स्कूल के बाहर एयरगन से फायरिंग, छात्रा के पैर में लगी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार
करही चौकी अंतर्गत एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। स्कूल के बाहर एयरगन से चलाई गई गोली गुपचुप खा रही एक छात्रा के पैर में जा लगी । घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन ने घायल छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने छात्रा के पैर से गोली निकाल दी। डॉक्टरों के अनुसार छात्रा की हालत अब खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों- मुरलीधर ध्रुव और देवनाथ जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एयरगन बरामद होने की भी जानकारी है।
#firing #airgun
नाचा कार्यक्रम में रोजगार सहायक द्वारा खुलेआम नोट उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कोरिया. सोनहत ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी में आयोजित नाचा कार्यक्रम के दौरान रोजगार सहायक द्वारा खुलेआम नोट उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ग्राम पंचायत पोड़ी में पदस्थ रोजगार सहायक जिंदल साय को नाच कार्यक्रम के दौरान नोट उड़ाते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह घटना बीती रात की है. मामले को लेकर अब जांच और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है.
Sports News Update : ईशान-सूर्या की विस्फोटक पारी ने रायपुर में मचाया धमाल… कार्लोस अल्काराज ने खेला अपना 100वां ग्रैंड स्लैम… इंडोनेशिया मास्टर्स में भारतीय चुनौती खत्म… सरफराज ने 103 की स्ट्राइक रेट से जड़ा 5वां दोहरा शतक
https://t.co/80owY6THaT
#spots#india#news
बंदर ने 15 दिन की मासूम को कुएं में फेंका, डायपर की वजह से बची जान
जांजगीर-चांपा। जिले के सिवनी गांव में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। घर के आंगन में मां की गोद में बैठी 15 दिन की मासूम बच्ची को एक बंदर अचानक छीनकर ले गया और पास स्थित खुले कुएं में फेंक दिया। घटना के बाद बच्ची की मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही पलों में गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बच्ची की तलाश शुरू की। करीब 10 से 15 मिनट बाद बच्ची कुएं के भीतर पानी में डूबी हुई दिखाई दी। ग्रामीणों ने कुएं में उतरकर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है और किसी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है।
#JANJGIR #MONKEY #VIRALVIDEO
बलौदा बाजार के बकुलाही स्थित स्पंज आयरन फैक्ट्री में हुए भयावह विस्फोट की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस हादसे में 6 श्रमिकों की असमय मृत्यु हो गई, जबकि 5 घायलों को बिलासपुर उच्च स्तरीय इलाज हेतु भेजा गया है।
मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना। इस दुख की घड़ी में उनकी हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार और हादसे के कारणों की तथ्यपरक जांच के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
ॐ शान्ति।
बंदर ने 15 दिन की मासूम को कुएं में फेंका, डायपर की वजह से बची जान
जांजगीर-चांपा। जिले के सिवनी गांव में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। घर के आंगन में मां की गोद में बैठी 15 दिन की मासूम बच्ची को एक बंदर अचानक छीनकर ले गया और पास स्थित खुले कुएं में फेंक दिया। घटना के बाद बच्ची की मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही पलों में गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बच्ची की तलाश शुरू की। करीब 10 से 15 मिनट बाद बच्ची कुएं के भीतर पानी में डूबी हुई दिखाई दी। ग्रामीणों ने कुएं में उतरकर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है और किसी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है।
#JANJGIR #MONKEY #VIRALVIDEO
बलौदा बाजार: रियल इस्पात संयंत्र में ब्लास्ट, 6 की मौत 4 घायल, मलबे में अभी भी फंसे कई मजदूर...
बलौदा बाजार जिले के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र स्थित बकुलाही इलाके में गुरुवार सुबह एक स्पंज आयरन प्लांट में विस्फोट हुआ। इस घटना में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है, इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आशंका है कि मलबे से और लोगों के निकाले जाने पर घायलों की संख्या बढ़ सकती है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर दीपक सोनी मौके पर पहुंच गए हैं.
#baloudabazar #realispatsanyantra
धान खरीदी केंद्र में बड़ा घोटाला उजागर, मिट्टी-कंकड़ मिलाकर की जा रही थी भरपाई
सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र अंतर्गत पुटीडीह धान खरीदी केंद्र में बड़े घोटाले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां धान बोरियों में मिट्टी और कंकड़ मिलाकर गड़बड़ी की जा रही थी। जांच में खुलासा हुआ कि एक-एक बोरी में 5 से 10 किलो तक मिट्टी-कंकड़ मिलाए गए थे। जानकारी के अनुसार भौतिक सत्यापन के दौरान खरीदी केंद्र में करीब 3200 क्विंटल धान गायब पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 99 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। इस भारी कमी को छुपाने और रिकॉर्ड में बराबरी दिखाने के लिए देर रात धान की बोरियों में मिट्टी-कंकड़ मिलाए जा रहे थे। इसी दौरान आधी रात जिला नोडल अधिकारी वासू जैन के नेतृत्व में टीम ने अचानक खरीदी केंद्र में दबिश दी। मौके पर गड़बड़ी पकड़ी गई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पंचनामा तैयार किया और मिट्टी-कंकड़ मिले धान को जब्त कर लिया।
गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 9 नक्सलियों ने सोमवार को हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटने के लिए आत्मसमर्पण कर दिया है. रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के समक्ष सरेंडर करने के लिए नक्सली राजेडेरा से निकलकर गरियाबंद जिला मुख्यालय पहुंचे. इनमें डीवीसी मेंबर नक्सली बलदेव और अंजू शामिल है, जिनपर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित है.
#gariaband #Chhattisgarh #viralvideo #naxal #hindinews #lalluramnews
मुंबई: संजय दत्त अपनी नई टेस्ला साइबरट्रक चलाते नजर आए, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
◆ भारत में टेस्ला साइबरट्रक आधिकारिक रूप से लॉन्च नहीं हुई है, इसलिए इसकी उपस्थिति खास रही
◆ साइबरट्रक की कीमत लगभग 72 लाख रुपये है, इसकी एक्सोस्केलेटन बॉडी इसे बुलेटप्रूफ और सुपरफास्ट बनाती है
#SanjayDutt | Sanjay Dutt | #TeslaCybertruck | #Mumbai | #LuxuryCar | #BollywoodStar
A strong start to the series 👌
India's U19 registered a 25-run win (DLS Method) 👏 in the 3 match Youth ODI series against South Africa's U19 🙌
They lead the series 1-0
Scorecard ▶️ https://t.co/4pT6Q5rGHp