आदरणीया माध्यमिक शिक्षा मंत्री श्रीमती @gulabdeviup जी शिक्षक आपसे उम्मीद लगाये बैठे हैं कि आप निम्न बिन्दुओं पर आवश्यक कार्यवाही करेंगी ।
1.शासनादेश संख्या- 15-5099 / 79 / 2025 माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-5, दिनांक 07 जून 2025 के बिन्दु 7 में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समुचित माध्यम से निदेशालय में प्राप्त हो चुकी आफ़लाइन स्थानांतरण पत्रवलियों के स्थानांतरण आदेश तत्काल निर्गत किया जाय ।
2.आफ़लाइन स्थानांतरण पत्रवली जमा करने हेतु कोई तिथि निर्धारित नहीं थी, 07 जून को शासनादेश निर्गत होने के बाद प्रक्रियाधीन आफ़लाइन स्थानांतरण पत्रवलियों को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों/सं��ुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालयों में रोक दिया गया है जिसके कारण प्रबन्ध समितियों से एनओसी प्राप्त कर चुके सैकड़ों शिक्षक अधर में फंस गए हैं । अतः सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए उन्हे भी स्थानांतरण का मौका प्रदान किया जाय ।
3.भविष्य में इस तरह का संकट उत्पन्न न हो इसके लिए अभी से किसी भी स्तर पर आफ़लाइन स्थानांतरण पत्रवलियों के अग्रसारण पर प्रभावी रोक लगायी जाय और अग्रिम सत्र से केवल दोनों फरफ से एनओसी रहित आनलाइन स्थानांतरण किया जाय ।
@JagranNews @AmarUjalaNews @UPGovt @ChiefSecy_UP