विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मैं नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी द्वारा शुरू किए गए #NicobarMatters अभियान के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करती हूं।
मैं सभी जागरूक नागरिकों से विनम्र अपील करती हूं कि वे इस मुहिम से जुड़ें, याचिका पर हस्ताक्षर करें।
https://t.co/jeriptLL72
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री बी.के. हरिप्रसाद जी को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके सफल, गौरवपूर्ण एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं।
@HariprasadBK2
मेरे अथक प्रयासों से मेरी विधानसभा नारनौंद में लगभग 45 करोड़ रुपए सड़को के मंजूर होने पर सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
उम्मीद है जो सड़कें रह गई हैं उनकी भी जल्द से जल्द स्वीकृति होगी।
सदन से लेकर सड़क तक नारनौंद की आवाज को बुलंद करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है जिसे मैं मजबूती एवं ईमानदार से निभाता रहूंगा।
सड़कें -:
1 खेड़ी जालब से नारनौंद-खांडा खेड़ी एवं धर्मखेड़ी करेला रोड़ (लागत 5 करोड़ 84 लाख)
2 राजथल से कागसर (लागत 2 करोड़ 86 लाख)
3 माजरा प्याऊ से माजरा (1 करोड़ 60 लाख)
4 खांडा खेड़ी बाईपास (लागत 80 लाख 26 हजार)
5 सुलचानी खेड़ा से खांडा रोड़ (लागत 77 लाख 3000)
6 खेड़ी जालब से सोथा (3 करोड़ 58 लाख)
7 बास से पेटवाड़ (लागत 3 करोड़ 50 लाख)
8 बास से पुठी (लागत 4 करोड़ 35 लाख)
9 पुठी स्कूल रोड़ (लागत 60 लाख)
10 नारनौंद - खेड़ी जालब रोड़ से फिरनी मिनी बैंक राखी शाहपुर (लागत 36 लाख)
11 हांसी बरवाला रोड़ से सिंधड़ खानपुर रोड़ ( लागत 1 करोड़ 28 लाख)
12 हांसी जींद रोड़ से सिसाय (गंगन खेड़ी साइड)
( लागत 2 करोड़ 15 लाख)
13 हांसी बरवाला रोड़ से सिंघवा राघो (लागत 1 करोड़ 5 लाख)
14 सिंघवा राघो से चैनत रोड़ (लागत 1 करोड़ 80 लाख)
15 गुराना से बदावड़ रोड़ (लागत 3 करोड़ 45 लाख)
16 हांसी, महजद, मसूदपुर, डाटा, गुराना से हांसी - बरवाला रोड़ (लागत 5 करोड़ 93 लाख)
17 खरबला से रोशन खेड़ा (लागत 98 लागत)
18 कोथ कलां से बरसोला
(लागत 4 करोड़ 16 लाख)
#नारनौंद_का_जस्सी
#जस्सी_का_नारनौंद
@BhupinderShooda@DeependerSHooda@INCHaryana
उकलाना से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार बहन रीमा सोनी को उकलाना नगर पालिका अध्यक्ष का ऐतिहासिक चुनाव 2800 वोटों से जितने पर ढेरों शुभकामनाएं।
सभी समर्थकों को हार्दिक बधाई।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह उपलब्धि आपके कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। आप सभी अपने जीवन में निरंतर प्रगति करते हुए शिक्षा, समाज और देश का नाम रोशन करें, यही मंगलकामना है।
उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
📍जनता कार्यालय, पेटवाड़
जनता का विश्वास और स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है, और इसी विश्वास के साथ जनसेवा का यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा। इसी संकल्प के साथ जनता कार्यालय पेटवाड़ पर पहुंचे अपनों की समस्याओं को गंभीरता एवं आत्मीयता के साथ सुना।
प्रत्येक व्यक्ति की बात को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके।
#नारनौंद_का_जस्सी
#जस्सी_का_नारनौंद
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
देश में लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने का काम अगर किसी ने मजबूती से किया है, तो वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने किया है। पंचायतों को असली अधिकार और पहचान देने का ऐतिहासिक निर्णय पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की दूरदर्शिता से संभव हुआ, जिसे आगे बढ़ाते हुए 73वें संविधान संशोधन के जरिए गांवों की सरकार को संवैधानिक दर्जा मिला।
कांग्रेस पार्टी ने हमेशा पंचायतों को केवल प्रशासनिक इकाई नहीं, बल्कि गांव के विकास, सामाजिक न्याय और जनभागीदारी का सशक्त माध्यम माना है। महिलाओं, अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़े वर्गों को पंचायतों में आरक्षण देकर उन्हें नेतृत्व में भागीदारी का अधिकार दिलाया गया, जिससे लोकतंत्र और अधिक मजबूत हुआ।
आज भी कांग्रेस की सोच साफ है, मजबूत पंचायत, सशक्त गांव और समृद्ध भारत। जब गांव आगे बढ़ेगा, तभी देश नई ऊंचाइयों को छुएगा।
वो एक समंदर खंगालने में लगे हुए हैं,
हमारी कमियां निकालने में लगे हुए हैं।
वो जिनकी अपनी लंगोटियां तक फटी हुई हैं
हमारी पगड़ी उछालने में लगे हुए हैं..!
#नारनौंद_का_जस्सी#जस्सी_का_नारनौंद
सभी क्षेत्रवासियों को अक्षय तृतीया के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं..!
यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और यश का वास करें, ऐसी मेरी कामना है।
#AkshayTritiya
हरियाणा प्रदेश निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा मेयर पद हेतु सोनीपत से श्री कमल दीवान जी तथा अंबाला से श्रीमती कुलविंदर कौर जी को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं विजयश्री की अग्रिम शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके जनसेवा के प्रयासों से स्थानीय निकायों में पारदर्शिता और विकास को नई दिशा मिलेगी।
जनता का आशीर्वाद आपके साथ है और आप प्रचंड बहुमत से विजय हासिल कर क्षेत्र के विकास का नया अध्याय लिखेंगे।
प्रथम आराध्य देव बालाजी महाराज के पावन जन्मोत्सव श्री हनुमान जयंती की सभी श्रद्धालु भक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
पवनपुत्र हनुमान जी से प्रार्थना है कि वे हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, बल, बुद्धि का संचार करें, तथा हर संकट से रक्षा करें।
#hanumanjayanti
जनता कार्यालय पेटवाड़ पर अपनों से आत्मीय मुलाकात का सिलसिला रहा। हर चेहरे की पीड़ा को गंभीरता से सुनते हुए उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाया और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, और उसी विश्वास को निभाने के लिए हर समस्या का समाधान मेरी प्राथमिकता है।
#नारनौंद_का_जस्सी
#जस्सी_का_नारनौंद
@BhupinderShooda@DeependerSHooda@INCHaryana
बड़ाला में श्री कृष्ण सिंहमार हेडमास्टर जी की सुपुत्री के विवाह के पावन अवसर पर उपस्थित होकर बिटिया को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया तथा समस्त परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
@Jassipetwar_inc#नारनौंद_का_जस्सी#जस्सी_का_नारनौंद