तो लोग हर काम में हो रहे महाघोटाले, भ्रष्टाचार; अपने घटते काम-कारोबार, व्यापार, दुकानदारी; अपने घरों के बेरोज़गारों की हताशा; आसपास के ज़हरीले पर्यावरण व नफ़रती-हिंसक सामाजिक वातावरण व साम्प्रदायिक उन्माद; महिलाओं और पीडीए समाज के ख़िलाफ़ बेतहाशा हो रहे अत्याचारों; संघर्षरत किसान-मज़दूरों, ग़रीबों के बारे में भी सोचें और फिर भाजपा को दिये जा रहे अपने समर्थन और वोट के बारे में भी और एक बार साम्प्रदायिकता का चश्मा उतारकर अपने घर-परिवार के भविष्य के बारे में भी… और दुनिया में भारत की बिगड़ती छवि और उससे होनेवाली निवेश की हानि और विदेशों में देश की घटनाओं की प्रतिक्रिया, अपमान व देश से बाहर जाने की धमकी झेल रहे अपने भारतीय भाई-बहनों के बारे में भी सोचें।
और कुछ नहीं कहना है।