गढ़वा से कोलकाता के बीच चलने वाली मुन्ना ट्रैवल्स की बस के कंडक्टर पर निमियाघाट थाना (गिरिडीह) में पदस्थापित ASI सत्येंद्र कुमार द्वारा जानलेवा हमला किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ASI सत्येंद्र कुमार के परिजन गढ़वा से बस में सफर कर रहे थे। एजेंट ने उनसे टिकट के पैसे ले लिए थे। इसी बात से नाराज होकर ASI ने गिरिडीह जिले में GT रोड पर बस का पीछा कर उसे रुकवाया और टिकट के पैसे को लेकर कंडक्टर जाहिद आलम के साथ मारपीट की। घटना के बाद उन्हें धमकियां भी दी गईं। गंभीर रूप से घायल जाहिद आलम अस्पताल में भर्ती हैं। दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि उन्हें देखने अस्पताल जा रहे उनके भाई की भी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
बस मालिक ने जिले के एसपी से संपर्क करने की कई बार कोशिश की, लेकिन उनकी बात सुनना भी मुनासिब नहीं समझा गया।
@HemantSorenJMM जी, पुलिस की इस गुंडागर्दी के कारण एक परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्या पुलिस वालों के परिजनों से बस का भाड़ा लेना अपराध है? आप तो अल्पसंख्यक समाज के बड़े हितैषी बनने का दावा करते हैं, लेकिन क्या सत्ता के संरक्षण में वसूली और मुफ्तखोरी के आगे आपके सारे दावे खोखले नहीं हो जाते?
मामले का तत्काल संज्ञान लीजिए। आरोपी ASI के खिलाफ निष्पक्ष जांच कराकर उस पर अपराधिक मुक़दमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कीजिए और एसपी की भूमिका की भी जांच कराइए।
हम पुलिस एशोसियेशन वालों से भी अनुरोध कर रहे हैं कि इनदिनों राज्य में आमलोगों पर एक के बाद एक आये दिन पुलिस की बेरहम एवं बर्बरतापूर्ण कार्रवाई का संज्ञान लें। अपने सदस्यों से कहें कि वे क़ानून के दायरे में रहकर काम करें। जहाँ तक मेरी समझ है कि एशोसियेशन का काम न सिर्फ़ पुलिसवालों के साथ किसी असंयमित कारवाई का विरोध करना है बल्कि उन्हें ग़लत काम करने वाले अपने सदस्यों को भी क़ानून के दायरे में रहकर काम करने की नसीहत देनी चाहिए।
@JharkhandPolice@GIRIDIHPOLICE@BJP4India@BJP4Jharkhand
महान सुर साधिका, स्वर सम्राज्ञी, 'भारत रत्न' लता मंगेशकर जी की जयंती पर कोटिश: नमन करता हूँ!
श्रद्धेय लता दीदी की अप्रतिम, अद्वितीय, अनूठी आवाज संगीत को नव प्राण प्रदान कर समृद्ध करती है। आपके मधुर गीत और दिव्य स्वर युगों-युगों तक हमारे हृदय में गुंजायमान रहेंगे। चरणों में प्रणाम!
इस वायरल ऑडियो को सुनिए। यह उस समय का है जब भ्रष्टाचार में डूबी JSSC CGL परीक्षा की जॉइनिंग होने वाली थी। इसमें झलकती बेशर्मी देखिए!
आज ये लोग किस बिल में छुपे बैठे हैं
Jssc के सचिव सुधीर गुप्ता जी इस दागी परीक्षा को अपनी "विक्ट्री" बता रहे थे। आज वे जनता और युवाओं को जवाब दें कि इस पूरे खेल में सरकार के संरक्षण में उन्होंने कितनी मलाई खाई!
मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी, आप ही बताइए इस आदमी को जेल भेजे बिना छात्रों-बेरोज़गारों के साथ इंसाफ़ की उम्मीद भला कैसे की जा सकती है?
क्या वजह है कि इतना सबकुछ भंडाफोड़ हो जाने के बाद भी इसे जेल भेजना तो दूर इसे पद से हटाने में भी डर के मारे आपके हाथ पांव फूल रहे हैं? झारखंड के लोग इसकी छिपी हुई वजह जानना चाहते हैं।
#Jharkhand #JPSC #JSSC
#StudentProstestsJharkhand
@BJP4India@BJP4Jharkhand
हेमंत सरकार पहले JPSC-JSSC परीक्षाओं में धांधली और नौकरी बेचे जाने के आरोपों को नकार रही थी। लेकिन अब उसी सरकार ने कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल कर पूरी परीक्षा प्रक्रिया को ही दूषित बताया है।
जब सरकार खुद परीक्षा प्रक्रिया को दूषित मान रही है, तो पूरे मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच CBI से कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आए और दोषियों पर कार्रवाई हो।
#Jharkhand #JPSC #JSSC
#StudentProstestsJharkhand
@BJP4India@BJP4Jharkhand
लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए एक सजग विपक्ष की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है।।
छात्रों की आवाज़ और उनके न्याय की मांग को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी की पूरी टीम ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने और पूरे मामले की CBI जाँच कराने की मांग को प्रमुखता से रखा।
साथ ही, भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया है कि यदि छात्रों के हित में इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले समय में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
जनता और छात्रों से जुड़े मुद्दों को सदन से सड़क तक उठाना ही लोकतंत्र की असली ताकत है। उम्मीद है कि सरकार छात्रों की भावनाओं और निष्पक्ष जाँच की मांग को गंभीरता से लेते हुए उचित निर्णय लेगी।
छात्र हित में साथ खड़े होने के लिए सभी माननीयों का आभार एवं धन्यवाद। 🙏🙏
#छात्रहित #लोकतंत्र #CBIजांच
#jssc
#jssccgl
#Kunalpratapsingh
@BJP4Jharkhand@BJP4India@amarbauri@yourBabulal@ShahiPratap@narendramodi@JmmJharkhand@HemantSorenJMM
रांची डीसीएम ऑफिस में सीबीआई का छापा। ठेकेदार से अवैध वसूली में चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर गिरफ्तार। डीसीएम सूची सिंह से भी पूछताछ। गिरफ्तार अफसर ने डीसीएम की भूमिका बताई।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म छोड़कर किसी अन्य धर्म को अपनाता है, तो उसे अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं मिलेगा... यानी धर्म परिवर्तन के बाद वह व्यक्ति आरक्षण या अन्य संवैधानिक लाभों का दावा नहीं कर सकता।
अगर कोई व्यक्ति स्वेच्छा से हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म छोड़कर किसी अन्य धर्म को अपनाता है, तो वह उस सामाजिक संरचना से बाहर हो जाता है, जिसके आधार पर उसे आरक्षण का अधिकार मिला था। ऐसे में उस व्यक्ति द्वारा आरक्षित वर्ग के लाभों का दावा करना संविधान की भावना के विपरीत माना गया है।
हाल के वर्षों में यह भी देखा गया है कि कुछ संगठित नेटवर्क लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करते हैं, जिसके पीछे सामाजिक या आर्थिक लाभ की सोच भी जुड़ी रहती है। इस तरह के प्रयास न केवल समाज में भ्रम पैदा करते हैं, बल्कि आरक्षण जैसी संवेदनशील व्यवस्था का दुरुपयोग भी करते हैं। ऐसे मामलों पर रोक लगाना आवश्यक था, ताकि वास्तविक हकदारों को ही इसका लाभ मिल सके।
माननीय सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय संविधान की गरिमा, सामाजिक न्याय और समान अवसर की भावना को सशक्त करता है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि आरक्षण का लाभ वास्तव में उन्हीं लोगों तक पहुंचे, जिनके उत्थान के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है।
@BJP4India@narendramodi@AmitShah@nitinnabin@blsanthosh@BJP4Jharkhand
दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय पांडेय जी के साथ की गई मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा लीपापोती का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे गंभीर मामलों में एसपी द्वारा की गई केवल निलंबन की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, खासकर तब जब पूर्व में भी दोषी पुलिस अधिकारियों को बचाने के लिए निलंबन को ढाल की तरह इस्तेमाल किया जाता रहा हो।
मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी, दुमका के लोगों को आप भी उतना ही जानते पहचानते हैं जितना मैं। इसलिये मुझे किसी के बारे में विस्तार से बताने की ज़रूरत नहीं।
दुमका के पत्रकार मृत्युंजय पाण्डेय को आप भी जानते हैं। उन्हें सड़क से लेकर थाना परिसर तक जिस तरह बेरहमी से मारपीट किया गया, उसकी जितनी भी निंदा की जाय वो कम है।
@DumkaPolice आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कारवाई करें ताकि फिर से कोई पुलिस अधिकारी पत्रकार बंधुओं के साथ दुर्व्यवहार करने की जुर्रत न करे।
@jharkhandpolice@ANI@PTI_News@ians_india@AHindinews@BJP4Jharkhand
दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय पांडेय एवं नितेश वर्मा के साथ किया गया दुर्व्यवहार अत्यंत निंदनीय है। पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ होते हैं। उनके साथ अपमानजनक व्यवहार करना लोकतांत्रिक मूल्यों को भी कलंकित करता है।
@DumkaPolice मामले का तत्काल संज्ञान लें और आरोपी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और पत्रकार सुरक्षित वातावरण में अपना कर्तव्य निभा सकें।
@jharkhandpolice
दुमका पुलिस को मिली बड़ी सफलता तकनीकी शाखा को प्रतिबिंब ऐप के माध्यम से मिली जानकारी के आधार पर सरैयाहाट थाना अंतर्गत ग्राम घघरी के घर में साइबर ठगी करते हुए 3 साइबर अपराधियों को रंगे हाथ पकड़कर न्याय हिरासत में भेजा गया।
@JharkhandPolice
हमने हवाई चप्पल पहनने वाले अपने लोगों को कोरोना के दौरान हवाई जहाज में भी बिठाया और अब यहां का नौजवान हवाई जहाज में भी चढ़ेगा और हवाई जहाज भी उड़ाएगा।
इस संस्थान में पहले चरण में 30 युवाओं को पायलट की ट्रेनिंग देंगे और उसमें से 15 युवाओं का आर्थिक बोझ राज्य सरकार उठाएगी और उसे पायलट बनाकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने का काम करेगा आपका यह भाई।
बदलाव होगा, बहुत जल्द बदलाव होगा। यह अभी दिखने में छोटा सा प्रयास लग रहा होगा। जब धीरे-धीरे यह पेड़ बड़ा होगा जब आपके गांव से, आपके परिवार से आपका बेटा-बेटी पायलट बनेंगे तब आपको आभास होगा कि इस संस्थान का कितना महत्व है।
यहां से आप पढ़ेंगे लिखेंगे, काबिल बनेंगे तो आप अपने पैरों पर खड़ा होंगे। ऐसे खड़े होंगे कि किसी के सामने आपको हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
लोकप्रिय फिल्म अभिनेता श्री धर्मेंद्र जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं कला व फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
Directorate of Enforcement, has conducted coordinated extensive search action on 44 premises in West Bengal and Jharkhand under Section 17 of Prevention of Money Laundering Act, 2002 on 21.11.2025 in connection with large scale illegal mining, theft, transportation, storage and sale of coal. During the search action, cash and jewellery/gold amounting to more than Rs.14 crore along with substantial volume of incriminating evidence, including various property deeds linked to the coal syndicate and agreements related to the sale and purchase of land, and several digital devices, books of accounts of entities controlled by the said persons, etc. were found and seized.