@jmscindaआप सभी को उल्लास और उमंग के पावन पर्व #लोहड़ी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
लोहड़ी का यह पावन पर्व आपके जीवन में ढेर सारी खुशहाली, सुख और समृद्धि लेकर आए।
स्व के आत्मसम्मान को मजबूत कर रही है आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में पीएम स्वनिधि योजना..
इस योजना से सशक्त हो रहे हमारे अशोकनगर के व्यापारी भाइयों-बहनों की प्रेरक कहानियाँ जानी और उनके अनुभव सुने।
आज ग्वालियर रेलवे स्टेशन के बहुप्रतीक्षित पुनर्विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। डीआरएम एवं रेलवे अधिकारियों के साथ प्लेटफॉर्म, कॉन्कोर्स, वेस्ट अराइवल, ईस्ट डिपार्चर, पार्किंग, टिकट कार्यालय, स्काईलाइट अरेंजमेंट, फेसाड मॉकअप, GFRC क्लैडिंग और हेरिटेज बिल्डिंग सहित स्टेशन के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया तथा गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व और रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी के सहयोग से ग्वालियर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के एक नए युग की ओर तेजी से अग्रसर है। मेरा विश्वास है कि हमारा ग्वालियर रेलवे स्टेशन केवल राष्ट्रव्यापी ही नहीं, बल्कि विश्वस्तरीय पहचान का केंद्र बनेगा।
मेरी अनुशंसा पर बीना-गुना-रुठियाई मेमू ट्रेन (61611/61612) अब दिन में एक के बजाय दो बार प्रतिदिन संचालित किए जाने की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के यात्रियों के लिए आवागमन सुविधा सुदृढ़ होगी। इस सौगात के लिए माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी का हार्दिक आभार।
इस सुविधा से क्षेत्रीय जनता का आवागमन और अधिक सरल व सुगम होगा, साथ ही अंचल के आर्थिक व सामाजिक विकास को नई गति और मजबूती मिलेगी। गुना की जनता को महत्वपूर्ण सौगात देने के लिए पुन: हृदय से आभार।
आज ऐतिहासिक कप्तान रूप सिंह स्टेडियम में आयोजित CAIT क्रिकेट मैच के उद्घाटन के दौरान कुछ क्षणों के लिए बल्ला हाथ में लिया। 🏏
वह स्टेडियम जहाँ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पहले दोहरे शतक का कीर्तिमान रचा था उस मैदान में क्रिकेट से जुड़ी पुरानी यादें और खेल के प्रति मेरा पुराना प्रेम फिर जीवंत हो उठा।
पूरे गुना के लिए सौगात है शिवपुरी का निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प…
प्रतिदिन 25,000 ओपीडी और 500 से 700 ऑपरेशन के साथ शिवपुरी में 17 से 24 मार्च तक आयोजित होने जा रहा है निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प जो पूरे गुना क्षेत्र के नागरिकों को सुविधा देगा।
आप भी https://t.co/LHhijUbVgX पर जाकर अपना पंजीकरण करें।
गुना में नवनिर्मित ‘NSG Sports Complex’ का उद्घाटन कर युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का अवसर मिला। इस दौरान युवा साथियों के साथ विभिन्न खेलों में हाथ आजमाकर खुद भी नई ऊर्जा का अनुभव किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलों इंडिया’ के संकल्प से देश में खेलों की नई संस्कृति विकसित हो रही है और हमारे गुना के युवा भी इसी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
आज, शिवपुरी में 'दिव्यांगजन किट वितरण शिविर' में 5260 दिव्यांगजन भाइयों-बहनों को 22,475 सहायक उपकरण सौंपे। इस दौरान 786 दिव्यांगजन भाई-बहनों से भेंट कर उन्हें स्वयं ट्राइसाइकिल व हेलमेट भी दिए।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने विभिन्न योजनाओं के तहत हमारे दिव्यांगजनों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का माध्यम दिया है। इसी जीवन को सुरक्षित करने के लिए आज उन्हें हेलमेट का सही उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया। हमारे शिवपुरी के दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के जरिए दिए गए सशक्तिकरण के लिए केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री श्री @Drvirendrakum13 का हार्दिक आभार।
पूज्य पिताश्री, आपके दिए सेवा के संस्कार, आपके सिखाए मानवता के मूल्य और आपके जीवन के उच्च आदर्श आज भी मेरे पथप्रदर्शक हैं। मेरा मध्य नाम ही मेरी सबसे बड़ी पहचान और प्रेरणा है।
आपकी जन्म जयंती पर कोटिशः नमन। 🙏
रंगों का पावन पर्व होली आप सभी के जीवन में आनंद, प्रेम और आपसी सद्भाव के नए रंग भर दे। कामना है कि यह उत्सव हमारे रिश्तों को और मजबूत करे, मन की सभी दूरियों को मिटाए और समाज में खुशहाली, सौहार्द और सकारात्मकता का संदेश फैलाए।
आप सभी देशवासियों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएँ।
Hola España..
In Barcelona for #MWC2026, proud to represent Bharat at the global tech expo. 🇮🇳
Grateful to the Indian Ambassador to Spain Shri Jayant N. Khobragade for the warm welcome on arrival.
On the sidelines of Mobile World Congress 2026, joined our industry CEOs from India and across the world for an interactive evening featuring connectivity, innovation and future-ready ideas.
📍 Barcelona, Spain
Heartiest congratulations to Mr. Sunil Bharti Mittal, founder and chairman of Bharti Enterprises, on being conferred the prestigious Lifetime Achievement Award by the GSMA at Mobile World Congress, Barcelona.
It is indeed a proud moment for India and for the global communications ecosystem.