ईश्वर के हर फैसले का स्वागत करो।
ईश्वर वो नहीं देता जो हमें अच्छा लगे,बल्की ईश्वर वो देता है जो हमारे लिये अच्छा होता है
Bhaiya..
@BHARGAVABHISHEK@bhargav_gopal
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 'समरसता संकल्प अभियान' के अंतर्गत प्रदेश के निवाड़ी, अशोकनगर, धार ग्रामीण एवं दमोह जिलों में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ भव्य 'कलश वंदन यात्राएं' निकाली गईं।
#SamrastaSankalpAbhiyan
Jai Dev Jai Dev 🪔🙏
May the blessings of Lord Ganesha remove every obstacle and fill your life with wisdom peace and new beginnings.
[Jai Dev Jai Dev, Jaya Kishori, Ganesh Bhajan, Lord Ganesha, Ganpati Bappa, Devotional Music]
#JaiDevJaiDev#JayaKishori#GaneshBhajan #GanpatiBappa
प्रति रविवार की भांति आज भी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उपचार हेतु भोपाल रवाना किया गया।
इस दौरान 19 मरीजों एवं 24 परिजनों सहित कुल 43 लोगों को निजी बस एवं एम्बुलेंस के माध्यम से भोपाल भेजा गया।
विशेष रूप से 10 माह से कम आयु के 02 मासूम बच्चों, जिनके हृदय में जन्मजात छेद (होल इन हार्ट) है, को आवश्यक ऑपरेशन एवं बेहतर उपचार के लिए भोपाल के विशेषज्ञ चिकित्सालयों में भेजा गया।
ईश्वर से सभी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं सफल उपचार की कामना करता हूँ। जनसेवा का यह क्रम निरंतर जारी है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। 🙏🏻
#जनसेवा #स्वास्थ्यसेवा #भोपालउपचार #मानवसेवा
देवी भागवत कथा महायज्ञ के तृतीय दिवस आज क्षेत्र के श्रद्धालुजनों के साथ पावन कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर व्यास पीठ का पूजन एवं आरती कर धर्म, भक्ति और सनातन संस्कृति की मंगलकामना की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि देवी कथा का यह दिव्य आयोजन सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करे।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 💐
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखमय एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@prahladspatel
परम पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री शंकरलाल जी भार्गव (कक्काजी) की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
उनका स्नेह, संस्कार, आशीर्वाद एवं जीवन मूल्यों की प्रेरणा हम सभी के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पूज्य पिताजी का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। 🙏🏻
@minmpkrishi@DrMohanYadav51 ऐसे किसान जिन्होंने स्लॉट बुकिंग की थी उनका अनाज केंद पर रखा रहा और रखे रखे स्लॉट की तारीख निकल गई अब ना तो उनका स्लॉट दुबारा बुक किया जा पा रहा है और ना ही वो पहले बाला स्लॉट डिलीट कर पा रहे है ……
कृपया समाधान करने की कृपा करे।
वरिष्ठ भाजपा नेता, मध्य प्रदेश में पूर्व मंत्री एवं महाराष्ट्र भाजपा के सह-प्रभारी श्री @PawaiyaJai जी को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई।
आपके समृद्ध अनुभव और दूरदर्शी नेतृत्व से राज्य के वित्तीय सुदृढ़ीकरण को नई दिशा मिलेगी, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है।
मेरी कामना है कि आपके नेतृत्व में आयोग नए मानक स्थापित करे और मध्य प्रदेश के समग्र विकास को गति मिले।
जय माता दी 🙏🙏
आज रात्रि को भारत के प्रसिद्ध देवी स्थान रानगिर स्थित प्राचीन हरसिद्धि माता मंदिर में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जहाँ मेरे द्वारा कराये जा रहे विभिन्न सौन्दर्यकरण एवं निर्माण कार्यों का अवलोकन किया तथा नवरात्री पूर्व कार्य पूर्ण किये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए.
मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यों की श्रृंखला अंतर्गत गर्भगृह के द्वार का चौड़ीकरण एवं इटालियन ग्रेनाइट द्वारा सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। पूर्व की व्यवस्था में जहाँ एक समय में केवल एक श्रद्धालु ही देवी माँ के दर्शन कर पाता था, वहीं अब द्वार चौड़ा होने से एक साथ चार-पाँच श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर पाएंगे।
गर्भगृह एवं मंदिर की दीवारों पर इटालियन मार्बल व ग्रेनाइट का कार्य किया जा रहा है, जिससे मंदिर की सुंदरता और भी भव्य हो उठी है। साथ ही मठ के ऊपर चाँदी का आवरण अत्यंत आकर्षक व शोभायमान हो रहा है। इन नए परिवर्तनों से देवी प्रतिमा और गर्भगृह दिव्य एवं अलौकिक आभा से आलोकित हो उठे हैं।
आगामी सोमवार, 22 सितंबर से प्रारंभ हो रहे नवरात्रि महापर्व पर माता रानी के दर्शन नई व्यवस्था के साथ अत्यंत दिव्य और मनोहर होंगे। सभी श्रद्धालुजन से आग्रह है कि माता जी के पावन दर्शन हेतु अवश्य पधारें और पूर्ण पुण्यलाभ अर्जित करें।
साथ ही, रानगिर में देहार नदी पर झूला पुल का निर्माण कार्य भी तीव्र गति से प्रगति पर है, जो शीघ्र ही श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों के लिए सुविधा प्रदान करेगा।
मेरे विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ऑफिसर कॉलोनी रहली निवासी कु. सुशीला अहिरवार (पिता श्री भैयालाल अहिरवार) का बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट (एम.ए. इकोनॉमिक्स) हेतु CUET के माध्यम से चयन हुआ है।
सुशीला ने बी.ए. डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से किया है। उसके पिताजी मजदूरी करते हैं, ऐसे में उसकी लगन, परिश्रम और संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा है। मुझे व्यक्तिगत रूप से प्रसन्नता है कि इस होनहार बेटी को उसकी शिक्षा-यात्रा में सहयोग करने का अवसर मिला।
आज जब सुशीला यह शुभ समाचार देने मेरे निवास पर आई तो उसने विश्वविद्यालय में हॉस्टल और मेस की समस्या बताई। तत्क्षण विभाग के HOD से संपर्क कर उसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराई।
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय देश के श्रेष्ठ संस्थानों में से एक है। सुशीला जैसी प्रतिभाएँ हमारे समाज का भविष्य हैं। मुझे विश्वास है कि वह अपने ज्ञान और संस्कारों से क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम रोशन करेगी।
आज अनंत चतुर्दशी एवं श्री गणेशोत्सव के अंतिम दिवस पर श्री सिद्धि विनायक एवं अष्टविनायक देवालय में चल रहे दस दिवसीय अनुष्ठान का विधिवत समापन विशेष हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर भगवान श्री गणेश जी की आराधना करते हुए सपरिवार उपस्थित होकर सभी जनों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
जब देश की बेटियाँ अपनी प्रतिभा से ऐसा कार्य करती हैं जिससे पूरे राष्ट्र का गौरव बढ़े, तो हृदय को अपार प्रसन्नता होती है। विशेष रूप से तब, जब बेटियाँ समाज के उस वर्ग से आती हैं, जिन्हें अक्सर कमजोर समझा जाता है।
आज मेरे निज निवास पर ऐसी ही प्रतिभाशाली बेटी क्रांति गौड़, पिता श्री मुन्ना गौड़, ग्राम घुवारा (जिला छतरपुर) निवासी, से भेंट हुई। कृति अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं और हाल ही में इंग्लैंड में आयोजित महिला क्रिकेट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट लेकर "मैन ऑफ द मैच" का खिताब अर्जित कर लौटी हैं।
इस अवसर पर मैंने अपने निवास पर उन्हें शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
हम सबको गर्व है कि बुंदेलखंड की इस बेटी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने परचम को लहराया है।
"आज निज निवास गणनायक कार्यालय पर विभिन्न क्षेत्रों से पधारे आमजन एवं कार्यकर्ताओं से संवाद हुआ। उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनकर, जनहित में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।"
"भोपाल स्थित निवास पर मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री श्री हितानंद जी का आत्मीय स्वागत किया तथा उनके साथ विभिन्न सांगठनिक विषयों पर चर्चा की।"
@BJP4MP@HitanandSharma