कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े से सौजन्य भेंट की और विश्वविद्यालय की प्रगति एवं नवाचारों से उन्हें अवगत कराया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के डिजिटल मूल्यांकन और तकनीकी सुधारों की सराहना की।
#pddusu#shekhawatiuniversity
अखिल भारतीय संस्थागत नेतृत्व समागम 2024 के तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन लखनऊ में शेखावाटी विश्वविद्यालय के मा. कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने विश्वविद्यालय के अकादमिक उन्नयन,शिक्षा,शोध और आउटरीच गतिविधियों के मद्देनज़र देश के दो अग्रणी विश्वविद्यालयों के साथ समझौता(MOU) किया है।
नॉर्थ वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट प्रतियोगिता के उपविजेता का खिताब पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय की टीम ने जीता। मंगलवार को उपविजेता टीम ने युनिवर्सिटी आकर उपविजेता की ट्रॉफी कुलपति प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार राय को भेंट की। कुलपति प्रो. राय ने टीम को बधाई दी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर एवं भारतीय इतिहास संकलन समिति, जयपुर प्रांत के संयुक्त तत्वाधान में "भारत के इतिहास और संस्कृति पर श्री राम का प्रभाव" विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ अनिल कुमार राय ने की।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर एवं भारतीय इतिहास संकलन समिति, जयपुर प्रांत के संयुक्त तत्वाधान में "भारत के इतिहास और संस्कृति पर श्री राम का प्रभाव" विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का कल होगा आयोजन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के सभागार में "आपका विश्वविद्यालय,आपकी अपेक्षाएँ और आपका दायित्व" विषय पर विश्वविद्यालय के उन्नयन हेतु नीमकाथाना एवं सीकर परिक्षेत्र में अवस्थित शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों के प्रबंधको,प्राचार्यों के साथ संवाद कार्यक्रम किया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कुलपति प्रो. डॉ अनिल कुमार राय द्वारा कुलपति आवास और प्रशासनिक भवन पर ध्वजारोहण किया। कुलपति प्रो. राय ने डा भीमराव अम्बेडकर तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण भी किया
राजस्थान के मा. उपमुख्यमंत्री/उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा से उनके जयपुर स्थित आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने शिष्टाचार मुलाक़ात कर राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर केंद्रित अपनी पुस्तक उन्हें भेंट की।
@DrPremBairwa
विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति को लेकर हम प्रतिबद्ध है। हम छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन करते हैं। छात्र हर प्रकार के नशे से दूर रहें, नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार राय ने कहा कि, नशा एक गंभीर समस्या है जो हमारे समाज में बढ़ती जा रही है। यह छात्रों के लिए भी एक चुनौती है। नशे के कारण छात्रों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
#PDUSU_SIKAR
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर में 12 जनवरी शुक्रवार को स्वामी विवेकानन्द की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर "युवा भारत - विकसित भारत" विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
#PDUSU_SIKAR#pdusu#sikar
युवा संवाद में मुख्यवक्ता आचार्य विजय कुमार वशिष्ठ (वरिष्ठ शिक्षाविद्), विशिष्ठ वक्ता उत्कर्ष कुमार (युवा सामाजिक विचारक) रहे एवं अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य (डॉ) अनिल कुमार राय ने की।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर में स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर "युवा भारत - विकसित भारत" विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
#Pdusu_Sikar#Pdusu#Sikar
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में 12 जनवरी 2024 शुक्रवार को होगा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
#PDUSU_SIKAR#pdusu#sikar
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में 12 जनवरी 2024 शुक्रवार को होगा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
#PDUSU_SIKAR#pdusu#sikar
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविध्यालय के भूगोल विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। वीसी प्रो. डॉ. अनिल कुमार राय ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को रवाना किया। विद्यार्थियों ने जयपुर स्थित जंतर-मंतर और साइंस पार्क का भ्रमण किया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविध्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों में नई शिक्षा नीति के तहत होगी सेमेस्टर परीक्षा, जिसमें बहुवैकल्पिक (ऑब्जेक्टिव) प्रश्न पूछे जाएंगे,
शोध पात्रता परीक्षा में 18 विषयों में करीब 5214 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
#Pdusu#Sikar