कहने के लिए हम 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, मुझे लगता है
सिर्फ तारीख बदली हैं
व्यवस्थाओं में कोई बदलाव नहीं है।
आज 15 अगस्त को सभी भारतीय बने है
कल 16 अगस्त को सभी अपने जाति संप्रदाय, क्षेत्र और भाषा में वापस लौट जाएंगे।
जय हिंद 🇮🇳
✍️ शेहरान अहमद
दीपावली पर लोग घरों की सफाई में लगे हुए हैं, पर दिल का कोना अब भी धूल से भरा हुआ है, नफरत और झूठ यही असली कचरा है, अगर साफ ना किया तो, दीपक सिर्फ दिखावा ही रहेगा।
आप सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
#HappyDiwali
Heartfelt tributes to Dr. A.P.J. Abdul Kalam on his birth anniversary. The Missile Man of India whose vision, ideals, and contributions to science continue to inspire generations. 🇮🇳
#DrAPJAbdulKalam
अन्याय और अत्याचार पर न्याय और सत्य की विजय का यह पर्व, अहंकार का नाश कर, सभी के जीवन में सद्भाव और करुणा लाए।
सभी देशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
#VijayaDasami
सत्य, अहिंसा और सौहार्द के सिद्धांतों से भारत को एकजुट करने वाले बापू के आदर्श हमें नफ़रत के सामने शांति, भाईचारे, सच्चाई और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन
#MahatmaGandhi
उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग जब परीक्षा करवा ही नहीं पाता है तो भंग क्यों नहीं कर दिया जाता।
ऐसे ‘अपरिहार्य कारण’ क्या हो सकते हैं कि जिनको बताया ही नहीं जा सकता। पारदर्शिता ही ईमानदारी को सुनिश्चित करती है और व्यवस्था में विश्वास को भी।
आज से पावन शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। माँ दुर्गा से प्रार्थना है कि ये नौ दिन आप सभी के जीवन में शक्ति, समृद्धि और सुख-शांति लेकर आएँ। जय माता दी।
#Navratri2025
हर लड़के को सिर्फ एक ही बात बोलना चाहूंगा, आज के बाद जब भी लड़की देखने जाओ तो सिर्फ यह मत पूछो कि तुम्हारी हॉबी क्या है,बल्कि यह पूछो कि तुम्हारी लाइफ में कोई है क्या अगर है तो बता दो मां कसम मैं पीछे हट जाऊंगा यह बोलकर की लड़की मुझे पसंद नहीं हैं।
#SonamRaghuvanshi
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आइए हम सभी ये संकल्प लें कि।
प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करें, पानी की बर्बादी रोकें, पेड़ लगाएं और जितना हो सके सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। हमें मिलकर अपने पर्यावरण को साफ़, स्वच्छ और हरा-भरा बनाना है।🙏
#WorldEnvironmentDay2025
ऑपरेशन सिंदूर तो बस एक ट्रेलर है शहबाज साहब
आतंकवाद के खिलाफ़ इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं।
जय हिंद।
#IndiaPakistanWar#OperationSindoor
"विश्व के मजदूरों, एक हो जाओ! तुम्हारे पास खोने के लिए अपनी जंजीरों के सिवा कुछ भी नहीं है, और पाने के लिए सारी दुनिया है!" - कार्ल मार्क्स
सभी मजदूर भाइयों को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की ढेर सारी बधाई शुभकामनाएं।
#InternationalWorkersDay2025
आतंकवाद,आतंकवाद होता है इसका कोई धर्म नहीं होता,जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायराना आतंकी हमला बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। सरकार जम्मू-कश्मीर में खोखले दावों के बजाय अब जवाबदेही लेते हुए ठोस कदम उठाए।
#PahalgamTerroristAttack