लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में कार्यरत, समाज की उन्नति में अहम योगदान देने वाले पत्रकार बंधुओं को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
रोशनी का यह महापर्व आप सबके जीवन में सुख - समृद्धि और अपार खुशियां लेकर आये एवं महालक्ष्मी की असीम कृपा आप सभी पर सदा बनी रहे।
विधानसभा क्षेत्र नर्मदापुरम, पिपरिया, सोहागपुर, सिवनी मालवा में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बैठक लिया एवं चुनाव से संबंधित विभिन्न विषयों में चर्चा हुई।
युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने वाले, दृढ़ता के प्रतीक, राष्ट्रवादी "लाल-बाल-पाल" तीन तिकड़ी के अभिन्न अंग महान क्रांतिकारी, बंगाल पुनर्जागरण के मुख्य वास्तुकार व समाज सुधारक बिपिन चंद्र पाल जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
सशस्त्र क्रांति के पितामह के नाम से विख्यात समाज में क्रान्ति की ज्वाला प्रज्वलित करने वाले महान देशभक्त वासुदेव बलवंत फड़के जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
श्रीराम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले राम कोठारी जी और शरद कोठारी जी (कोठारी बंधुओं) के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
सुख का दाता सबका साथी, सुख का यह संदेश है।
मां की गोद पिता का आश्रय मेरा मध्य प्रदेश है।
कला, संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य, ज्ञान और प्राचीन धरोहरों की पावन भूमि, भारत के हृदयस्थल मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।