बीकानेर कांग्रेस प्रभारी व अनूपगढ विधायक बहन शिमला जी नायक को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भगवान भोलेनाथ की कृपा सदैव आप पर बनी रहे।
@shimlanayak05
राम के नाम पर भाजपा, आरएसएस व विश्व हिन्दू परिषद ने ऐसा लूटा कि हिंदुओं की भावनाओं को बड़ा आघात पहुँचा है।
भागवान राम तो इनको कभी माफ़ नहीं करेंगे, समय आने पर देश की जनता भी इनका इलाज करेगी।
सिर्फ़ हंगामा खड़ा करना मेरा मक़सद नहीं,
मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए।
पीबीएम अस्पताल प्रशासन की अच्छी पहल है कि समयबद्ध समाधान की दिशा में काम किया जा रहा है। #पीबीएम_सुधारो_जनआंदोलन
आज जयपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री गोविन्द सिंह जी डोटासरा से शिष्टाचार भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सार्थक संवाद हुआ।
हम सब मिलकर संगठन की मजबूती और जनता की आवाज़ बुलंद करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। @GovindDotasra
आज जयपुर में राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री टीकाराम जी जूली से शिष्टाचार भेंट कर संगठन सहित विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।
@TikaRamJullyINC
आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष, किसान केसरी आदरणीय श्री रामेश्वर जी डूडी साहब की जयंती के अवसर पर देहात कांग्रेस कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
@RameshwarDudi
बीकानेर में देहात कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में पीबीएम अस्पताल सुधारो जनआंदोलन चल रहा है।
कल शाम को मशाल जुलूस में शामिल युवाओं की फौज को देखकर लग रहा है मामला कुछ बड़ा होने वाला है।
बीकानेर के PBM अस्पताल में घोर लापरवाही व संक्रमण के कारण जिन 6 प्रसूताओं की किडनी फेल हुई, उसमें से प्रीति की मृत्यु अत्यंत दु:खद है। अस्पताल की अव्यवस्थाओं के कारण एक अन्य महिला वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही है।
कोटा में 5 प्रसूताओं और बीकानेर में पिछले 6 महीने में 14 प्रसूताओं की दु:खद मृत्यु प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की भयावह तस्वीर को उजागर करती है। सबसे शर्मनाक बात ये है कि संवेदनहीन भाजपा सरकार अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है, लेकिन महिलाओं की मौत को आंकड़ों में दबाया नहीं जा सकता।
बीकानेर कांग्रेस पिछले कई दिनों से इस मुद्दे पर आंदोलित है, सक्षम स्तर पर उठा रही है, लेकिन भाजपा सरकार जवाबदेही तय करने के बजाय आंखें मूंदे बैठी है। सरकार दोषियों को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करें एवं पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देकर संबल प्रदान करें। #पीबीएम_सुधारो_जनआंदोलन
#BIkaner
@RajCMO
#पीबीएम_सुधारो_जनआंदोलन के तहत आज युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित मशाल जुलूस में उमड़े युवा साथियों के जनसैलाब ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनता अब बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक समय तक सहन करने वाली नहीं है। यदि समय रहते पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया और जनहित की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो यह जनआंदोलन और अधिक व्यापक तथा निर्णायक रूप लेगा।
#युवा_कांग्रेस #मशाल_जुलूस #जनहित_की_लड़ाई #PBMHospital #Bikaner
#पीबीएम_सुधारो_जनआंदोलन के पांचवें दिन आज सेवादल के साथियों के साथ पीबीएम अस्पताल परिसर में साफ़-सफ़ाई अभियान चलाया गया। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस अस्पताल में सफ़ाई व्यवस्था के लिए करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत होता है, वहीं आमजन को गंदगी और अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है।
सवाल यह है कि जब बजट उपलब्ध है, तो अस्पताल की स्थिति इतनी बदहाल क्यों है? जनहित के धन का सही उपयोग हो, जवाबदेही तय हो और मरीजों को स्वच्छ एवं बेहतर चिकित्सा वातावरण मिले, इसी उद्देश्य से हमारा आंदोलन लगातार जारी है।
“जनता का पैसा जनता के हित में लगे, भ्रष्टाचार की भेंट न चढ़े।”
#बेहाल_पीबीएम_अस्पताल #जनहित_की_लड़ाई
मीडिया को ऐसी तस्वीरे दिखाने में शर्म नहीं करनी चाहिए क्यूकि शर्मनाक तो हुक्मरान हो चले है, आम आदमी का दर्द दिखता ही नहीं-
PBM अस्पताल में प्रसूताओं की तबियत बिगड़ने का मामलें में कांग्रेस का ये विरोध सराहनीय होने के साथ साथ पोल खोल भी है । संभाग के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल के टॉयलेट जिस हाल में है वो शर्मनाक है
वो भी तब जब देश के प्रधानमंत्री मोदी जी को भाजपा स्वच्छता मिशन का अग्रदूत बताती नहीं थकती
और ये हाल सिर्फ बीकानेर के नहीं है राजस्थान के हर सरकारी अस्पताल के है और ये भी सच है कांग्रेस के समय भी कोई ज़्यादा फ़र्क़ नहीं था लेकिन जब जागो तब सवेरा । कांग्रेस नेताओं की अच्छी बात ये कही जा सकती है कि उन्होंने सफ़ाई अभियान को सिर्फ़ फोटो खिचाने का जरिया नहीं रखा धरातल पर काम करते नजर आए । देहात जिलाध्यक्ष बिशनराम सियाग कहते है कि हम सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभा रहे । अस्पताल में टॉयलेट जाना तो दूर खड़ा रहना संभव नहीं था-
@RajCMO@8PMnoCM@arvindchotia@BishnaramSiyag
बीकानेर कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में आज गर्भवती महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने वाले चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खिंवसर की ज़ुबान को तेज़ाब से साफ़ करने की कोशिश की, साफ़ नहीं हुई तो जला दी गई।