वायु सेवा संघर्ष समिति ने #जबलपुर में फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाने के लिए 19 जुलाई को धरना देने का निर्णय लिया है. तीन माह से चल रहे आंदोलनों और प्रयासों से #इंडिगो की नियमित _#मुंबई_फ्लाइट 1 जुलाई से शुरू हो चुकी है और #बेंगलुरु उड़ान 1 सितंबर से शुरू होनी है. लेकिन जबलपुर को #पुणे, #कोलकाता, #अहमदाबाद, #चेन्नई, #लखनऊ, #रायपुर की उड़ानें भी चाहिए हैं. ये आंदोलन समय की माँग है, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री @RamMNK और उनके मंत्रालय @MoCA_GoI तक आवाज़ पहुँचानी चाहिए. पिछले दिनों राज्यसभा सांसद @SumitraBJPMP मंत्री महोदय से मिली भी थीं. सांसद @ashishdubey1970 भी प्रयास कर रहे हैं पर वायु सेवा संघर्ष समिति को सभी के एकजुट प्रयासों की ज़रूरत है.
@IndiGo6E@flyspicejet@AkasaAir@AirIndiaX@airindia
@airvistara
@allianceair@AAI_Official@aaijbpairport@himanshukharein
एविएशन की दुनिया में जबलपुर की उपेक्षा की हक़ीक़त उजागर करने वाले आँकड़े..
-ग्वालियर @aai_gwalior के पास टोटल 1784 सीट्स और पैसेंजर 836
-जबलपुर @aaijbpairport के पास टोटल 792 सीट्स और पैसेंजर 744
@JM_Scindia@MoCA_GoI@PMOIndia कोई तो जबलपुर के हक़ के लिए कुछ करे..
ऐसा लगता है कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री @JM_Scindia को जबलपुर से संचालित उड़ानें रास नहीं आ रही हैं. पहले मुंबई जाने वाली @IndiGo6E की उड़ान को @aai_gwalior ले गये और अब @flyspicejet की #Hyderabad उड़ान भी अचानक निरस्त कर दी गई. याद दिलाना ज़रूरी है कि इससे बहुत पहले मार्च 2023 में #Spicejet ने जब @aaijbpairport से अपना डेरा-डंगर पूरी तरह समेटा था तो #Boing-737 की मुंबई उड़ान सहित कई उड़ान #Gwalior से शुरू कीं थीं पर बाद में जब ग्वालियर में यात्री नहीं मिले तो स्पाइसजेट ने वहाँ से भी अपना ठिकाना हटाया और जबलपुर से हैदराबाद की डेली फ्लाइट की घोषणा के साथ दुबारा एंट्री की. इसके अलावा मुंबई और दिल्ली की भी वीकली उड़ानें शुरू कीं. अब हैदराबाद उड़ान फ़िलहाल बंद है तो हफ़्ते में दो उड़ानों के लिए स्पाइसजेट का ऑफिस चल रहा है. हालाँकि सबसे लंबे समय तक सबसे ज़्यादा उड़ानें स्पाइसजेट ने ही जबलपुर से संचालित की थीं. इनमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, सूरत, पुणे, चेन्नई तक की उड़ानें शामिल थीं, लेकिन #JyotiradityaSindhiya के ग्वालियर प्रेम ने स्पाइसजेट को जबलपुर से विदा लेने मजबूर कर दिया था. अब स्पाइसजेट ने जब दुबारा एंट्री की है तो कंपनी के सीएमडी @AjaySingh_SG अपने पुराने अनुभव और जबलपुर को दुबई जैसा कमाऊ मानते हुए फिर से डुमना एयरपोर्ट को उड़ानों से आबाद कर दें.
@MPRakeshSingh@VTankha@prahladspatel@AkasaAir@allianceair@AirIndiaX@airindia
@airvistara
@airasia@GoFirstairways@AAI_Official@MoCA_GoI@DGCAIndia
फ्लाइट्स की कमी से जूझ रहे जबलपुर हवाई अड्डे के लिए हैदराबाद की उड़ान वरदान जैसी साबित हो रही है. मुंबई,पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता,गोवा, तिरूपति अर्थात् कहीं भी जाना है, हैदराबाद होकर जाया जा सकता है. अभी पुणे से हैदराबाद पहुँचे, जबलपुर की उड़ान में एक घंटा है, पर जबलपुर के कई फ़्लायर्स मिल गये जो मुंबई, पुणे, गोवा, चेन्नई, तिरूपति से हैदराबाद आये हैं और जबलपुर की फ्लाइट का इंतज़ार कर रहे हैं. हैदराबाद के बड़े हवाई अड्डे में 3-4 घंटों का लेओवर भी घूमते-फिरते कट जाता है. लेकिन इसका ये मतलब क़तई नहीं है कि जबलपुर के नये हवाई अड्डे को सीधी उड़ान ही न दें @JM_Scindia. हैदराबाद होकर जाने एमएनई 6-10 घंटे तक लग जाते हैं, जो कि डायरेक्ट उड़ान की तुलना में 3-7 गुना है और किराया भी दोगुने से ज्यादा. इसलिए जबलपुर को मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता की डायरेक्ट उड़ानें तुरंत मिलनी चाहिए. @MoCA_GoI को चाहिए कि जबलपुर की ज़रूरतों को तत्काल पूरा किया जाये. @MPRakeshSingh@prahladspatel@VTankha@PMOIndia@AAI_Official@IndiGo6E@flyspicejet@allianceair@AkasaAir@AirIndiaX@airindia@airasia@DGCAIndia
✔️BiaoCoin Airdrop is Started - Claim your $BIAO now✔️
⚫️Only 10.000 places are available for the free $BIAO
⚪️Everyone will get an rаndom аmount between 1$ to 1.000$
🏴Claim your reward from the official BiaoCoin cabinet:
🔲 https://t.co/4hchoZGSoJ 🔲
✔️BiaoCoin Airdrop is Started - Claim your $BIAO now✔️
⚫️Only 10.000 places are available for the free $BIAO
⚪️Everyone will get an rаndom аmount between 1$ to 1.000$
🏴Claim your reward from the official BiaoCoin cabinet:
🔲 https://t.co/4hchoZGSoJ 🔲