महिलाओं ने जिस प्रकार घोसी में सपा की जीत के लिए वोट डाला है, उसके लिए सबको बहुत-बहुत धन्यवाद!
ये भाजपा सरकार में लगातार बढ़ती महंगाई और लगातार घटती कमाई की दोहरी मार झेल रहे परिवारों का आक्रोश है, जिसने वोट बनकर भाजपा को हराया है।
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः08.09.2023
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने घोसी उपचुनाव में जनता की जीत का अभिनंदन करते हुए इसे लोकतंत्र की भी विजय बताया है। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की जीत ने भाजपा का घमंड तोड़ने के साथ सन् 2024 के लोकसभा चुनाव के परिणाम का भी संकेत दे दिया है। यह भाजपा की उल्टी गिनती की शुरूआत है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि घोसी उपचुनाव की जीत सकारात्मक राजनीति की जीत और सांप्रदायिक नकारात्मक राजनीति की हार है। भाजपा की तोड़फोड़ और समाज को बांटने वाली राजनीति को भी यह मुंहतोड़ उत्तर है। भाजपा ने सत्ता के दुरूपयोग की भरसक कोशिशें की पर जनता ने करारा जवाब देकर भाजपा प्रत्याशी को सबक सिखाया है। पीडीए की धारा को इंडिया गठबंधन के साथ जोड़कर सामाजिक न्याय के लिए जातीय जनगणना की मांग करने वालों की भी जीत है।
श्री यादव ने कहा कि भारत ने इंडिया को जिताने की शुरूआत कर दी है। उत्तर प्रदेश एक बार फिर से देश में सत्ता के परिवर्तन का अगुआ बनेगा। इसमें जीते तो एक विधायक हैं पर हारे कई दलों के भावी मंत्री है। सन् 2022 के चुनाव में भाजपा ने जनादेश के साथ छल किया था। यूपी में भाजपा की सरकार के 6 वर्ष बीत चुके हैं। चारों तरफ अराजकता से राज्य की जनता तबाह है। झूठे प्रचार और जुमालाजीवियों को अब कोई नहीं पूछेगा।
घोसी उपचुनाव की जीत के साथ लखनऊ, बरेली, जालौन तथा मिर्जापुर में भी जिला पंचायत के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जीत मिली है। सभी जीते प्रत्याशियों को बधाई और मतदाताओं को धन्यवाद है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
केवल पटना जिला में ही महंगाई, अग्निपथ और बेरोजगारी से त्रस्त लाखों लोगों ने मार्च में हिस्सा भाग लेकर अपने आक्रोश का प्रकटीकरण किया। जनता ने जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ लड़ाई ठान ली है।
आज महागठबंधन द्वारा आहूत महँगाई,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ #प्रतिरोध_मार्च का नेतृत्व किया। इसके समर्थन में उमड़ा अप्रत्याशित जनसैलाब सरकार के विरुद्ध जबरदस्त आक्रोश का घोतक है। हमने आसमानी मुद्दों से इतर हमेशा से जन सरोकार के मुद्दों की लड़ाई लड़ी है और लड़ते रहेंगे।
8 साल से सैनिक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं को अचानक कह दिया जाएगा की अब अग्निवीर बनो..4 साल की नौकरी करो..सपनों को धक्का तो लगता ही है.. सरकार को सामाजिक विमर्श करना चाहिए था..देशभक्त छात्रों से अपील है की राष्ट्र की संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर समस्या नहीं सुलझेगी
#Agniveer
जो एंकर, नेता, मंत्री, ‘अग्निवीर’ के फ़ायदे गिना रहे हैं वो सबसे पहले अपने बच्चों को इस योजना का लाभार्थी बनायें।
मंत्रीजी का बेटा बनेगा बीसीसीआइ में सेक्रेटरी और देश के युवाओं को मिलेगी चार साल की ठेके वाली नौकरी??
सतीश शुक्ला शाहजहांपुर के निवासी हैं,ये खेत नपवाने के लिए अपनी बाइक से 18 अप्रैल को निकले,लेकिन अभी तक पता नहीं है। लगभग 32 घंटो से लापता हैं।Bike- UP27AK5794 है,शाहजहांपुर थाने में रिपोर्ट करवा दी गई है तत्काल कार्यवाई की अपेक्षा है। @Uppolice@dgpup@shahjahanpurpol @udayspn21