पत्रकार महोदय इतिहास में कंप्यूटर अनुदेशक की पहली भर्ती होने जा रही है जिसके अंदर Gen OBC MBC के अभ्यर्थी 100% मार्क्स लाते है तब भी सिलेक्शन नहीं होगा
लेकिन मजाल है कोई एक़ पत्रकार भी अपनी पत्रकारिता धर्म निभाते हुए अभ्यर्थीयों की मांग उठा सके
@sharatjpr#bci_भर्ती_में_न्याय_दो
📢 कम्प्यूटर अनुदेशकों के हित में एक और महत्वपूर्ण पहल 📢
साथियों,
कम्प्यूटर अनुदेशक संघ, राजस्थान द्वारा उठाई गई मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता उपेन यादव जी @TheUpenYadav ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को पत्र प्रेषित कर कम्प्यूटर अनुदेशकों की प्रमुख लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की है।
पत्र में विशेष रूप से वेतन विसंगति के निराकरण, कैडर विस्तार, राज्य सेवा तक स्पष्ट कैडर निर्माण तथा कम्प्यूटर विषय की अनिवार्यता सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता से हल करने का आग्रह किया गया है। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि इन विषयों के समाधान हेतु गठित कैडर रिव्यू कमेटी की कार्यवाही को शीघ्र पूर्ण कर आवश्यक निर्णय लिए जाएं।
कम्प्यूटर अनुदेशक संघ, राजस्थान उपेन यादव जी का हृदय से आभार व्यक्त करता है कि उन्होंने हमारी जायज मांगों को मुख्यमंत्री महोदय तक पहुंचाकर सकारात्मक पहल की है।
आइए, हम सभी एकजुट रहकर अपने अधिकारों और कम्प्यूटर शिक्षा के सशक्त भविष्य के लिए प्रयासरत रहें।
एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
✊ कम्प्यूटर अनुदेशक संघ, राजस्थान ✊ "संघर्ष जारी है, समाधान निश्चित है।"
आज RCTA प्रदेशाध्यक्ष अमृता जी के नेतृत्व में कंप्यूटर अनुदेशक कैडर में सुधार हेतु श्रीमती @alka_gurjar जी से विस्तृत चर्चा की।
आने वाला समय अत्यंत महत्वपूर्ण है।🙏✊
#विश्वास
आज RCTA प्रदेशाध्यक्ष अमृता जी के नेतृत्व में कंप्यूटर अनुदेशक कैडर में सुधार हेतु श्री @madanrrathore जी से विस्तृत चर्चा की।
आने वाला समय अत्यंत महत्वपूर्ण है।🙏✊
#विश्वास
आज RCTA प्रदेशाध्यक्ष अमृता जी के नेतृत्व में कंप्यूटर अनुदेशक कैडर में सुधार हेतु शिक्षा मंत्री श्री @madandilawar जी से विस्तृत चर्चा की।
आने वाला समय अत्यंत महत्वपूर्ण है।🙏✊
#विश्वास
कंप्यूटर अनुदेशक सेलेक्ट साथियों धन्यवाद करो बेरोजगार कंप्यूटर युवाओं का जिन्होंने सीट बढ़वाने के लिए इतना दवाब दिया कि कमेठी भी इस पर विचार कर रही है ✍️
मेहनत और संघर्ष सिर्फ बेरोजगार रहते हुए ही करते उसके बाद तो ग्रूप में ही 😊
@pawansahu51@ARVINDJANG80674@BaBarS0007
आज बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों ने पुनः जयपुर आवास पर मुलाकात की,अभ्यर्थियों ने इस भर्ती में सामान्य ,ओबीसी , ईडब्लूएस और एमबीसी वर्गों में ऋणात्मक पदों की स्थिति के समाधान हेतु पद वृद्धि करने व परीक्षा तिथि का पुनर्निधारण करने की मांग की, मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp को कहना चाहता हूं कि इन अभ्यर्थियों की मांगो का सकारात्मक हल निकाले ,इस भर्ती को लेकर मैने शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजेश यादव से भी दूरभाष पर वार्ता की |
@RajCMO
कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की पीड़ा और अभ्यर्थियों की जायज़ मांगों को लेकर बेरोजगार अभ्यर्थी आज पूर्व मुख्यमंत्री @VasundharaBJP जी से मिले
अभ्यर्थियों की बात को गंभीरता से सुना,पूरी स्थिति को समझा और समस्याओं पर सकारात्मक चर्चा की अभ्यर्थियों को आश्वासन मिला
#BCI_भर्ती_में_न्याय_दो
कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के संदर्भ में आज अभ्यर्थियों ने जयपुर आवास पर मुलाकात करके इस भर्ती में स्टाफिंग पैटर्न लागू करने व पद विसंगति दूर करते हुए पद बढ़ाने व परीक्षा की तिथि आगे करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया |
कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 में GEN,EWS,OBC,MBC के सामान्य अभ्यर्थियों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ़ रिद्धि सिद्धि पर कैंडल मार्च निकाल कर सरकार से भर्ती में पद बढ़ाकर न्याय की गुहार लगाई !!
सरकार पीड़ा नहीं सुनती हैं तो जयपुर में जल्द न्याय के लिए आंदोलन होगा ।।
@BaBarS0007
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा निकाली गई बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती को लेकर युवाओं में भारी नाराज़गी है।
3415 पदों की भर्ती में 679 पद टीएसपी एरिया के है और बाकी पद बैकलॉग, एक्स सर्विसमेन के है। नए अभ्यर्थियों के अवसर कम होने के आरोप लग रहे हैं।
युवाओं का कहना है कि बैकलॉग और एक्स-सर्विसमैन पदों की गणना के कारण हजारों मेहनती अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है।
सरकार को पारदर्शिता के साथ नई भर्ती निकालकर युवाओं को न्याय देना चाहिए।
@RajCMO@alokrajRSSB
आज हमारे साथी राजस्थान जाट महासभा अध्यक्ष @meelrajaram साहब से मिले जहां उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए शिक्षा मंत्री महोदय के यहां कॉल करके उनको पूरा मामला समझाया और मील साहब इस मुद्दे पर @RajCMO को भी अवगत करवाएंगे और इस लड़ाई में अभ्यर्थियों के हितों के साथ खड़े हैं !!
@DainikBhaskar का बहुत बहुत धन्यवाद जिन्होंने कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 में जनरल,ओबीसी,एमबीसी, ईडब्ल्यूएस के साथ हो रहे कुठाराघात को लेकर हमारी आवाज़ को बुलंद की है!!
कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2022 के रिक्त रहे पदों को नई भर्ती का नाम से दिया जिसकी वजह से सामान्य की वैकेंसी नही!!
क्या पहले से लगे हुए कंप्यूटर अनुदेशक इस मुद्दे को अपना मुद्दा समझते हैं और इस पर कुछ सकारात्मक एक्शन लेंगे ??
कृपया आपके जो भी संगठन है हमें स्थिति स्पष्ट कीजिए क्योंकि बेरोजगारों को आपसे उम्मीद हैं !!
@RCTA_official@casrajasthan@AmritaSing83030@kailash5533