मैंने जिंदगी में बहुत सारे प्रोटेस्ट देखे हैं, लेकिन ऐसा शांतिपूर्ण और अनोखा प्रोटेस्ट शायद पहली बार देख रही हूँ।
ये छात्र किसी से लड़ नहीं रहे, किसी के खिलाफ नारेबाजी नहीं कर रहे। बस बहुत शांति और प्यार से अपनी जायज़ मांग सरकार तक पहुँचाना चाहते हैं।
मेरा मानना है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को एक बार इन छात्रों से जरूर बात करनी चाहिए और उनकी बात सुननी चाहिए। इनकी मांग पर सकारात्मक विचार होना चाहिए।
आखिर ये हमारे ही बिहार के युवा हैं। कुछ हजार भर्तियाँ भी अगर होती हैं, तो बेरोजगारी कम करने की दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम होगा।
जिस सम्मान और उम्मीद के साथ ये छात्र सम्राट चौधरी जी से संवाद करना चाहते हैं, उस उम्मीद को टूटने नहीं देना चाहिए।
कभी-कभी सरकार का एक संवाद किसी युवा की पूरी उम्मीद बचा सकता है। 🙏❤️
बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती प्रोटेस्ट
#StudentsProtest