मात सुणावै बालकां , खौफनाक रणगाथ।
काबुल भूली नहं अजै ,बो खाण्डो बे हाथ।।
सनातन धर्म रक्षक राजा मान सिंह जी आमेर की पुण्यतिथि पर सादर नमन 🙏🙏
@RajveerChalkoi#धर्मरक्षकराजामानसिंहआमेर
सूरतगढ़ प्रवास कार्यक्रम -
11 जून 2026 | सांय 05:00 बजे
श्री करणी माता मंदिर, सूरतगढ़
EWS जन जागृति मंच के तत्वावधान में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग आरक्षण के राजस्थान मॉडल को केंद्र सरकार भी लागू करें इस माँग को लेकर ‘EWS जनजागृति मंच’ द्वारा आयोजित होने वाले ‘प्रेस कॉन्फ्रेस तथा EWS विचार गोष्ठी कार्यक्रम सूरतगढ़ में उपस्थित रहूँगा।
आप सभी से इस महत्वपूर्ण संवाद में शामिल होने का सादर अनुरोध है।
सरकारी अस्पताल में लगाए गए इंजेक्शन से मौत होना बेहद चिंताजनक और शर्मनाक है।
यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ है। राजस्थान सरकार को इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही से जान गई है, उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
मुख्यमंत्री भजनलाल जी कम से कम इस गंभीर मामले पर आपकी जवाबदेही की अपेक्षा है।
आज जयपुर में गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर पदयात्रा आयोजित की गई।
हमारी मांग है कि केंद्र एवं राज्य सरकार जल्द से जल्द गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करे, जिससे देशभर में गौहत्या पर प्रभावी प्रतिबंध सुनिश्चित किया जा सके।
भारतीय जनता पार्टी ने वर्षों से गौ संरक्षण को अपना महत्वपूर्ण विषय बताया है। जनता की अपेक्षा है कि सरकार गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए ठोस एवं निर्णायक कदम उठाए।
हम सरकार से आग्रह करते हैं कि इस विषय पर शीघ्र निर्णय लिया जाए।
यदि सरकार जनभावनाओं की उपेक्षा करती है, तो व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा और मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
इसी दिल्ली में, इसी सरकार ने दो साल पहले बिना किसी ठोस कारण के महाराणा प्रताप जयंती का कार्यक्रम एक रात पहले ही रद्द कर दिया था।
और आज उसी दिल्ली में, उसी सरकार ने अपनी ही सरकार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति की अर्जी महज़ एक दिन में मंज़ूर कर दी।
प्राथमिकताएँ बदली हैं या फिर नीतियाँ और मापदंड?
#cockroachprotest #jantarmantar
जिस भी खिलाड़ी का जाति के नाम पर महिमामंडन होगा उसके पतन मे जयजयकार करने वाले स्वजातियों की बड़ी भूमिका होगी।
कपिल देव,सचिन तेंदुलकर की जाति से किसी को कोई मतलब नहीं था।
सूर्यकुमार यादव का करियर @Profdilipmandal और @AnilYadavmedia1 जैसे लोग खा गए।
वैभव को बख्श दो भाइयों 🙏
आवास पर जनसुनवाई :
जनता रो रही है , आम जन बेहद दुखी और परेशान है।
सड़कों की हालत बद से बदतर है, जगह-जगह सड़कें टूटी हुई हैं जिससे आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
पीने को पानी नहीं है जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है , सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि जनता की समस्याओं को सुनने वाला इस भाजपा की पर्ची सरकार में कोई नहीं है….
महामानव 12 वर्ष सोते रहे,
अब डेमोग्राफी बदलने की सुध आई!
बदलती डेमोग्राफी का सिर्फ डर दिखाकर वोट हासिल किया,पर समस्या निवारण का कोई गम्भीर उपाय नहीं किया।
यदि 2014 मे ही जनसंख्या नियंत्रण कानून बना देते तो स्थिति काबू से बाहर न होती।
इस दिशा में सिर्फ संजय गांधी ने काम किया था।
11 दिन में पेट्रोल-डीजल पर 7-10 रुपये , गैस सिलेंडर पर 1000 रूपये ,CNG पर 6-7 रुपये की बढ़ोतरी करके भारत सरकार ने जनता की जेब काटने का काम किया है ।
भारत सरकार जनता से खूब पैसा लूट रही है, हर दिन पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर,CNG के दाम रोज बढ़ाए जा रहे हैं ,बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती जा रही है आम आदमी रोजमर्रा की चीजें नहीं खरीद पा रहे हैं।
इसी के विरोध में आज 4 बजे कलेक्ट्री,जयपुर पर भारत सरकार का पुतला दहन किया जाएगा व धरना-प्रदर्शन किया जाएगा ।।
टिथवाल री घाटियां, विकट पहाड़ा जंग।
सेखो कियो अद्भुत समर, रंग पीरूती रंग।।
दारापारी युद्ध के नायक एवं राजस्थान के पहले परमवीर चक्र विजेता कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह शेखावत जी के जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
भारत-पाक युद्ध में अपनी वीरता व पराक्रम से दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने वाले भारत माँ के वीर सपूत, परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर पीरू सिंह जी शेखावत की जयंती पर सादर नमन।
बाड़मेर में विधायक रविंद्र सिंह जी भाटी मजदूरों के हक के लिए पिछले २ हफ़्ते से धरने पर बैठे है,लेकिन भाजपा की पर्ची सरकार ने विधायक से न कोई वार्ता की न कोई संज्ञान लिया ।
विधायक रविंद्र जी व मजदूरों का इतना अपमान किया भाजपा सरकार ने की कलेक्ट्रेट कूच करने एवं अपने ऊपर पेट्रोल डालने पर मजबूर हो गए ।
भाजपा सरकार को अविलंब विधायक व मजदूरों से बात करनी चाहिए, विधायक पद की गरिमा सरकार को ध्यान रखनी चाहिए ।
अगर विधायक या मजदूरों के साथ कुछ भी ग़लत हुआ तो भाजपा सरकार गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहे ।।
@RavindraBhati__
बाड़मेर के शिव क्षेत्र में मजदूरों के हक और अधिकारों की लड़ाई को लेकर गिरल लिग्नाइट माइंस में पिछले 38 दिनों से धरना जारी है,लेकिन राजस्थान सरकार अब तक पूरी तरह मौन बनी हुई है।पिछले 15 दिनों से शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी स्वयं मजदूरों के समर्थन में धरने पर बैठे रहे।
यह प्रदेश सरकार की घोर विफलता है कि मजदूरों और जनप्रतिनिधियों की आवाज़ को लगातार अनदेखा किया गया,जिसके चलते एक निर्वाचित विधायक को पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास करना पड़ा।यदि सरकार अब भी नहीं जागी,तो यह केवल प्रशासनिक असफलता नहीं,बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर आघात माना जाएगा।
@RavindraBhati__
बाड़मेर के शिव क्षेत्र स्थित गिरल लिग्नाइट माइंस में मजदूरों के हक की लड़ाई पिछले 38 दिनों से जारी है, लेकिन राजस्थान सरकार पूरी तरह मौन है। मजदूरों के समर्थन में 15 दिनों से धरने पर बैठे शिव विधायक रविंद्र सिंह जी भाटी की आवाज को भी प्रशासन ने लगातार अनसुना किया। इसी प्रशासनिक तानाशाही और अनदेखी के चलते अंततः एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को आत्मदाह के प्रयास जैसा आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।
यह घटना प्रदेश सरकार की घोर विफलता है। यदि सरकार अब भी नहीं जागी और मजदूरों की मांगों का तुरंत समाधान नहीं किया, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या माना जाएगा। लोकतंत्र में जनता और उनके प्रतिनिधियों की आवाज को इस तरह तानाशाही से दबाया नहीं जा सकता। सरकार तुरंत होश में आए और मजदूरों को उनका हक दे।
@RavindraBhati__@BJP4Rajasthan@BhajanlalBjp@BJP4India