उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र (बिशनपुरवा बगड़वरवा गांव) में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को खंडित करने का कायराना कृत्य किया गया है। महापुरुषों का यह अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस घिनौनी हरकत से पूरे समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। क्या उपद्रवियों में कानून का कोई खौफ नहीं बचा है? यह सीधे तौर पर इलाके की शांति और सौहार्द को बिगाड़ने की गहरी साजिश है।
हम स्थानीय प्रशासन से पुरजोर मांग करते हैं कि मामले की लीपापोती करने के बजाय दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए। अगर प्रशासन ने जल्द सख्त कार्रवाई और नई प्रतिमा की ससम्मान स्थापना नहीं की, तो सड़कों पर उग्र आंदोलन होगा।
न्याय चाहिए, @dmbas_@bastipolice@dgpup@Uppolice@myogiadityanath आश्वासन नहीं!
"ये मिशन मूवमेंट बहुत मुश्किल से खड़ा हुआ है हम बहुजन समाज के विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे। एक पार्टी का पूरा तंत्र एड. चन्द्रशेखर आजाद जी को गिराने में लगा है, वो डरे हुए हैं"
- कमल सिंह वलिया, राष्ट्रीय महासचिव (भीम आर्मी)
सूत्र:- जल्द @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद जी के नेतृत्व में अगले चरण की सत्ता परिवर्तन यात्रा की रूपरेखा सार्वजनिक की जाएगी🚨
अभी प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है
अगले चरण की सत्ता परिवर्तन यात्रा और भी व्यापक स्तर पर होगी...!!
अब जेईई एडवांस!
भर्ती परीक्षाएँ विवादों में, बोर्ड परीक्षाएँ, विश्वविद्यालय परीक्षाएँ व प्रवेश परीक्षाएँ सवालों में हैं और युवाओं का भविष्य अनिश्चितता में है।
भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की नाकामियों ने शिक्षा व्यवस्था में एक नया विषय जोड़ दिया है: परीक्षा के बाद परीक्षा की विश्वसनीयता साबित करना।
समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को राष्ट्र के महानायक, वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक,राष्ट्र के चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलेदेव पासी जी के विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं।
कांशीराम साहब कहा करते थे
मिशन के रास्ते में बेइज्जती भी होगी, चोट भी लगेगी, ज़ख्म भी मिलेंगे और घुसपैठिए भी मिलेंगे, लेकिन आपको हर हाल में सावधान रहना होगा विनय भाई
चंद्रशेखर साफ तौर पर कह रहे हैं कि विनय भाई नहीं होते तो भीम आर्मी का कारवां इतना मजबूत नहीं होता। तो फिर विनय रतन सिंह क्यों छोटी-छोटी बातों को बतंगड़ बनाकर विरोधियों को मौका दे रहे हैं? क्या मोहन भागवत ने कभी निजी स्वार्थ में लाइव आकर ऐसा बयान दिया है?
कुशीनगर के कार्यकर्ता "बहुजन सेना टीम" को तत्काल DM करे 📩
एक चिंटू है जो बाबा साहब अंबेडकर जी व बहन बेटियों पर अभद्र टिप्पणी किया है !!
SP ऑफिस में सुबह कंप्लेन दर्ज की जाएगी !!
#सुल्तानपुर_जिला_अपडेट🖐️🚨
बाबा साहब अंबेडकर जी पर अभद्र/अपमानजनक पोस्टर का वीडियो प्रसारित करने वाला "गोलू मिश्रा" को गिरफ्तार कर लिया गया है !!
"बहुजन सेना टीम ने उच्चाधिकारियों से बात की और 5 घंटे बीतने से पहले नफरती कीड़े को गिरफ्तार करवा दिया गया !!
महापुरुषों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया करेंगे हम !!
जय भीम,जय संविधान🩵☸️
पेपर लीक... भर्ती घोटाले... परीक्षाएं रद्द... यूपी बोर्ड परिणामों पर शिकायतें... और अब दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में रिजल्ट गड़बड़ी।
भाजपाई नाकामियों की भी हद है। ऐसा प्रतीत होता है कि इस सरकार में घोटाले अपवाद नहीं, बल्कि व्यवस्था का हिस्सा बन चुके हैं। परीक्षा हो, भर्ती हो या परिणाम, हर मोर्चे पर युवाओं की मेहनत और भविष्य सबसे आसान निशाना बनता जा रहा है।
युवाओं का भविष्य इन नाकामियों के बोझ तले दबता जा रहा है।
जल जंगल और ज़मीन के रखवाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिवीर जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत-शत नमन। जय भीम, जय भारत, हूल जोहार।
सावधान! भीम आर्मी को बदनाम करने की एआई (AI) वाली साजिश नाकाम होगी!⚠️
जब विरोधी मैदान में हमारा मुकाबला करने की औकात नहीं रखते, तो वे कायरों की तरह साजिशों का सहारा लेते हैं। भीम आर्मी की बढ़ती ताकत और जनसमर्थन से बौखलाए लोग अब AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए फर्जी वीडियो, नकली ऑडियो और एडिटेड तस्वीरें बनाकर हमें बदनाम करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।
भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न सिंह ने साफ चेताया है कि संघर्ष में जो हमसे बराबरी नहीं कर सकते, वो अब इस घटिया तकनीकी जालसाजी पर उतर आए हैं। बहुजन समाज की आवाज को दबाने के लिए फैलाए जा रहे इस डिजिटल झूठ से हमारे सभी शेर-शेरनी सतर्क रहें।
किसी भी वायरल वीडियो या ऑडियो पर आंख बंद करके भरोसा न करें। पहले उसकी सच्चाई और आधिकारिक सूत्रों से पुष्टि करें। सोशल मीडिया के इस दौर में हमारा विवेक ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है। विरोधियों को उनके ही जाल में फंसाकर करारा जवाब दें!
जय भीम! जय भारत!
भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़े भाई @VinayRatanSingh जी, आप आंदोलन के एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहे हैं।
लाखों कार्यकर्ताओं ने आपसे प्रेरणा लेकर समाज और मिशन के लिए संघर्ष का रास्ता चुना है। ऐसे में यदि कोई मतभेद, नाराज़गी या विवाद है तो उसे सोशल मीडिया की बजाय आपसी संवाद और बैठकर बातचीत के माध्यम से सुलझाना अधिक उचित होगा।
फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संगठनात्मक मामलों के सार्वजनिक होने से सबसे अधिक नुकसान उन कार्यकर्ताओं को होता है,
जो दिन-रात मेहनत करके संगठन को मजबूत बनाने में लगे रहते हैं। जब शीर्ष नेतृत्व के बीच मतभेद खुलकर सामने आते हैं, तो कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है, उनके मन में भ्रम पैदा होता है और वे असहज स्थिति में आ जाते हैं।
दूसरी ओर, जो लोग हमेशा से आंदोलन और संगठन को कमजोर करने के अवसर तलाशते रहते हैं, उन्हें ऐसे मामलों से अनावश्यक मसाला मिल जाता है। वे वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाकर केवल विवादों को उछालने लगते हैं। इससे समाज की एकता और आंदोलन की ताकत प्रभावित होती है।
इतिहास गवाह है कि बड़े-बड़े आंदोलन बाहरी विरोधियों से कम और आंतरिक मतभेदों के कारण अधिक कमजोर हुए हैं। मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन उन्हें मनभेद में बदलने देना किसी के हित में नहीं है। परिवार हो, संगठन हो या आंदोलन—संवाद ही हर समस्या का सबसे प्रभावी समाधान होता है।
आज समाज की उम्मीदें अपने नेतृत्व से हैं। कार्यकर्ता चाहते हैं कि सभी वरिष्ठ साथी एक मंच पर बैठें, खुलकर चर्चा करें, गलतफहमियों को दूर करें और समाज के हित को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ें। व्यक्तिगत नाराज़गी या राजनीतिक मतभेद से बड़ा मिशन होता है, और मिशन से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं होता।
इसलिए विनम्र आग्रह है कि जो भी मुद्दे हैं, उन्हें आपस में बैठकर सुलझाया जाए। कार्यकर्ताओं का विश्वास, समाज की एकता और आंदोलन की मजबूती सबसे महत्वपूर्ण है। विरोधी तो हमेशा अवसर की तलाश में रहते हैं, लेकिन यदि नेतृत्व एकजुट रहेगा तो किसी भी विरोधी की राजनीति सफल नहीं होगी। समाज को विवाद नहीं, समाधान चाहिए; टकराव नहीं, एकता चाहिए; और यही समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
@AzadSamajParty@BhimArmyChief
महोदय @bihar_police सोशल मीडिया (Instagram ID: @aayush_rajput286) के माध्यम से स्वयं को आयुष राजपूत, निवासी ग्राम दमराही, जिला बांका का निवासी बताने वाला व्यक्ति लगातार जातिसूचक शब्दों व बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी पर अभद्र गालियों एवं अपमानजनक टिप्पणियों का प्रयोग कर रहा है। संलग्न स्क्रीनशॉट्स में अनुसूचित जाति समुदाय के प्रति आपत्तिजनक एवं भड़काऊ भाषा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।
कृपया मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिसम्मत आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें।
Requesting to: @bihar_police@BankaPolice
📌 Instagram ID: aayush_rajput286
📌 साक्ष्य: स्क्रीनशॉट संलग्न
⚠️ कृपया जांच कर उचित कार्रवाई करें।
#बिरसा_मुंडा_अमर_रहे
जल, जंगल, जमीन के रक्षक व अंग्रेजों के विरुद्ध क्रांति के अमर नायक धरती आबा बिरसा मुंडा जी, को उनके बलिदान दिवस पर नमन। 💚🌿💪🌸🙏🏹
#birsamunda
मेरी और मेरी पत्नी की रोज़ सुबह लड़ाई हो जाती है।
हमारी लड़ाई देखकर दुश्मन सोचने लगते हैं कि अब तो तलाक पक्का है,
लेकिन शाम होते-होते हम फिर से एक हो जाते हैं 😄
सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो जिसमें एक व्यक्ति द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के पोस्टर के साथ अभद्रता की जा रही है। उक्त प्रकरण में अभियोग पंजीकृत करने व आरोपी को हिरासत पुलिस में लेने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ की बाइटः-