अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
चोरी की दो बड़ी घटनाओं का @bandapolice द्वारा अनावरण कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए 01 बाल अपचारी बालिका को पुलिस निगरानी में लिया गया है। उनके कब्जे से लगभग ₹80 लाख मूल्य के चोरी के आभूषण बरामद किए गए हैं।
बाल अपचारी बालिका द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर अतर्रा कस्बे में अपने पड़ोसियों के दो अलग-अलग मकानों में दिनांक 13.11.2026 व 18.07.2026 को चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
#_बांदा रिपोर्टर रिजवान खान
➡️अतर्रा में चोरी की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने किया खुलासा।
➡️करीब 80 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद।
➡️चोरी के मामले में सत्येंद्र उर्फ सत्यम उर्फ लकी गिरफ्तार।
➡️एक बाल अपचारी बालिका को पुलिस ने संरक्षण में लिया।
➡️दो अलग-अलग मकानों में चोरी की घटनाओं को दिया था अंजाम।
➡️13 नवंबर को बजरंगनगर में हुई चोरी का हुआ खुलासा।
➡️18 जुलाई को पड़ोसी रूपम के घर में भी की थी चोरी।
➡️सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से पकड़े गए आरोपी।
➡️आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिलें भी बरामद।
➡️बुलेट और पल्सर समेत भारी मात्रा में जेवरात बरामद।
➡️चित्रकूट के रसिन का रहने वाला है गिरफ्तार अभियुक्त।
➡️एसपी पलाश बंसल के निर्देशन में अतर्रा पुलिस को मिली सफलता.।
लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को परिजनों से मिलाया—
@bandapolice द्वारा भटकते हुए मिले मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की पहचान एवं उसके परिजनों का पता लगाने के लिए तत्परता से कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने संवेदनशीलता एवं आत्मीयतापूर्ण संवाद के माध्यम से व्यक्ति से जानकारी प्राप्त की।
स्थानीय लोगों से संपर्क कर एवं उपलब्ध जानकारी के आधार पर उसके परिजनों का पता लगाया गया। आवश्यक सत्यापन एवं नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर व्यक्ति को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
#UPPCares
#UPPolice
#bandapolice पुलिस अधीक्षक बांदा #पलाश_बंसल द्वारा कार्यालय आए फरियादियों/जनता की सुनी गई समस्याएं । प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश तथा उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया गया आश्वासन ।
#UPPolice
https://t.co/HhdqnOP53l
बदमाशों से हुई मुठभेड़ में UP STF के इंस्पेक्टर स्व0 सुनील कुमार के अमर बलिदान को श्रद्धांजलि दिए जाने हेतु उत्तर प्रदेश की फिल्म वर्दी, जिसे तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित और अमित साध द्वारा अभिनय किया गया है।
#vardi#uppolice#अमितशाध
Every drop matters -
थाना बिसंडा की सिंहपुर चौकी में तैनात आरक्षी अनमोल गौतम ने पीलिया से पीड़ित 03 वर्षीय बच्ची की मदद के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया। बच्ची रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा में उपचाराधीन थी, जहां उसे रक्त की तत्काल आवश्यकता थी।
बच्ची के पिता की परेशानी को समझते हुए आरक्षी तत्काल उनके साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और रक्तदान कर बच्ची के उपचार में सहयोग किया। इस सराहनीय पहल से परिवार को राहत मिली और परिजनों ने @bandapolice का हृदय से आभार व्यक्त किया।
खाकी सिर्फ सुरक्षा का प्रतीक नहीं, बल्कि जरूरत के वक्त मानवता और संवेदनशीलता के साथ खड़े रहने का नाम भी है।
#UPPolice
'Cheery Reunion'
ऑपरेशन मुस्कान के तहत @bandapolice थाना बदौसा की मिशन शक्ति टीम ने संवेदनशीलता एवं धैर्य का परिचय देते हुए असम की एक मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं भटकी हुई महिला को सकुशल उसके गृह राज्य पहुंचाने में सराहनीय कार्य किया।
दिनांक 14.09.2026 को एक गाँव में रेलवे पटरी के किनारे मिली अज्ञात महिला को पुलिस टीम ने सकुशल संरक्षण में लेकर वन स्टॉप सेंटर, बांदा पहुंचाया। महिला अपना नाम-पता बताने में असमर्थ थी। उसकी पहचान के लिए टीम ने विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाई और लगातार स्नेहपूर्वक संवाद कर उसका विश्वास जीतने का प्रयास किया।
लगभग एक माह के अथक प्रयासों के बाद महिला ने कागज पर अपना एवं अपने जिले का नाम लिखा। @assampolice से संपर्क कर वीडियो कॉल के माध्यम से उसकी पहचान सुनिश्चित की गई। दिनांक 17.10.2026 को महिला को सकुशल वन स्टॉप सेंटर, गुवाहाटी (असम) पहुंचाया गया।
#MissionShakti6
#UPPCares
#UPPolice
#bandapolice थाना नरैनी क्षेत्रान्तर्गत 02 सगे मासूम भाइयों की हत्या कर शवों को गड्ढे में छिपा देने वाले 05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में वीडियो बाइट अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज।
#UPPolice
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
जुआ खेलने वाले 11 अभियुक्तों को @bandapolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ₹1,31,970 नकद, 10 मोबाइल फोन, 02 ताश की गड्डी, 03 दो पहिया एवं 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
#UPPAgainstCrime#GoodWorkUPP
#bandapolice अपर पुलिस अधीक्षक बांदा #शिवराज द्वारा नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के साथ केन नदी घाट स्थित गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा तथा संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश ।
#bandapolice सहायक पुलिस अधीक्षक बांदा #मेविस_टॉक के अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद सोनभद्र के पद पर स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का किया गया आयोजन। पुलिस अधीक्षक बांदा #पलाश_बंसल व समस्त राजपत्रित अधिकारी सहित बांदा पुलिस परिवार द्वारा अग्रिम तैनाती की दी गई शुभकामनाएं ।
#UPPolice
हर rescue siren से नहीं—कभी-कभी संवेदनशील संवाद से शुरू होता है।
देर रात बांदा पुलिस को UP 112 के जरिये सूचना मिली कि एक युवक emotional crisis में है और स्वयं को नुकसान पहुँचा सकता है। डायल UP-112 और थाना मटौंध की संयुक्त टीम तत्काल पहुँची।
चौकी प्रभारी भूरागढ़ श्री अरविन्द कुमार व टीम ने धैर्य और सहानुभूति से युवक की बात सुनी, उसे सुरक्षित किया और परिजनों से मिलाया।
‘ऑपरेशन मुस्कान’ में पुलिस ने सिर्फ़ अनहोनी नहीं टाली—एक परिवार का भरोसा और मुस्कान भी लौटाई।
यदि आप या कोई परिचित संकट में हो, अकेले न रहें।
तत्काल सहायता: 112
Mental-health support: Tele-MANAS 14416
#OperationMuskaan #UPPolice #UPPCares
लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती-2023 के चयनित अभ्यर्थियों को माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने लोक भवन, लखनऊ में नियुक्ति पत्र प्रदान किए।चित्रकूट धाम मंडल के 13 चयनित अभ्यर्थियों को अपर पुलिस अधीक्षक,बांदा के नेतृत्व में लखनऊ ले जाया गया।सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
त्वरित कार्यवाही, संवेदनशील प्रयास—एक जिंदगी सुरक्षित।
परिजनों से नाराज होकर आत्महत्या करने जा रहे युवक को ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत @112UttarPradesh एवं @bandapolice की संयुक्त टीम द्वारा समय रहते सकुशल बचाया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने केन नदी बाईपास पुल पर पहुंचकर युवक से धैर्य एवं संवेदनशीलता के साथ बातचीत की तथा उसे सुरक्षित स्थान पर लाकर समझाया-बुझाया। इसके बाद युवक को चौकी पर लाकर परिजनों को सूचित किया गया और सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस टीम द्वारा युवक को जीवन के महत्व एवं पारिवारिक दायित्वों के प्रति समझाते हुए भविष्य में इस प्रकार का कदम न उठाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही परिजनों को भी युवक के साथ सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करने एवं आपसी संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने की सलाह दी गई।
#UPPCares #UPPolice
"To protect a child is to protect the future; when we train teachers, we equip them with the knowledge to safeguard every young life in their care."
"Training these teachers was truly wonderful because they understood every single word of the presentation."