80वें स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
आज के दिन मैं उन सभी क्रांतिवीरों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं जवानों को नमन करता हूँ, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता और मातृभूमि की रक्षा के लिए हँसते-हँसते अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया।
जय हिन्द 🇮🇳
#स्वतंत्रता_दिवस
देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री को सौंप दिया है।
मैं प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को कहना चाहता हूं कि वो शीघ्र ही सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट करें कि सरकार ने शिक्षा मंत्री के त्यागपत्र को स्वीकार करने की अनुशंसा कर दी है।
शिक्षा मंत्री में यदि थोड़ी भी नैतिकता होती, तो वे आंदोलन के आरंभ में ही त्यागपत्र दे देते। इससे जंतर -मंतर से लेकर संसद भवन तक सैकड़ों युवा घायल होने और उनकी हठधर्मिता का शिकार होने से बच जाते। नीट से जुड़े प्रकरण की जांच जब केंद्रीय एजेंसी को सौंपी गई, तभी उन्हें त्यागपत्र दे देना चाहिए था, ताकि जांच की निष्पक्षता पर कोई प्रश्नचिह्न न लगे।
यह मेहनतकश युवाओं की बड़ी जीत है। हमने शुरू से ही शिक्षा मंत्री को बर्खास्त की पुरजोर मांग की थी।
प्रधानमंत्री जी, आप वीडियो अपडेट के माध्यम से युवाओं के हितों की बात कर रहे थे ,आपको संदेश ही देना था तो शिक्षा मंत्री को आप बर्खास्त करते |
आखिरकार देश की युवा एकता ने सरकार को एक बार फिर झुकने पर मजबूर कर दिया है।
@PMOIndia
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और आंदोलनकारियों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग और लाठीचार्ज किया जाना बेहद निंदनीय एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।
लोकतंत्र में अपनी बात रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। सरकार यदि युवाओं की आवाज़ सुनने के बजाय उन्हें डंडे के बल पर दबाने का प्रयास करेगी, तो यह लोकतंत्र की भावना के साथ अन्याय होगा।
RPSC 2nd Grade भर्ती में 6500 से 10537 पद (62% वृद्धि) हो जाने के बाद, अभ्यर्थी सारा फलक नहीं मांग रहे सिर्फ़ आवेदन पोर्टल पुनः खोलने का अपना वाज़िब हक़ मांग रहे हैं, ताकि हर पात्र अभ्यर्थी को समान अवसर मिले।
#2nd_ग्रेड_फॉर्म_रिऑपन_किजिए
आज की बड़ी ख़बर🔥शाम तक आ सकता है निर्णय
RPSC 2nd Grade फॉर्म को Reopen करने के संबंध में निर्णय ले सकती है।
ज़्यादा से ज़्यादा अभ्यर्थियों से अनुरोध है इस से संबंधित जानकारी को तुरंत री ट्वीट करें सरकार पर दबाव बनाएं
#2nd_ग्रेड_फॉर्म_रिऑपन_किजिए#2nd_ग्रेड_फॉर्म_रिऑपन_किजिए
#बड़ी_खबर : वरिष्ठ अध्यापक भर्ती फॉर्म रिओपन करने की मांग तेज!
सभी शिक्षको ने भी विधार्थियो के साथ सरकार से लगाई गुहार..!
हालांकि सोमवार या मंगलवार को कोर्ट में याचिका लगा दी जाएगी
सभी विधार्थी ट्वीट, रीट्वीट और शेयर करके आवाज को बुलंद बनाए रखे,
#2nd_ग्रेड_फॉर्म_रिऑपन_किजिए
सेवा में,
सचिव महोदय, @RPSC1
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC),
अजमेर, राजस्थान।
विषय: वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 में 50% से अधिक पद वृद्धि, नवीन श्रेणियों में पद जोड़े जाने तथा बी.एड. अंतिम वर्ष (Appearing) अभ्यर्थियों के हित में ऑनलाइन आवेदन पुनः आमंत्रित (Form Re-open) करने एवं 12 जुलाई 2026 से प्रस्तावित परीक्षा स्थगित किए जाने बाबत।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 17.07.2025 को वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का विज्ञापन 6500 पदों के लिए जारी किया गया था।
विज्ञापन जारी होने की तिथि पर प्रभावी नियमों के अनुसार प्रक्रियाधीन भर्ती में 50% तक पद वृद्धि बिना पुनः आवेदन आमंत्रित किए की जा सकती थी, जबकि 50% से अधिक पद वृद्धि होने पर आवेदन पुनः आमंत्रित (Form Re-open) करना आवश्यक था।
इसके पश्चात राज्य सरकार द्वारा दिनांक 21.07.2025 को नियमों में संशोधन कर उक्त सीमा 50% से बढ़ाकर 100% कर दी गई। संशोधन आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि यह राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से प्रभावी होगा। विधि के स्थापित सिद्धांतों के अनुसार, जब तक किसी संशोधन को स्पष्ट रूप से पूर्वव्यापी (Retrospective) प्रभाव नहीं दिया जाता, तब तक वह पूर्व में जारी विज्ञापनों पर लागू नहीं माना जाता। अतः दिनांक 17.07.2025 को जारी विज्ञापन पर उसी समय प्रभावी नियम लागू होने चाहिए।
इसके बावजूद आयोग द्वारा दिनांक 25.06.2026 को 4037 अतिरिक्त पद जोड़कर कुल पदों की संख्या 6500 से बढ़ाकर 10537 कर दी गई, जो मूल विज्ञापित पदों की तुलना में लगभग 62% की वृद्धि है। इतनी बड़ी पद वृद्धि के बावजूद आवेदन पुनः आमंत्रित नहीं किए गए, जिससे अनेक पात्र अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित रह गए।
इसके अतिरिक्त संशोधित पद वर्गीकरण में सहरिया महिला श्रेणी के लिए पहली बार 2 पद निर्धारित किए गए हैं, जबकि मूल विज्ञापन में इस श्रेणी के लिए कोई पद उपलब्ध नहीं था। किसी नई श्रेणी के लिए पहली बार पद निर्धारित होने पर उस श्रेणी के पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर प्रदान करना समान अवसर, प्राकृतिक न्याय तथा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 एवं 16 की भावना के अनुरूप आवश्यक है।
साथ ही, वर्तमान में बड़ी संख्या में बी.एड. अंतिम वर्ष (Appearing) के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जो निर्धारित पात्रता तिथि तक अपनी शैक्षणिक योग्यता पूर्ण कर लेंगे। यदि आवेदन पुनः आमंत्रित किए जाते हैं तो ऐसे अभ्यर्थियों को भी इस महत्वपूर्ण भर्ती में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। यह भर्ती कई वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित हो रही है, अतः अधिकतम पात्र अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान करना लोकहित एवं गुणवत्तापूर्ण चयन की दृष्टि से आवश्यक है।
वर्तमान में इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई 2026 से प्रस्तावित है। यदि आवेदन पुनः आमंत्रित किए बिना परीक्षा आयोजित कर दी जाती है, तो बड़ी संख्या में पात्र अभ्यर्थी स्थायी रूप से इस भर्ती से वंचित हो जाएंगे तथा भविष्य में अनावश्यक न्यायिक विवाद उत्पन्न होने की भी संभावना रहेगी।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि—
1. 12 जुलाई 2026 से प्रस्तावित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 को तत्काल प्रभाव से स्थगित (Postpone) किया जाए।
2. 50% से अधिक पद वृद्धि होने के कारण ऑनलाइन आवेदन पुनः आमंत्रित (Form Re-open) किए जाएँ।
3. संशोधित पद वर्गीकरण में जोड़ी गई नई श्रेणियों, विशेषकर सहरिया महिला श्रेणी, के पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन करने का अवसर प्रदान किया जाए।
4. बी.एड. अंतिम वर्ष (Appearing) के उन अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने का अवसर दिया जाए, जो निर्धारित पात्रता तिथि तक अपनी शैक्षणिक योग्यता पूर्ण कर लेते हैं।
5. भर्ती प्रक्रिया को समान अवसर, पारदर्शिता, प्राकृतिक न्याय तथा प्रचलित नियमों के अनुरूप संचालित किया जाए।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विधिसम्मत भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करते हुए उपर्युक्त तथ्यों पर गंभीरतापूर्वक विचार करेगा तथा समस्त पात्र अभ्यर्थियों के हित में न्यायोचित निर्णय लेगा।
भवदीय,
समस्त पात्र अभ्यर्थी
वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025
राजस्थान
#2nd_ग्रेड_फॉर्म_रिऑपन_किजिए
आदरणीय श्री गोरधनराम जी साईं को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
कॉलेज में आपके मार्गदर्शन और आशीर्वाद के लिए हम सदा कृतज्ञ रहेंगे।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु प्रदान करें।
🙏🌸