हमारा एजुकेशन सिस्टम बर्बाद है।
हर सरकार को स्टूडेंट्स की बात सुननी चाहिए और एजुकेशन सिस्टम को बदलने के लिए एक्शन लेना चाहिए।
चाहे वो कांग्रेस की सरकार हो, केंद्र सरकार हो या झारखंड की सरकार हो।
: Gen-Z के सवाल पर नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी
आज पूर्व विधायक स्वर्गीय डॉ भोला पांडेय जी को श्रद्धांजलि दी गई । विगत एक साल से इस बात को मैं उठाता रहा हूँ । आदरणीय @Satishmahanaup जी आपने मेरी प्रार्थना को स्वीकार किया । बहुत बहुत आभार । आदरणीय @myogiadityanath जी का भी हृदय से आभार । 🙏
आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मेरे पूज्य पिताजी, स्वर्गीय पूर्व विधायक डॉ. भोला पांडे जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
यद्यपि यह सम्मान विलंब से मिला, फिर भी इसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री जी एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विधानसभा घेराव की तैयारी अब निर्णायक चरण में पहुँच चुकी है। कल रात से ही कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय पर आना शुरू कर दिया था। प्रदेश अध्यक्ष श्री @kashikirai जी स्वयं कल रात से ही कार्यालय पर मौजूद हैं।
HPSC में भर्ती धांधली के खिलाफ📍पंचकूला में "HPSC ऑफिस घेराव" के पहले IYC अध्यक्ष @UdayBhanuIYC जी एवं लोकसभा सांसद @DeependerSHooda जी का हरियाणा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोशीले स्वागत के साथ अभिनंदन किया!
हरियाणा के युवाओं के हक़ और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की इस लड़ाई में हम एकजुट होकर मजबूती से खड़े हैं! 💪
Epstein Files में हरदीप पुरी और अनिल अंबानी के नाम सामने आए हैं।
अडानी से जुड़े मामलों में भी समन जारी हुए हैं, जिन पर भारत सरकार पिछले 18 महीनों से मौन है।
प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा और गंभीर दबाव है।
बिना किसी दबाव के कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री किसानों, डेटा, ऊर्जा और रक्षा जैसे अहम मुद्दों पर देश से समझौता नहीं करेगा।
ऐसा तभी होता है, जब दबाव गहरा हो और किसी की खास पकड़ काम कर रही हो।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
सभी कांग्रेसजनों को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
कांग्रेस पार्टी ने भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, देश को आगे बढ़ाने का काम किया।
वहीं, आज जब सत्ता में बैठे लोगों द्वारा देश में नफरत, अन्याय और अत्याचार को बढ़ावा दिया जा रहा है, तब भी हम पुरजोर तरीके से इसके खिलाफ लड़ रहे हैं।
मनरेगा के खात्मे का एक ही मकसद है -
गरीबों के रोज़गार के अधिकार को मिटाना,
राज्यों से आर्थिक और राजनीतिक शक्ति चुराना,
और उस पैसे को अरबपति मित्रों को पकड़ाना।
‘एक अकेले’ प्रधानमंत्री की मनमानी का नुकसान पूरा भारत भुगतेगा - रोज़गार खत्म होंगे, ग्रामीण अर्थव्यवस्था टूटेगी।
और, जब गांव कमजोर होंगे, तो देश कमजोर होगा।
अरावली सत्याग्रह यात्रा ✊🇮🇳
📍4 राज्य | 1000+ किलोमीटर | 7 जनवरी से
गुजरात से राजस्थान, हरियाणा होते हुए दिल्ली तक..
ये सिर्फ़ एक यात्रा नहीं, अरावली को बचाने का जनआंदोलन है! ⛰️
👉 #AravalliSatyagraha से जुड़िए:
📱 QR स्कैन करें
🔗 https://t.co/RcaID3sWcE…
📞 9873 03 6161 पर मिस्ड कॉल दें
सरकार के गलत फैसलों के खिलाफ़,
अब आवाज़ और बुलंद होगी! 🔥
आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हर कांग्रेसजन को हार्दिक शुभकामनाएं।
हम उस ऐतिहासिक विरासत और उन महान बलिदानियों को नमन करते हैं जिन्होंने भारत को आज़ादी दिलाई, संविधान की नींव रखी और लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय व समानता के मूल्यों को मजबूत किया।
कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, भारत की आत्मा की आवाज़ है - जो हर कमजोर, हर वंचित और हर मेहनतकश के साथ खड़ी रही है।
संकल्प है कि नफ़रत, अन्याय और तानाशाही के ख़िलाफ़ सत्य, साहस और संविधान की रक्षा की लड़ाई और अधिक मज़बूती से लड़ेंगे।
जय हिंद। जय कांग्रेस।
अगर अरावली कटी, तो उसका भुगतान सिर्फ हम नहीं… आने वाली पीढ़ियाँ भी चुकाएँगी।
ये सिर्फ जंगल नहीं, हमारा भविष्य है।
🔗 https://t.co/6luy9wVSQx par jaakar petition sign karein
📞 9873 03 6161 par missed call dekar apni bhaagidari sunishchit karein
#SaveAravalli
पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर जी को कोर्ट में पेशी के दौरान सीटी बजाकर ले जाना, मीडिया से बात करने से रोकना — यह साफ दिखाता है कि योगी सरकार की पुलिस और उसके अफसर किस मानसिकता से काम कर रहे हैं।
लोकतंत्र की आवाज़ दबाने के लिए आज सीटी बजाई जा रही है, लेकिन याद रखिए — जल्दी इस भाजपा सरकार की भी सीटी बजने वाली है।
पूर्व आईपीएस अधिकारी श्री अमिताभ ठाकुर जी से जिला कारागार, देवरिया में मुलाकात की।
सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की “सज़ा” के तौर पर उन्हें जेल भेजा गया है, जो लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का खुला अपमान है।
सत्य की आवाज को कैद नहीं किया जा सकता।
प्रेरकः सूचकश्वैव वाचको दर्शकस्तथा।
शिक्षको बोधकश्चैव षडेते गुरवः स्मृताः॥
प्रख्यात शिक्षाविद, पूर्व राष्ट्रपति, 'भारत रत्न' डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
प्रदेश वासियों एवं सभी शिक्षकों को 'शिक्षक दिवस' की अनंत शुभकामनाएं!