पिता का जाना सिर्फ एक इंसान का बिछड़ना नहीं होता, बल्कि सिर से छत, जीवन से भरोसा और दिल से एक सुरक्षा का एहसास चले जाना होता है।
कुछ दुख इंसान को रुलाते नहीं, हमेशा के लिए खामोश कर देते हैं।
और पिता को खोने का दुख शायद उन्हीं में से एक है। ❤️🩹
2/2
~ शिवम
#unspoken#thoughts
जिस बेटे ने अपने पिता को अपनी आँखों के सामने, अपने हाथों में अंतिम साँस लेते देखा हो, वह बेटा फिर कभी पहले जैसा नहीं रहता।
उसकी उम्र चाहे कितनी भी हो जाए, वह कितना भी मजबूत क्यों न बन जाए, उसके भीतर एक हिस्सा हमेशा उस आखिरी पल में ठहर जाता है।
1/2
पिता की मृत्यु सिर्फ एक रिश्ते का अंत नहीं होती, बेटे के भीतर एक पूरी दुनिया उजड़ जाती है।
कुछ खालीपन जिंदगी भर नहीं भरते... और पिता उन्हीं में से एक हैं। 💔
3/3
#FatherAndSon#love#unspokenbond
जिस बेटे के हाथों में पिता ने दम तोड़ा हो, वो फिर कभी पहले जैसा नहीं रहता।
वो उम्र से पहले बड़ा हो जाता है, उसकी हँसी के पीछे एक दर्द छिप जाता है। जिम्मेदारियाँ तो पहले भी थीं, लेकिन अब सिर पर हाथ रखने वाला कोई नहीं होता।
1/3
वो दुनिया के सामने मजबूत बनने का दिखावा करता है, मगर अकेले में आज भी अपने पिता को याद करके टूट जाता है।
अब उसे किसी से शिकायत नहीं होती, न किसी से उम्मीद। क्योंकि जिसने उसे चलना सिखाया था, एक दिन उसी को अपने हाथों से विदा करना पड़ा।
2/3
मंदिर आस्था का केंद्र है, VIP कल्चर और पैसों के दिखावा करने का नहीं।
भगवान के दरबार में VIP कोई नहीं होना चाहिए। वहाँ पद, पैसा और प्रतिष्ठा नहीं, केवल श्रद्धा मायने रखनी चाहिए। 🙏
2/2
~ शिवम
अगर भगवान ने सभी मनुष्यों को समान बनाया है, तो उनके दरबार में अमीर और गरीब का अंतर क्यों?
कहीं पैसे देकर शीघ्र दर्शन की सुविधा है, तो कहीं सामान्य श्रद्धालुओं को घंटों कतार में इंतज़ार करना पड़ता है। कई जगह उनके साथ दुर्व्यवहार की खबरें भी सामने आती हैं।
1/2
इसलिए अगर कोई मेरी बात पढ़ रहा है, तो कृपया इसे किसी के खिलाफ नफरत या विरोध के रूप में न समझे। मैं किसी के विरोध में नहीं हूँ, बस अपने जीवन में महसूस की गई परिस्थितियों और अपनी मन की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त कर रहा हूँ, जो अब मेरे लिए असहनीय सी हो गयी है
धन्यवाद
4/4
~ शिवम
जीवन में कभी भी ऐसी जगह मकान लेकर नहीं रहना चाहिए, जहाँ आपके अलावा दूसरे समुदाय के लोग भारी संख्या में निवास करते हों और आप वहाँ गिने-चुने ही हों।
जब तक आप बहुत शक्तिशाली, आर्थिक रूप से बेहद संपन्न न हों, ऐसी जगह पर रहना आपके लिए पाशविक जीवन के समान हो सकता है।
1/6
इन शब्दों के पीछे सिर्फ और सिर्फ मेरा डर, मेरी चिंता, मेरी पीड़ा, मेरी हताशा, मेरी निराशा और अपने परिवार के भविष्य एवं सुरक्षा को लेकर मन में बैठी असुरक्षा की भावना है।
3/4
आज भी जब मुश्किलें सामने आती हैं,
तो बस एक ही ख्याल आता है...
काश! एक बार पापा का हाथ सिर पर होता, तो हर दर्द छोटा लगने लगता।
कितना अजीब है न...
उनके जाने के बाद समझ आता है कि
पिता सिर्फ एक इंसान नहीं, बल्कि पूरी दुनिया होते हैं। 💔
~ शिवम
दिल में एक दर्द छुपा है कि.....
पापा होते तो वक़्त कुछ और होता... ❤️🥹
कुछ फैसले आसान होते,
कुछ रास्ते कम मुश्किल होते,
और शायद ज़िंदगी की हर परेशानी से लड़ने का हौसला थोड़ा और होता।
1/2
🪔 दिवाली सिर्फ दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि अपने भीतर उम्मीद, सकारात्मकता और नई ऊर्जा जगाने का अवसर है।
ईश्वर करे आपके जीवन से हर अंधकार दूर हो, सपनों को नई उड़ान मिले और घर में सुख, शांति एवं समृद्धि आये।
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। ❤️✨
खूब चमकिए - आगे बढ़िए!