@BabusRathore_ केंद्रीय विद्यालय की लिस्ट आने वाली है इस साल की अगर इस बार भी नहीं मिली तो विश्वास खत्म हो जाएगा लोगो का। सैनिक विद्यालय और सैनिक अस्पताल के लिए कोशिश कीजिए। बालेसर को जिला अस्पताल और परिवहन उप कार्यालय, क्षेत्र में दमकल व्यवस्था और पानी की समस्या पर त्वरित सुधार करवाए।
@BabusRathore_ श्रीमान जी शहीद तो हमारे अपने क्षेत्र से भी बहुत हुए है अतः आपसे ये निवेदन रहेगा कि अपने क्षेत्र के उन शहीदों की याद में फलोदी रोड पर एकीकृत सैनिक कॉम्प्लेक्स के पास में एक शानदार युद्ध स्मारक का निर्माण अतिशीघ्र करवाया जाए। यहीं उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
@Kapil_Jyani_ जिन पर सिस्टम चलाने का जिम्मा होता है और वही लोग नकारापन ओर निकम्मापन अपनाए हुए हो तो इसमें गलती कर्मचारियों की नहीं सिस्टम चलाने वाले की है। सारे मंत्री और जिम्मेदार ही जब अपनी जिम्मेदारी से भागते है और अपनी विफलता को निचले पर फेंक कर पल्ला झाड़े तो सिस्टम कहां से सुधरेगा
@Kapil_Jyani_ एक मात्र उपाय सड़क को फिर लेन बनवाना और पैदल फुटपाथ को अच्छे से विकसित करना ।
फुटपाथ बनाने के नाम पर हर सरकार ने अच्छी कमाई करी है लेकिन जमीनी हकीकत सब जानते है।
हर दिन ये हाइवे बिना मौत के भी रहता।
@jakhar__govi @Mahavee09199770 @Kapil_Jyani_ इतिहास कह रहा है कि जाँभोजी महाराज की माताजी भाटी वंश थी आप लोगों ने खिलेरी जाट बना दिया। दूसरा अहम पहलू खिलेरी जाट भाटी वंश से निकला अंश है। तीसरा जम्भेश्वर जी की शिक्षा अहिंसा की थी और राजपूत की प्रवृति युद्ध करने की थी अगर वो उनके शिष्य बन जाते तो युद्ध कौन लड़ता मुगलों से
@Kapil_Jyani_ बिजली अकेले पश्चिम राजस्थान को नहीं चाहिए। और सोलर की वजह से पश्चिम राजस्थान में समस्याएं बढ़ी ही है कम नहीं हुई। लाइट कटौती पहले जैसी है तापमान का पूछो मत। अपराध वृद्धि। मिला है तो थोड़ा बहुत रोजगार मिला है नजदीक।
बिगड़े केस को सुलझाना ही व्यवस्था होती है माननीय मंत्रीजी, आप एक एक घटना के लिए जिम्मेदार है, जब पर्याप्त संसाधन है तो एक घटना भी क्यों हो, ये सोचकर अगर चलोगे तो जनता का भरोसा बढ़ेगा सरकार पर और अगर इतना नहीं कर पाते है तो अपने आप को अयोग्य मानकर दूसरे जिम्मेदार को बैठाओ।
@RajCMO NH 125 को भी चारलेन में बदलने की सख्त आवश्यकता है क्योंकि पिछले कुछ समय से यहां दुर्घटनाओं में बहुत ज्यादा वृद्धि हुई है और सबसे दर्दनाक हादसे भी इस रोड पर ही होते हैं।
@nitin_gadkari राष्ट्रीय राजमार्ग 125 जो कि सामरिक व्यापारिक पर्यटन और धार्मिक रूप से काफी महत्वपूर्ण हैं उसको चार लें में बदलने की सख्त आवश्यकता है। दो लेन के कारण यहां प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं घटती रहती हैं। इस पर अमल किया जाए।
@Pathan_afgan @neetusi86329772 @rrajusurana बिल्कुल इतिहास चीख चीखकर बोल रहा है और इतिहास ये भी बोल रहा है कि अजित सिंह ने फ्रूखशियर को मारकर उस दासी को गंगाजल से पवित्र कर उसका पुनः विवाह करवाया और उसको दिया अपना वचन निभाया जबकि राजपूत कन्या का पुनः विवाह नहीं होता।
इतिहास में ये स्पष्ट लिखा है।
@8PMnoCM जहां तक बात विस्तार की है हर सरकार की कोशिश रहती है विस्तार की परन्तु सबसे मुख्य बात होती है शुरुआत की जो गहलोत जी ने की विस्तार उसके बाद की बात है। इस बार अगर गहलोत जी फिर मुख्यमंत्री होते तो शायद राजस्थान में दो मेट्रो सिटी होती और वो दूसरी मेट्रो सिटी जोधपुर होता।