प्रिय UPSSSC अभ्यर्थियों,
नौकरी के लिए Wait करते-करते थक गये आप सब बेरोज़गारों की ये माँग जायज़ है कि UPSSSC की सभी भर्तियों में Waiting List की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे अगर कोई चयनित अभ्यर्थी अपनी सीट छोड़ दे तो उसके बाद किसी अन्य को वो सीट मिल सके। इस फ़ैसले से लाखों अभ्यर्थियों को फ़ायदा मिल सकेगा और भाजपा पर लगा ‘महा-बेरोज़गारी’ फैलाने का दाग़ भी थोड़ा कम होगा लेकिन भाजपा सरकार ये काम कभी नहीं करेगी क्योंकि नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।
ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप सब युवक-युवतियों की असीम ऊर्जा राष्ट्र-निर्माण के काम में न लगकर, अपने लिए काम-रोज़गार-नौकरी पाने की गुहार-पुकार में व्यर्थ हो रही है।
हम UPSSSC के आप सभी अभ्यर्थियों की आवाज़ में अपनी आवाज़ मिलाकर आपकी हर माँग के समर्थन में हर हाल, हर हालात में साथ खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे।
हम नई सरकार बनाने पर इस माँग की पूर्ति करने के लिए वचनबद्ध हैं। आप सबने इतने साल संघर्ष करके देख लिया है कि असंवेदनशील-हृदयहीन भाजपाइयों से ‘पीड़ा’ के अलावा और कुछ भी हासिल नहीं होगा। अब आप भी पीड़ितों की श्रेणी में गिने जा रहे हैं, इसीलिए आप भी पीडीए ही हुए क्योंकि हम हमेशा कहते हैं और आज फिर कह रहे हैं :
जो पीड़ित, वो पीडीए!
आपका
अखिलेश
भाजपा जाएगी, नौकरी आएगी!
अभ्यर्थी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
#UPSSSC
#UPSSSC_Waiting_List
उपमुख्यमंत्री जी,
सिर्फ फोन घुमाने से युवाओं की ज़िंदगी नही बदलती!
अभ्यर्थी बार-बार दरवाज़े पर पहुँचे
हर बार आश्वासन लेकर लौटें
तो आपकी कुर्सी किस काम की?
सीटे खाली रहे,योग्य युवा भटकते रहे ये कैसा न्याय है?
युवा अपना हक माँग रहे
आपकी मेहरबानी नही
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS आदरणीय @brajeshpathakji, उत्तर प्रदेश में 1994 में भर्तियों में 'वेटिंग लिस्ट' का शासनादेश लागू था। जब railway और अन्य आयोगों में यह व्यवस्था है, तो UPSSSC में क्यों नहीं? युवाओं से किए गए वादे के अनुसार कृपया जल्द से जल्द वेटिंग लिस्ट लागू करे।
जो साथी वेटिंग लिस्ट के लिए लखनऊ पहुंचे हैं उनको दिल से धन्यवाद, जो नहीं भी पहुंचे हैं वो लोग ट्विटर पर एक ट्वीट जरूर करे... एक जुटता ही हमारी ताकत है ✌️ #UPGOVERNMENT#YogiGovernment#upsssc
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
माननीय @BrijeshPathakUP जी के आवास पर आज फिर बड़ी संख्या में युवा वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर पहुँचे हैं
कुछ समय पहले भी अभ्यर्थी आपके आवास पर पहुँचे थे, तब आपने भरोसा दिलाया था कि वेटिंग लिस्ट का मुद्दा कैबिनेट में रखवाने और आयोग से चर्चा करने का प्रयास करेंगे तथा 10 सितंबर तक सकारात्मक खबर मिलने की उम्मीद है
आज 15 सितंबर है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सकारात्मक निर्णय सामने नहीं आया। मजबूर होकर युवा फिर आपके दरवाजे पर खड़े हैं
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी प्रदेश के युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में वेटिंग लिस्ट की आवश्यकता है। कृपया शासनादेश जारी कर समस्या का समाधान करें।
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
@brajeshpathakup@RajatpandeyJF@CMOfficeUP@myogioffice
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
#UPSSSC में वेटिंग लिस्ट को लेकर मांग कर रहे छात्र बड़ी संख्या में काकोरी स्तंभ स्थल (हजरतगंज चौराहे के पास GPO पार्क) पर बैठे हुए हैं।
#UPSSSCWaitingListLaguKaro
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री @myogiadityanath और उपमुख्यमंत्री @brajeshpathakup से निवेदन है कि छात्रों की जायज मांग को स्वीकार करें, upsssc में wating list का प्रावधान लागू करें ।
सीटें न हों बेकार — वेटिंग लिस्ट ही अंतिम सुधार...!✌️
#UPSSSC#UPSSSC_Waiting_List
"बड़ी संख्या में UPSSSC के अभ्यर्थी हमसे मिले हैं। हमने सभी छात्रों की समस्याओं को सुना है और UPSSSC के चेयरमैन से बात की है। इन सभी छात्रों की मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना जाए...हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के युवाओं के साथ खड़ी है..."
UPSSSC के अभ्यर्थियों से मुलाकात के बाद बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
@brajeshpathakup
आज उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों का लखनऊ में धरना प्रदर्शन है,
ये प्रदर्शन मुख्यतः UPSSSC आयोग में वेटिंग लिस्ट को लेकर है,
छात्रों का कहना है कि एक ही अभ्यर्थी लगभग सभी परीक्षाओं में शामिल होता है और उसका सिलेक्शन एक से अधिक जगहों पर होता है तो वह कोई एक पद ही ज्वाइन करता है,
ऐसे में उसका जो दूसरी भर्ती में सिलेक्शन होता है वह पद खाली रह जाता है,
ज्यादातर भर्तीयों में सैकड़ो/हजारों पद खाली रह जाते है, जिससे दूसरे योग्य छात्रों को मौका नहीं मिल पाता है,
इसी क्रम मे आज छात्र UPSSSC में वेटिंग लिस्ट का प्रावधान करने हेतु लखनऊ में प्रदर्शन करने पहुंचे है,
मेरा सरकार व UPSSSC आयोग से आग्रह है कि अभ्यर्थीयों के बेहतर भविष्य हेतु वेटिंग लिस्ट का प्रावधान करना चाहिए,
जिससे कि बचे हुए सीटों पर अन्य योग्य छात्रों को मौका मिल सके।
@UpssscOfficial1@CMOfficeUP@brajeshpathakup@myogiadityanath