ज़मीन पर मौजूद है एक ऐसी जगह, जहां के नज़ारे किसी दूसरी दुनियां जैसी है...
लेकिन यहां इंसान आज भी काम करने जाते हैं!
आख़िर क्यों??
पीला, हरा, नारंगी रंग...
देखने में लगता जैसे हम किसी दूसरे planet पर पहुंच गए हो।
लेकिन ये किसी film का scene नहीं, बल्कि धरती की एक असली जगह है।
इस जगह का नाम है Dallol, जो Ethiopia के Danakil Depression में स्थित है।
इसे दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक माना जाता है। यहां सालोभर तापमान बहुत ज़्यादा गर्म रहता है।
इसकी ज़मीन समुद्र तल से भी नीचे है।
आखिर यहाँ इतने अलग-अलग रंग कैसे बनते हैं?
दरअसल, ज़मीन के नीचे से गर्म, खारा और तेजाबी पानी बाहर निकलता है।
इसमें Sulfur, Iron और नमक जैसे तत्व मौजूद होते हैं।
जब ये हवा के संपर्क में आते हैं, तो ज़मीन पर पीले, हरे और नारंगी रंग दिखाई देने लगते हैं।
लेकिन इस खूबसूरती के पीछे एक बड़ा खतरा भी छिपा है। यहाँ के पानी के तालाब बहुत ज़्यादा तेजाबी हैं और आसपास जहरीली गैसें भी निकल सकती हैं।
इसलिए यह जगह जितनी खूबसूरत है, उतनी ही खतरनाक भी है।
एक और हैरान करने वाली बात!
Scientists इस जगह का अध्ययन इसलिए करते हैं, क्योंकि यहाँ का वातावरण Mars जैसे दूसरे ग्रहों की परिस्थितियों को समझने में मदद कर सकता है।
यानी दूसरे ग्रहों पर जीवन की संभावनाओं को समझने के लिए धरती की इस जगह पर भी Research होती है।
लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी कठिन परिस्थितियों के बावजूद यहाँ इंसान काम करने आते हैं।
अफार समुदाय के मजदूर यहाँ नमक की बड़ी-बड़ी सिल्ली काटते हैं। फिर उन्हें ऊँटों के काफिलों पर लादकर दूर के बाजारों तक पहुँचाते हैं।
यह काम सदियों से चला आ रहा है। आज भी कई लोग बिना आधुनिक मशीनों और खास सुविधाओं के, कड़ी गर्मी में मेहनत करके अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं।
सोचिए, जिस जगह को देखकर हमें लगता है कि वहाँ जीवन संभव ही नहीं है, उसी जगह पर कुछ लोगों की पूरी जिंदगी और रोज़गार का साधन जुड़ा हुआ है।
Why is there this deep stretch between Britain and Ireland that's lower than the rest of the Continental Shelf ???
Hey @grok tell us the reason behind this ???