पुलिस झण्डा दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण ने माननीय राज्यपाल, उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी को स्मृति-चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर एडीजी, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन श्रीमती पद्मजा चौहान ने माननीय राज्यपाल महोदया को उत्तर प्रदेश पुलिस ध्वज का प्रतीक लैपल-पिन लगाया। इस अवसर पर जीएसओ टू डीजीपी श्री के.एस. इमैन्युअल भी उपस्थित रहे।
23 नवम्बर, 1952 को उत्तर प्रदेश पुलिस को प्रदान किया गया ‘पुलिस कलर’ हमारे गौरवशाली इतिहास, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों ने अपने साहस, अनुशासन और समर्पण से इस गौरवशाली विरासत को निरंतर आगे बढ़ाया है।
#UPPoliceFlagDay #UPPolice
#नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति फेज 6.O के तहत थाना बिसंडा की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं को शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व सहायता सेवाओं सहित साइबर अपराधों आदि के बारे में किया गया जागरुक ।
#UPPolice#MissionShakti6
#bandapolice पुलिस अधीक्षक बांदा #पलाश_बंसल के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना बिसंडा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों को किया गया चेक।
#UPPolice
#bandapolice थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आगामी चुनाव के दृष्टिगत हिस्ट्रीशीटर अपराधियों का सत्यापन किया गया तथा अपराध से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। इस संबंध में वीडियो बाइट क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह।
#UPPolice#पलाश_बंसल
पुलिस लाइन, बांदा में आयोजित प्रयागराज जोन की 27वीं अन्तरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 में पुलिस अधीक्षक महोबा एवं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा महोबा एवं प्रतापगढ़ पुलिस टीमों के मध्य टॉस कराकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया गया।
#UPPolice
थाना अतर्रा क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा स्वयं के लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है। इस सम्बन्ध में वीडियो बाइट #सीओ_अतर्रा अमरनाथ गुप्ता ।
पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा पुलिस लाइन बांदा में पुलिस झण्डा फहराकर ध्वज को सलामी देकर पुलिसकर्मियों को किया गया सम्बोधित। 23.11.1952 को देश के तत्कालीन मा0 प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरु द्वारा उ0प्र0 पुलिस को प्रदान किया गया था पुलिस कलर।
#UPPolice
#Digchitrakoot धाम परिक्षेत्र, बांदा द्वारा आज दिनांक 23.11.2026 को परिक्षेत्रीय कार्यालय सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🔹 आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों की समीक्षा एवं कार्तिक पूर्णिमा, डॉ. भीमराव अम्बेडकर महापरिनिर्वाण दिवस एवं क्रिसमस दिवस के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु समुचित पुलिस प्रबंध, सतर्कता एवं प्रभावी ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
🔹 ई-साक्ष्य, ई-समन, आईजीआरएस एवं यक्ष ऐप के प्रभावी क्रियान्वयन तथा साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
🔹 मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा जीरो फैटलिटी अभियान को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
🔹उक्त गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल, पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर श्री मृगांक शेखर पाठक, पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह उपस्थित रहे ।
#UPPolice
#ADGZonePrayagraj ज्योति नारायण द्वारा #SPPBH के साथ जनपद प्रतापगढ़ के बेंती में आगामी श्री बागेश्वर धाम सरकार की धार्मिक कथा के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया गया।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था,यातायात,पार्किंग,भीड़ नियंत्रण एवं तैयारियों का जायजा लेकर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए।
झंडा दिवस के अवसर पर #ADGZonePrayagraj श्री ज्योति नारायण द्वारा जोन कार्यालय, प्रयागराज (पुलिस मुख्यालय परिसर) में ध्वजारोहण किया गया। तदोपरान्त डी0जी0पी0,उ0प्र0 का संदेश पढ़कर सभी अधि0/कर्म0गणों को सुनाया गया तथा संदेश की भावना के अनुरूप कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पुलिस को आधुनिक, तकनीक-सक्षम एवं डेटा आधारित पुलिस संगठन के रूप में विकसित करने के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए आज पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में देश के तीन प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए—
🔹 IIT कानपुर: साइबर सुरक्षा, साइबर फॉरेंसिक, AI आधारित पुलिसिंग समाधानों एवं उन्नत तकनीकों के अनुसंधान और विकास में सहयोग।
🔹 डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (DIC), भारत सरकार: पुलिस की डिजिटल सेवाओं, तकनीकी प्रणालियों एवं IT अवसंरचना का आधुनिकीकरण तथा नागरिक सेवाओं का सुदृढ़ीकरण।
🔹 Protean eGov Technologies Limited: सुरक्षित डेटा प्रबंधन, विभिन्न डिजिटल प्रणालियों का एकीकरण एवं प्रभावी डेटा आदान-प्रदान।
उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से इन तीनों MoUs पर एडीजी तकनीकी सेवाएँ, श्री भगवान स्वरूप ने हस्ताक्षर किए। इनके संपादन एवं निष्पादन में डीआईजी तकनीकी सेवाएँ, श्री आशीष तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मेरा विश्वास है कि इन संस्थानों के साथ यह सहयोग पुलिस की कार्यक्षमता एवं प्रभावशीलता बढ़ाने, डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया को सुदृढ़ करने तथा उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम उपयोग में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
#UPPolice #DigitalPolicing
आज दिनांक 23 नवम्बर, 2026 को ‘पुलिस झण्डा दिवस’ के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके आवास पर पुलिस कलर (फ्लैग पिन) लगाया।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह श्री संजय प्रसाद, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर श्री अमिताभ यश एवं जीएसओ टू डीजीपी श्री के.एस. इमैन्युअल उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश पुलिस का ध्वज हमारी गौरवशाली विरासत, अदम्य शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।
#UPPolice #PoliceFlagDay
#Digchitrakoot धाम परिक्षेत्र, बाँदा द्वारा आज दिनांक 23.11.2026 को परिक्षेत्रीय कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान परिक्षेत्र के जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा प्राप्त शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
#UPPolice
#जनसुनवाई
#Chitrakoot
पुलिस बल के अप्रतिम शौर्य एवं अटूट कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक ‘‘पुलिस झण्डा दिवस’’ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी गई।
#Chitrakoot
पुलिस बल के अप्रतिम शौर्य एवं अटूट कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक ‘‘पुलिस झण्डा दिवस’’ के अवसर पर क्षेत्राधिकारी कार्यालय/यातायात श्रीमती करिश्मा गुप्ता द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी गई।
आज वामा खेलोत्सव-2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर पुलिस परिवार के नन्हे खिलाड़ियों का उत्साह, आत्मविश्वास और अद्भुत खेल प्रतिभा देखकर मन प्रफुल्लित हो उठा।
पिछले एक वर्ष में वामा सारथी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद, महिला सशक्तीकरण और परिवार कल्याण के क्षेत्र में अनेक सराहनीय पहल करते हुए एक उल्लेखनीय यात्रा तय की है। वामा खेलोत्सव 2026 इस यात्रा की एक खूबसूरत उपलब्धि है, जिसने हमारे बच्चों के सपनों को नई उड़ान दी है।
मेरा विश्वास है कि आज इन खेल मैदानों में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले बच्चे कल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का गौरव बढ़ाएंगे। इनकी प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर प्रशिक्षण एवं कोचिंग के अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता होगी।
सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को मेरा स्नेह एवं हार्दिक बधाई। वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह और उनकी पूरी टीम को इस शानदार आयोजन तथा एक वर्ष की प्रेरणादायी यात्रा के लिए विशेष बधाई!
#VaamaKhelotsav2026 #UPPolice
Zero Tolerance Towards Narcotics—
मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों को @amethipolice द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार पहिया वाहन में रखा 20 किलोग्राम गांजा, टैंकर की टंकी से 234 किलोग्राम गांजा एवं 01 दो पहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्त आपस में पार्टनर हैं, वह मिलकर पार्टनरशिप में रुपये लगाकर उड़ीसा राज्य से गांजा खरीदकर ला रहे थे।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP