2. साथ ही, अभी हाल ही मेें बुन्देलखण्ड में यूरिया की कमी को लेकर जो वहाँ किसान सड़कों पर उतरे, उसे भी दूसरों पर थोपना उचित नहीं, बल्कि बीएसपी की सरकारों में किसानों का हर मामले में पूरा-पूरा ध्यान रखा गया था, जिसे किसान भूले नहीं हैं।
1. यूपी में बीएसपी की सरकार में नहीं बल्कि पूर्व की रही सरकारों के समय से ही यहाँ काफी चीनी मिलें बन्द चल रही थीं तथा उन्हीं में से कुछ चीनी मिलें हटाई गईं। लेकिन इसे लेकर जबरदस्ती पूर्व की सरकारों की कमियाँ बीएसपी की सरकार पर थोपना ठीक नहीं।
आज हापुड़ में आयोजित बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में विशाल जनसभा को संबोधित कर उनका साधुवाद प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में जेवर विधानसभा से नरेंद्र भाटी जी, दादरी विधानसभा से मनवीर भाटी जी और सरधना विधानसभा से संजीव धामा जी के पक्ष में वोट करने की अपील की।
@Mayawati@bspindia