जय राम सदा सुखधाम हरे। रघुनायक सायक चाप धरे।।
भव बारन दारन सिंह प्रभो। गुन सागर नागर नाथ बिभो।।
धर्म की विजय के पावन पर्व विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
सियावर रामचंद्र की जय!
Shubho Maha Navami
Warm greetings to everyone on the auspicious occasion of #MahaNavami.
May Jagat Janani Maa Durga bless all with happiness, good health and prosperity, and guide our nation towards peace, strength and progress. 🙏🏻
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली में दशहरा महोत्सव में भाग लिया तथा देशवासियों को अधर्म पर धर्म की विजय के इस पर्व की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रभु श्रीराम धर्म, सत्य और नैतिक आचरण के आदर्श स्वरूप हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि देश-विदेश में रामलीलाओं के माध्यम से लोग भगवान श्रीराम के महान आदर्शों और जीवन-मूल्यों का स्मरण करते हैं।
विजयादशमी के पावन अवसर पर तेलडीहा दुर्गा मंदिर में माँ भगवती का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात बदुआ नदी रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना के तहत जारी निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
पावन शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर आज @GorakhnathMndr में शक्ति स्वरूपा कन्याओं के पूजन का परम सौभाग्य मिला।
जगज्जननी माँ दुर्गा का आशीष सभी प्रदेश वासियों पर बना रहे, हर घर-आंगन में शांति, समृद्धि, आरोग्यता का वास हो, यही प्रार्थना है।
जय माता की।
अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय के महापर्व विजयादशमी की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह पर्व हमें धर्म, मर्यादा और कर्तव्य के पथ पर दृढ़ता से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी के जीवन में उल्लास और नई ऊर्जा का संचार हो।
जय श्री राम!
लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ से प्रभावित अपने सभी बहनों-भाइयों के बीच पहुंचकर उनकी परेशानियों को समझा और उनके परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित की गई।
स्थानीय बाढ़ की स्थिति पर लगातार मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी भी लेता रहा हूं। प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचे, स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित हों और किसी जरूरतमंद परिवार को मदद से वंचित न रहना पड़े, इसके लिए सभी संबंधित लोगों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। लगभग 10,000 राहत पैकेट प्रभावित परिवारों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
साथ ही, भविष्य में फैजुल्लागंज के लोगों को बार-बार ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े, इसके लिए स्थायी समाधान की दिशा में भी प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री जी ने बंधे के निर्माण के लिए ₹182 करोड़ की घोषणा की है। हमारा प्रयास है कि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो।
मैं जानता हूं कि बाढ़ केवल घरों में पानी नहीं भरती, बल्कि परिवारों की जिंदगी और आजीविका को भी प्रभावित करती है। इसलिए हमारा दायित्व केवल राहत पहुंचाना नहीं, बल्कि लोगों को इस संकट से उबारना और भविष्य के लिए सुरक्षित व्यवस्था करना भी है।
जनता का विश्वास और स्नेह हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जब तक फैजुल्लागंज में स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, हम सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहेंगे।
भारत सरकार ने लखपती दीदी के रूप में ग्रामीण महिला सशक्तीकरण को एक विशिष्ट गति और दिशा दी है। डिजिटल सेवाओं और Renewable Energy जैसे अनेक आधुनिक क्षेत्रों में बढ़ती भागीदारी से हमारी ग्रामीण बहनों को कौशल विकास के नये आयाम मिले हैं।
आज ग्रामीण महिलाएँ योजनाओं की मात्र लाभार्थी भर नहीं हैं। वे Wealth Creator बनी हैं। वे विकास की वाहक बन रही हैं।
महान वैज्ञानिक, मिसाइल मैन एवं भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
विज्ञान, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान तथा युवाओं को बड़े सपने देखने की प्रेरणा देने वाला उनका जीवन सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा।
#APJAbdulKalam
प्रयागराज में एक माफिया ने जमीन कब्जा किया था, उसे खाली कराकर वहां गरीबों, वंचितों और दलितों के लिए ऊंची-ऊंची इमारत बनाने जा रहे हैं...
माफिया की जगह मिट्टी में है...
भारतीय रेल को हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज अहमदाबाद के साबरमती स्टेशन से देश को पहली LNG ट्रेन समर्पित की।
स्वच्छ ऊर्जा से चलने वाली यह ट्रेन डीजल पर निर्भरता घटाकर प्रदूषण कम करने के साथ-साथ विदेशी मुद्रा की बचत कराएगी और हरित रेल के हमारे संकल्प को साकार करेगी।
मोदी सरकार भारतीय रेल के नेटवर्क का विस्तार करने के साथ-साथ उसे आधुनिक तकनीक और पर्यावरण अनुकूल इंजनों से सुसज्जित कर विश्वस्तरीय बना रही है।
My heartiest congratulations to our Men’s Kabaddi Team on winning the Gold Medal at the Asian Games 2026 and successfully defending the title.
With the Women’s Team also securing Gold, India has achieved a golden sweep in Kabaddi. This historic double triumph reflects the teams’ skill, composure, resilience and exceptional teamwork, which carried them through to victory.
भुज से बरौनी के बीच भुज बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को स्वीकृति मिलना क्षेत्रवासियों के लिए प्रसन्नता का विषय है।
इस रेल सेवा से यात्रियों का आवागमन और अधिक सुगम होगा तथा क्षेत्र में बेहतर रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। यह यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस महत्वपूर्ण पहल के लिए माननीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी का हृदय से आभार।
Empowering women through cooperatives, today launched various initiatives of the NCCF, in Kollam, Keralam.
The She-Mart initiative launched today will evolve into a chain of 300 outlets spread across Keralam, Tamil Nadu and Karnataka, building a robust bridge between women entrepreneurs and markets. It will open doors for more women to join the world of trade and commerce and realise Modi Ji’s vision of women-led development.
Also, launched a scheme for the sale of onions, Bharat Atta and Bharat Rice at affordable prices through NCCF and NAFED mobile vans. Distributed scholarship cheques to the daughters of farmers under the Nafed Kalyan Scholarship Scheme.
@Nccf_India@nafedindia