पंजीकरण के लाभ: ✅ विभिन्न स्वयंसेवी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर। ✅ राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक सेवा से जुड़ने का मंच। ✅ कौशल विकास, नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास के अवसर। ✅ विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों, अभियानों एवं आयोजनों में सहभागिता। ✅ स्वयंसेवा कार्यों के लिए डिजिटल
📢 विदिशा जिले के सभी 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से विशेष अपील
मेरा युवा भारत के अंतर्गत चलाए जा रहे सघन पंजीकरण अभियान में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें और आज ही MY Bharat Portal पर अपना निःशुल्क पंजीकरण करें।
लिंक: https://t.co/C7PSkT3aVW
मेरा युवा भारत, विदिशा
@arihantpub Purchased #MPTET Varg2 Social Science Book2026 for ₹390 Despite being marketed as updated for 2026, it contains outdated and incorrect facts (e.g, MP districts shown as 51 instead of 55) Such errors can mislead aspirants. Kindly issue corrections. @khurpenchh
"ये आशीष मिश्रा हैं। इनके साथ भीम आर्मी के समर्थकों बेरहमी से मारपीट की। जिसके कारण इलाज के बाद इनकी मौत हो गई। हत्या के 3 महीने बाद अब इनके 18 साल के बेटे का अपहरण हो गया। मृतक के बेटे को बरामद करने की बजाय इनके बूढ़े पिता और परिवार के सदस्यों पर SC/ST एक्ट में केस कर लिया गया। यह पूरी कहानी फ़िल्मी लग रही लेकिन यह एक परिवार की दर्दनाक दास्तां है। किसी मीडिया चैनल ने यह खबर नहीं दिखाई। कोई नेता इस ग़रीब परिवार की मदद के लिए आगे नहीं आया। हम परिवार के संपर्क में हैं।"
उत्तर प्रदेश के बहराईच की घटना.
संत शिरोमणि आचार्य श्री श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के ब्रह्मलीन होने पर उनके चरणों पर सादर नमन।
आचार्य श्री जी की आध्यात्मिक चेतना का सूर्य युगों-युगों तक भारतीय समाज के मन-मस्तिष्क को प्रकाशित करता रहेगा।
नमोस्तु नमोस्तु नमोस्तु...
कल का सूर्यास्त अपने साथ एक ऐसी दिव्य रोशनी को हमसे दूर ले गया जो पिछले 77 वर्षों से इस मानव जाति के कल्याण, भारत का गौरव वापस स्थापित करने और प्राणी मात्र को सही दिशा देने में निरंतर प्रयासरत रहे।
भगवान महावीर की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात् करने वाले दिगंबर जैनाचार्य विद्यासागर जी महाराज की समतापूर्ण समाधि हुई।
उनकी रिक्तता सदैव बनी रहेगी। ॐ नमः सिद्धेभ्य: 🙏🙏🙏
जैन धर्म के संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की छत्तीसगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ, डोंगरगढ़ में सल्लेखना पूर्वक समाधि का समाचार समस्त जैन समाज के साथ पूरे देश और विश्व के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
आचार्य जी की शिक्षा, ज्ञान और मानव कल्याण की भावना को शत शत नमन। उनका तपस्या पूर्ण जीवन हम सभी का सदैव पथप्रदर्शक बना रहेगा।
समस्त जैन समाज के साथ-साथ सम्पूर्ण विश्व को सत्य-अहिंसा का मार्ग दिखाकर आत्मिक बोध की ओर ले जानेवाले युग दृष्टा आचार्य प्रवर श्री विद्यासागर जी महामुनिराज जी के ब्रह्मलीन होने पर कोटि-कोटि वंदन! उनकी चेतना-अनुभूति हमारे मन-हृदय में अनंत-अमर रहेगी।
लौकिक जगत की यात्रा पूर्ण कर आलौकिक ब्रह्म में एकाकार तपोनिष्ठ साधक...
आध्यात्मिक अमरत्व का सन्मार्ग दिखाने वाले 108 आचार्यश्री परम पूज्य भगवन विद्यासागर जी महाराज की अतिशय क्षेत्र डोंगरगढ़ में संलेखना पूर्वक समाधि हुई...
आचार्यवर का अमरत्व बोध विश्व मानवता के ईश्वरीय पक्ष को सदैव प्रगाढ़ता देगा। सांसारिक जगत की चेतना के सूर्य को कोटि-कोटि नमन...
नमोस्तु भगवन 👏
अपने ज्ञान की गहराइयों और चरित्र की ऊँचाईयों से इस युग और धरा को धन्य करने वाले, जन जन के संत , मेरे लिए सदैव अपने आशीष और स्नेह से अभिसिक्त करने वाले युग श्रेष्ठ मूर्धन्य गुरुवर आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का लंबी जीवनयात्रा से सल्लेखना पूर्वक समाधिमरण का समाचार बेहद पीड़ादायक है। उनका जाना मेरे निजी जीवन में मेरी व्यक्तिगत क्षति है।
जीवन मे कई बार अपने क्षेत्र और अन्य स्थानों पर मुझे उनका अविस्मरणीय सान्निध्य और मार्गदर्शन मिलता रहा है जिसकी स्मृतियां आज भी मेरे मानस पटल पर जीवंत है और चिर काल तक रहेंगी।
प्रभु से प्रार्थना है कि पूज्य गुरुदेव का विराट व्यक्तित्व और आदर्श जीवन अनंत काल तक हम सभी की जीवन यात्रा का मार्ग प्रशस्त करता रहे ।
नमोस्तु गुरुदेव!!
नमोस्तु गुरुदेव!!
नमोस्तु गुरुदेव!!
वर्तमान के वर्धमान आचार्य विद्यासागर जी महाराज का देवलोकगमन आध्यात्मिक जगत से ईश्वर के प्रतिनिधि का प्रस्थान है। अब उनके सशरीर दर्शन न होंगे किंतु उनके दिव्य जीवन और प्रवचन सदा मानव समाज को आलोकित करते रहेंगे।
मैं उनकी परम दिव्यात्मा को संपूर्ण श्रद्धा से नमन करते हुए अपनी भावांजलि अर्पित करता हूँ।
ॐ शान्ति!
राष्ट्र संत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का समाधिपूर्वक निधन का समाचार सम्पूर्ण जगत को स्तब्ध और निशब्द करने वाला है। उनका जीवन त्याग और प्रेम का उदाहरण है। वे जीते जागते परमात्मा थे। आचार्य श्री शीघ्र ही परमपद सिद्धत्व को प्राप्त हों।
गुरुवर के चरणों मे शत शत नमन 🙏
आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी का ब्रह्मलीन होना देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। लोगों में आध्यात्मिक जागृति के लिए उनके बहुमूल्य प्रयास सदैव स्मरण किए जाएंगे। वे जीवनपर्यंत गरीबी उन्मूलन के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देने में जुटे रहे। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे निरंतर उनका आशीर्वाद मिलता रहा। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ के चंद्रगिरी जैन मंदिर में उनसे हुई भेंट मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगी। तब आचार्य जी से मुझे भरपूर स्नेह और आशीष प्राप्त हुआ था। समाज के लिए उनका अप्रतिम योगदान देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
आध्यात्मिक जगत के धूमकेतु आचार्य विद्यासागर जी महाराज के देवलोक गामी होने से विहिप बेहद दुखी है। उस महान योगी को सच्ची श्रद्धांजलि उनके अमर संदेशों का अनुसरण करके ही दी जा सकती है।
ओ३म् शांति: शांति: शांति:
संत शिरोमणि आचार्य भगवंत गुरुदेव प्रवर श्री 108 विद्यासागर महामुनिराज जी की संलेखना पूर्वक समाधि का समाचार अत्यंत दुःखद व पीड़ादायक है।
पूज्य आचार्य भगवंत जी तप, ज्ञान, संयम, आराधना और करुणा की प्रतिमूर्ति थे। पूज्य आचार्य भगवंत जी के श्रीचरणों में कोटि - कोटि नमन।
दिगम्बर जैन आचार्य पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समाधि संलेखना का समाचार अत्यंत दुःखद है।।
उनका यूं जाना भारतीय समाज की बहुत बड़ी क्षति है।
गुरुदेव आचार्य विद्या सागर जी महाराज के श्री चरणों में शत-शत नमन 🙏
विनम्र श्रद्धांजलि 🙏