भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के माननीय प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री @mppchaudhary जी द्वारा घोषित सभी नवनियुक्त ज़िलाध्यक्षों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!
आशा है आप सभी के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते हुए राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल हेतु आप सभी को अनंत शुभकामनाएं।
भारतीय जनता पार्टी, बिहार की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में दायित्व प्राप्त करने वाले सभी पदाधिकारी गणों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं!
पूर्ण विश्वास है कि आपके समर्पण, संगठनात्मक कौशल और अथक परिश्रम से भाजपा बिहार में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी तथा राष्ट्र प्रथम और जनसेवा की भावना को और अधिक मजबूती मिलेगी।
@narendramodi@BJP4India@BJP4UP@BJP4Bihar@NitinNabin
पी.एम. सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर पर सोलर रूफटॉप लगवाएं और पाएं 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली के साथ बिजली बिल में बड़ी राहत। योजना में 1KW से 10KW तक के संयंत्रों पर ₹45,000 से ₹1,08,000 तक का आकर्षक अनुदान उपलब्ध है, जिससे आपकी लागत कम होती है और लंबे समय तक सस्ती व स्वच्छ ऊर्जा मिलती है। आवेदन प्रक्रिया सरल है और सब्सिडी सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है। आज ही आवेदन करें 👉 https://t.co/ZyPPOgZaar
तमकुहीराज तहसील के ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के बगल के प्लाट में सुखा कूड़ा/पत्ते जलाया गया था, जिसमें कुछ जंगली पौधे जलने की वजह से उठे धुएं से कुछ बच्चों को बेचैनी और सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत मिलने पर बच्चों को सेवरही CHC लाया गया था। प्राथमिक उपचार के उपरांत सभी बच्चों को घर भेज दिया गया। कुछ बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद एहतियातन जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां उनको भी उत्तम उपचार दिया गया। सभी बच्चे स्वस्थ हैं।
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं स्वास्थ्य टीम के द्वारा CHC, ग्रीनलैंड स्कूल और जिला अस्पताल विज़िट किया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था पाई गई।
देवरिया लोकसभा वासियों को 4 लेन सड़क के लिए बधाई!
#देवरिया शहर से कसया के लिए 4 लेन सड़क की वित्तीय स्वीकृति के लिए माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय @myogiadityanath जी के यशस्वी नेतृत्व में मंत्रिपरिषद का हृदय से आभार!
292 करोड़ की लागत से, देवरिया से कसया 31.5 किमी. सड़क निर्माण से देवरिया, रामपुर कारखाना, पथरदेवा के साथ-साथ कसया की जनता को यातायात एवं व्यापार में अत्यंत सुगमता होगी।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में, हम विकसित देवरिया लोकसभा के लिए संकल्पित हैं।
@BJP4UP@BJP4India
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में
24 जनवरी, 2026
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर उत्सव
*24 जनवरी 2026* को बेंगलुरु में आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह में, कर्नाटक में बसे उत्तर प्रदेश की सम्मानित जनता, गणमान्य नेताओं एवं समाज के प्रतिनिधियों के साथ उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने को लेकर अत्यंत उत्साहित हूँ।
यह समारोह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में तथा आदरणीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की अगुआई में उत्तर प्रदेश की 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र के साथ परिवर्तनकारी यात्रा को प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत निहित है और आर्थिक विकास, नवाचार एवं सुशासन से प्रेरित है। यह आयोजन एक सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने वाले आदर्श राज्य के रूप में उत्तर प्रदेश की भूमिका को भी सुदृढ़ करेगा।
मैं कर्नाटक में उत्तर प्रदेशवासियों एवं कर्नाटक की जनता से विनम्र अनुरोध करता हूं कि, इस अवसर पर पधारें और उत्तर प्रदेश की भावना, प्रगति और संभावनाओं का मिलकर उत्सव मनाएं।
स्थान: क्रिस्टल हॉल, होटल प्राइड प्रीमियम, 93 रिचमंड रोड, बेंगलुरु – 560025
(बाल्डविन गर्ल्स स्कूल के पास)
तिथि: शनिवार, 24 जनवरी
समय: शाम 6:00 बजे से 8:30 बजे तक, तत्पश्चात रात्रि भोज
@BJP4India@BJP4UP@rajnathsingh@JPNadda@AmitShah
जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में हमारे जांबाज सैनिकों के वीरगति प्राप्त होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले इन वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन!
प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि, दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।
मैं माननीय प्रधानमंत्री जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी, गृह मंत्री जी, रक्षा मंत्री जी और केंद्रीय नेतृत्व में सभी को हार्दिक धन्यवाद देता हूं और आभार व्यक्त करता हूं।
मुझे प्रधानमंत्री जी का आशीर्वाद प्राप्त है, और मैं उनके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और नेतृत्व को आगे बढ़ाऊंगा।
- श्री नितिन नबीन, नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
🚨 Serious Complaint – NER, Bhatni Station 🚨
श्री अमित कुमार मिश्रा (Health Inspector) के खिलाफ आरोप:
• 8+ साल से एक ही स्टेशन पर – नियम उल्लंघन
• सफाई ठेके से अवैध लाभ
• कर्मचारियों का शोषण
Kindly take action.
@GMNER_GKP@drmbsbner@RailMinIndia@AshwiniVaishnaw@RailwaySeva
आज मॉडल रॉकेट्री प्रतियोगिता के समापन के बाद, शाम को कुशीनगर एयरपोर्ट का निरीक्षण कर एयरपोर्ट डायरेक्टर और उनकी टीम से संचालन को लेकर चर्चा की।
सबके प्रयास से एयरपोर्ट संचालन में आ रही बाधाएं लगभग दूर हो चुकी हैं, कुछ तकनीकी खामियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस एयरपोर्ट के संचालन में कुशीनगर के माननीय सांसद श्री विजय दुबे जी और माननीय सांसद श्री आरपीएन सिंह जी के साथ मिलकर जल्द ही यहां से उड़ानों के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
@narendramodi@BJP4India@BJP4UP@rajnathsingh@JPNadda@AmitShah@myogiadityanath@isro@INSPACeIND
@narendramodi आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष... ये अवसर केवल समाज के एक हिस्से या संप्रदाय से जुड़ा नहीं है।
ये अवसर पूरे भारत की वैदिक पहचान से जुड़ा है।
-पीएम @narendramodi
कुशीनगर: जनपद के सेवरही क्षेत्र में आयोजित चार दिवसीय मॉडल रॉकेट्री एवं कैनसेट लांचिंग प्रतियोगिता के अंतिम दिवस पर मां0 सांसद देवरिया, भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन सुधांशु शुक्ला जी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगणों के साथ प्रतिभाग कर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। कहा कि इस आयोजन से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, दृष्टिकोण, नवाचार एवं अनुसंधान की भावना को प्रबल करते हैं। देश के कोने कोने से युवा वैज्ञानिकों का कुशीनगर में आना पूरे प्रदेश, जनपद और क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। आने वाले समय में जनपद कुशीनगर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगा।
इस अवसर पर प्रतिभागी विद्यार्थियों द्वारा निर्मित रॉकेट एवं कैनसेट के प्रक्षेपण का प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर उपस्थित ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएँ रोमांचित हुए। जिला प्रशासन, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, फायर सहित सभी विभागों एवं मा0 सांसद जी की पूरी टीम को धन्यवाद।
स्टार्टअप से अंतरिक्ष तक... हर क्षेत्र में भारत का परचम!
⦁ मंगलयान और गगनयान से भारत ने रचा इतिहास
⦁ UPI बना दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल भुगतान सिस्टम
⦁ भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब।
#GharGharSwadeshi
आज लखनऊ, 5 कालिदास मार्ग आवास में माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी से आत्मीय भेंट हुई। इस आत्मीय भेंट के दौरान IN-SPACe के निदेशक डॉ. विनोद कुमार भी साथ रहे।
आदरणीय मुख्यमंत्री जी से तमकुहीराज में मॉडल रॉकेट्री कंपटीशन की चल रही तैयारियों को विस्तार से अवगत कराया, साथ ही यह भी बताया कि इस प्रतियोगिता से देवरिया-कुशीनगर के आस पास के जिलों के 70,000 छात्रों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित कार्यक्रम से उत्साह जगा है।
इस अवसर पर देशभर से आए युवा वैज्ञानिकों के उत्साहवर्धन के लिए आपके आशीर्वाद स्वरूप 30 अक्टूबर को आमंत्रित किया। इस स्नेहिल भेंट में माननीय मुख्यमंत्री जी ने तमकुहीराज में होने वाले इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
@narendramodi@BJP4India@BJP4UP@rajnathsingh@JPNadda@AmitShah@myogiadityanath@isro
आज लखनऊ के योजना भवन में, #देवरिया_लोकसभा के तमकुहीराज में होने वाले IN-SPACe मॉडल रॉकेट्री/CANSAT इंडिया स्टूडेंट्स कंपटीशन-2025 की तैयारियों को लेकर पत्रकार साथियों से साझा किया। उत्तर भारत में पहली हो रहे इस कंपटीशन में देशभर से लगभग 1000 युवा एवं वरिष्ठ वैज्ञानिकों का आगमन हो रहा है।
इस पत्रकार वार्ता में IN-SPACe के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, साइंस एवं टेक्नोलॉजी विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव श्री पंधारी यादव जी ने इस कंपटीशन से क्षेत्र के तकनीकी विकास पर अपना पक्ष रखा।
@narendramodi@BJP4India@BJP4UP@rajnathsingh@JPNadda@AmitShah@myogiadityanath@isro
आज तमकुहीराज में आगामी कार्यक्रम “IN-SPACe मॉडल रॉकेट्री / CANSAT इंडिया स्टूडेंट्स प्रतियोगिता – 2025” की तैयारियों को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रशासन, तकनीकी विशेषज्ञों एवं आयोजन समिति के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रतिभागियों के आगमन, सुरक्षा प्रबंधन, मीडिया कवरेज एवं तकनीकी सहयोग से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि प्रतियोगिता के दौरान सभी व्यवस्थाएँ उच्च स्तर की हों और प्रतिभागी छात्रों को एक प्रेरणादायक एवं वैज्ञानिक वातावरण प्रदान किया जा सके। यह आयोजन नारायणी मॉडल रॉकेट्री प्रक्षेपण स्थल, जीरो बंधा, तमकुहीराज में 27 से 30 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर इंस्पेस के निदेशक डॉ. विनोद जी, जिलाधिकारी कुशीनगर, सीडीओ कुशीनगर एवं एसपी कुशीनगर के साथ कई अधिकारी सम्मिलित रहे।
@narendramodi@BJP4India@BJP4UP@rajnathsingh@JPNadda@AmitShah@myogiadityanath