पंजाब की जनता से एक और धोखा! आम आदमी पार्टी के पिछले साल के 'झूठ के बजट' का पर्दाफाश!
8 मार्च को मुख्यमंत्री @BhagwantMann और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा अपना नया बजट पेश करने जा रहे हैं, लेकिन उससे पहले पंजाब की जनता को पिछले बजट (2025-26) का हिसाब चाहिए! इन प्रोजेक्ट्स के नाम पर जो करोड़ों रुपये अलॉट हुए थे, वे आखिर कहां गए? 👇
❌ ड्रग सेंसस (₹150 करोड़ का घोटाला?): बड़े-बड़े दावे किए गए कि नशा से पीड़ित लोगों का रियल-टाइम डेटा जानने के लिए ड्रग सेंसस होगा। धरातल पर एक पैसा नहीं लगा! क्या यह ₹150 करोड़ भी "सुपर सीएम" अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के विज्ञापनों पर उड़ा दिए गए?
❌ 3,000 इंडोर जिम और 13 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हवा-हवाई:
पूरे राज्य में खेल के मैदानों के पोस्टर लगा दिए गए, लेकिन असल में खिलाड़ी गैंगस्टरों का शिकार हो रहे हैं। 24 दिसंबर 2025 को हुई मीटिंग में 1000 जिम के लिए मात्र ₹35 करोड़ (सिर्फ ₹3.5 लाख प्रति ज़िम। आज तक इन ज़िम की कोई लिस्ट तक नहीं आई। 3000 ज़िम कहां हैं?
❌ अमृतसर में 'यूनिटी मॉल' का पैसा कहां गया?
मोदी सरकार ने अमृतसर में 'पीएम एकता मॉल' के लिए ₹159 करोड़ आवंटित किए। AAP सरकार ने ₹80 करोड़ खर्च करने का दिखावा किया। आज तक इस प्रोजेक्ट के लिए एक इंच जमीन तय नहीं हुई! केंद्र का पैसा कहां दबा कर बैठी है पंजाब सरकार?
❌ फसलों पर कोई MSP नहीं: 2022 के चुनाव में सबसे बड़ा वादा MSP का था, लेकिन किसी भी राज्य बजट में इसके लिए एक रुपये का भी आवंटन नहीं किया गया। किसानों के साथ सरासर धोखा!
❌ नंगल को इको-टूरिज्म हब बनाने का खोखला वायदा (₹10 करोड़ गायब): झज्जर बछौली में नई लेपर्ड सफारी और नंगल को इको-टूरिज्म स्पॉट बनाने के लिए ₹10 करोड़ रखे गए थे। कोई काम शुरू नहीं हुआ। ₹10 करोड़ किसकी जेब में गए?
❌ नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स सिर्फ कागजों पर:
डेरा बस्सी, खन्ना और पातरां में नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स बनाने का ऐलान सिर्फ फाइलों में ही दब कर रह गया।
❌ टेक्नोलॉजी एक्सटेंशन सेंटर का झूठ:
अमृतसर, होशियारपुर, जालंधर, मोगा, पटियाला और मोहाली में सेंटर बनने थे। जब 6 महीने से ऊपर हो गए और पंजाब सरकार ने कुछ नहीं किया तो अंत में मोदी सरकार (केंद्रीय MSME मंत्रालय) ने ही जालंधर में स्पोर्ट्स टेक सेंटर की घोषणा की। मगर सवाल अब ये की अमृतसर होशियारपुर, मोगा, पटियाला और मोहाली के टेक्नोलॉजी एक्सटेंशन सेंटर कहाँ हैं ?
❌ 2.5 लाख स्ट्रीट लाइट्स (₹115 करोड़ का अंधेरा): गांवों में स्ट्रीट लाइट लगनी थी, एक साल हो गया लेकिन फगवाड़ा-पलाही बाईपास जैसे इलाकों में आज तक घुप अंधेरा है। ₹115 करोड़ कहां गए?
🗣️ मेरा भगवंत मान जी और हरपाल सिंह चीमा जी से सीधा सवाल है: 8 मार्च को नया झुनझुना (बजट) पेश करने से पहले पंजाब की जनता को जवाब दें! पिछले साल घोषित किए गए प्रोजेक्ट्स क्यों पूरे नहीं हुए? और सबसे अहम बात... इन प्रोजेक्ट्स के नाम पर निकाला गया जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा आखिर गया कहां? पंजाब की जनता अब आपके इन झूठे विज्ञापनों के झांसे में नहीं आने वाली!
#PunjabBudget #AAPFailsPunjab #BhagwantMann #PunjabGovernment #BJP4Punjab #PunjabPolitics
मोटा भाई का क्या इरादा है..!
कुछ तो ऊटपटांग होने वाला है.....
भाजपा ने लोकसभा में 3 लाइन का व्हिप जारी कर अपने सभी सांसदों को 15 से 19 दिसंबर तक सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.
क्या होने वाला है भक्तों ? अनुमान लगाओ..?
कल तक शायद नितिन नबीन जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के लिए समय लेकर हफ्तों तक इंतज़ार करना पड़ता होगा।
आज दिल्ली का हेडक्वार्टर उन्ही नितिन नबीन के रूप
में अलने अध्यक्ष में स्वागत में पलके बिछाए है।
ये चॉइस निसंदेह मोदी जी और अमित शाह जी की है जिसका अधिकार उन्हें इस देश की जनता ने दिया है- बार बार आशीर्वाद देकर।
तो कुल मिलाकर जनता ही जनार्दन है और ऐसे बेबाक फैसले उसी की ताक़त के बल पर लिए जाते है।
बिहार चुनाव से पहले SIR प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माताजी के लिए अपशब्द कहे गए। यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे बिहार के स्वाभिमान का अपमान था। @NitinNabin जी ने इस अपमान को सीधे बिहारी अस्मिता से जोड़ा और कांग्रेस दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर साफ संदेश दिया कि सीता माता की भूमि पर मां का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर ईंट-पत्थर चलाए, तब भी नितिन नवीन जी डटे रहे और साबित किया कि नेतृत्व भाषणों से नहीं, मैदान में खड़े रहने से दिखता है। उस दिन बिहार ने साफ देख लिया कि सम्मान की राजनीति कौन करता है और गाली की राजनीति कौन।
नितिन नवीन जी का राजनीतिक सफर संघर्ष, मेहनत और जिम्मेदारी की मिसाल है। 2013 में युवा मोर्चा के महामंत्री, 2016-17 में बिहार युवा मोर्चा के अध्यक्ष, 2021 में बिहार सरकार में मंत्री और फिर छत्तीसगढ़ के प्रभारी के रूप में उन्होंने संगठन को जमीन पर मजबूत किया। जिस छत्तीसगढ़ को भाजपा के लिए कठिन बताया जाता था, वहां उनके प्रभारी रहते पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर सबको जवाब दिया।
आज नितिन नवीन जी को बिहार का “रोड मैन” यूं ही नहीं कहा जाता। उनके काम से बिहार का इंफ्रास्ट्रक्चर नई मजबूती के साथ खड़ा हो रहा है। सड़कें हों या विकास की सोच, बिहार अब गुजरात, महाराष्ट्र और साउथ इंडिया की बराबरी की ओर बढ़ रहा है और राज्य की तस्वीर तेजी से बदल रही है।
अब लड़ाई सिर्फ चुनाव की नहीं, भारत के सम्मान और भविष्य की है। 2029 की जंग के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं!
नितिन नवीन जी को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बने पर हार्दिक बधाई ।
गृहमंत्री ने कश्मीर में पिछले 10 दिनों में 18 महत्वपूर्ण एक्शन लिए है।
1) 5 लाख हिन्दू सिख फैमिली को कश्मीर का नागरिक बनाया।
2) उमर अब्दुला और महबूबा मुफ्ती की सारी पावर withdraw कर ली गई है,
3) उमर अब्दुला और महबूबा मुफ्ती का जम्मू कश्मीर नेशनल यूनिवर्सिटी का access और अधिकार वापस ले लिया गया,
4) हिन्दू मंदिरों से कंट्रोल हटा दिया गया है।
5) 1990 वाले अवैध कब्जे पर अब कोई भी लोकल ऑथोरिटी complain कर सकती है।
6)उमर अब्दुला और महबूबा मुफ्ती को जो 42 साल पहले जो Legal protection दिया गया था अब उनको पब्लिक सेफ्टी एक्ट में ट्राई किया जाएगा और उनको किसी भी जेल में बंद किया जा सकता है, राज्य के बाहर भी।
7) सेक्रेटेरिएट का स्थानांतरण जो ठंड के कारण होता था अब स्थाई रूप से जम्मू में ही रहेगा।
😎 जम्मू कश्मीर की सारी फैसिलिटी पब्लिक को केंद्र सरकार से डिरेक्टली मिलेगी, राज्य सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।
9) वहां की जनता की हिस्ट्री खंगाली जा रही है, डॉक्यूमेंट पूर्ण रूप से चेक किए जा रहे हैं।
10) उमर अब्दुला और महबूबा मुफ्ती की रहने का घर और गाड़ियों की सुविधा भी हटा ली गई है।
11) नई दिल्ली सारी यूनिवर्सिटी के curiculum को कंट्रोल करता है, लेकिन अब उसको change किया जा रहा है।
12) हिन्दू मंदिर के ट्रस्ट अब home ministry को रिपोर्ट करने लगे हैं।
13) कश्मीर वक्फ बोर्ड को अब दिल्ली वक्फ बोर्ड जो नियाजी लोगों का है उसके अधीन हो गया।
14) 1990 में कश्मीरी ब्राह्मणों को भगाकर उनसे जो जबरदस्ती जमीनें खरीदी या हथियाई गई थीं अब उसका फर्जी रजिस्ट्रेशन कैंसिल होगा। जो कि बहुत महत्वपूर्ण फैसला है, खासकर इतने अरसे बाद जब किसी सरकार ने इसपर एक्शन लिया है। कांग्रेस ने इसपर कुछ एक्शन नहीं लिया था न ही कोई प्लान बनाया था।
15) टूरिस्ट ऑथोरिटी, फॉरेस्ट विभागअब सीधा दिल्ली से कंट्रोल होगी, ताकि बाहरी आक्रांताओं को कुछ लोकल लोग जो छुपा कर पनाह देते थे उसपर अंकुश लग सके।
16) कश्मीर के मुख्यमंत्री को राष्ट्रपति के अंदर 7 बे नंबर से हटाकर 15 वें नंबर पर कर दिया गया है मतलब अब रैंक घटा दिया गया है तो मुख्यमंत्री का यूनिवर्सिटी बोर्ड और वक्फ बोर्ड पर जो भी अधिकार होते थे सब हटा दिया गया है।
17) कश्मीरी IAS officers का तबादला किया गया है।
18) बैंकों को राज्य सरकार के अधिकार से हटा दिया गया है ताकि अब कश्मीरी पंडित या बाहरी कोई भी लोग कश्मीर में आराम से इन्वेस्ट कर सकेंगे।
तो अब सिर्फ मुस्लिम ही मुख्यमंत्री बने ये नहीं हो पाएगा।
इसको सभी लोग शेयर करें वरना कई लोग यही समझते हैं कि कोई एक्शन ही नहीं हो रहा है। #BJP4ViksitBharat
1990 तक उत्तर प्रदेश को कांग्रेस का गढ़ कहा जाता था, लेकिन ज़ब 1993 मे उसने मुलायम के अधीन छोटी पार्टी बनना स्वीकार किया तो कई राजनीतिक विशेषज्ञ कहने लगे कि ये कांग्रेस के पतन की शुरुआत है। कुछ लोगो ने यह भी दलील दी कि ज़ब तक महाराष्ट्र मे है तब तक बची रहेगी।
जैसे कांग्रेस के पतन की इबारत उत्तर प्रदेश ने लिखी वैसे ही बीजेपी के पतन की इबारत गुजरात और मध्यप्रदेश से लिखी जायेगी।
हालांकि ऐसा होना बहुत मुश्किल है मगर सड़क यही से जाएगी, मध्यप्रदेश मे जो मुख्यमंत्री बनाये है उन्हें लेकर भाजपा हाईकमान को चिंतित होना चाहिए।
हिंदुत्व की पिच पर अब भी पूरे नंबर है मगर इस बार मध्य प्रदेश की जीडीपी ग्रोथ 6.5% से कम रही है और ये बहुत बड़ा खतरा है क्योंकि शिवराज के समय राज्य ने 15% तक की वृद्धि दर देखी है।
6.5% तो मध्यप्रदेश जैसा राज्य पायलट मोड मे भी खींच सकता है मतलब इस साल सरकार की तरफ से कोई खास चीज हुई नहीं है।
उत्तरप्रदेश की जीडीपी दोगुनी है मगर उसके बावजूद उसकी विकास दर ज्यादा है। समस्या यदि जीडीपी तक होती तो ठीक भी था लेकिन लगातार बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार संकेत दे रहे है कि बीजेपी अपने किले मे खुद सुरंग बना रही है। व्यक्तिगत आक्षेप करें तो मोहन यादव मध्यप्रदेश संभाल नहीं पा रहे।
मध्यप्रदेश बहुत बड़ा है ऊपर से हर जिले मे एक अलग संस्कृति है इस पर सुचारु ढंग से शासन करना बहुत मुश्किल है, लेकिन ये सोशल मीडिया का ट्रेंड है अब प्रशासन की बात आएगी तो लोग पुष्कर सिंह धामी, योगी आदित्यनाथ और हिमांता को देखते है और तुलना करते है। बगल मे गुजरात है, लोगो को विकास उसके स्तर का चाहिए।
ये तुलनाओ का दौर है, लेख किसी भी रुप मे बीजेपी के विरुद्ध नहीं है बल्कि आग्रह है कि बीजेपी फिर से मोहन यादव के नाम पर लड़े तो उसे ही वोट करें क्योंकि कांग्रेस कभी विकल्प नहीं हो सकती। कसाईं से ग्वाले का डंडा भला लेकिन डंडा खाना क्यों है वो प्रश्न है।
धामी, योगी, हिमांता, सैनी और फडणवीस अच्छे उदाहरण भी बीजेपी के पास है मगर मोहन यादव उस उदाहरण मे नहीं गिने जा सकते।
इंदौर मे जो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटऱ के साथ हुआ वह न्यायोचित नहीं है, पुलिस ने भले ही अपराधी जेहादी के पैर तोड़ दिये मगर यही उत्तर प्रदेश या उत्तराखंड होता तो अपराध से पहले वो 100 बार सोच चुका होता।
बीजेपी खासकर RSS को इस ओर ध्यान देना होगा कि चेहरा बदले, उत्तरप्रदेश और बिहार की एक जाति को साधने के लिए मध्यप्रदेश के भविष्य से खेलना खतरे मे है।
मध्यप्रदेश मे जाति की राजनीति उतनी बुरी अवस्था मे नहीं है कि लोग विकास पर पैर रखकर जाति के लिए लड़ पड़े।
समस्या कांग्रेस नहीं होगी मगर यदि अरविन्द केजरीवाल जैसे भ्रष्ट नेता वैकल्पिक राजनीति के माध्यम से खडे हो गए तो इतनी मुश्किल से जो बनाया है वो सब तबाह हो जाएगा।
गुजरात मे केजरीवाल के 12% वोट हो चुके है और निश्चित ही वह या उसके जैसा कोई मध्यप्रदेश मे घुसने का प्रयास करेगा इसलिए गुजरात और मध्यप्रदेश मे प्रयोगशाला बंद करने की जरूरत है।
उत्तरप्रदेश मे बीजेपी गिर जायेगी तो समाजवादी गुंडे लोगो को उसका महत्व समझा देंगे, महाराष्ट्र मे बम धमाके होंगे तो वे भी बीजेपी की क़ीमत समझ जाएंगे लेकिन मध्यप्रदेश और गुजरात से विदाई हो गयी तो ये आपके किले गिरने की शुरुआत होंगी, छत्तीसगढ़ भी जोड़ ले तो कुल 66 लोकसभा सीटों मे आपको लगभग 100% ही मिली है।
इसलिए ये राज्य अभेद किले की तरह है कांग्रेस वाली गलती मत कर देना जो उसने उत्तर प्रदेश को लेकर की थी एक बार नेपथ्य मे गयी तो आज तक नहीं लौटी।
हालांकि मोहन यादव को इतनी राहत दे सकते है कि ये उनका पहला वित्त वर्ष था लेकिन वो भजनलाल शर्मा और विष्णुदेव साय जैसो के लिए ठीक है।
मोहन यादव को जो राज्य मिला वो 22 वर्षो से बीजेपी के पास है एक-दो वर्ष पहले ही राज्य दो अंको की तरक्की पर था आज आधे दर्जन पर बैठा है तो दोष तो ठहराया जायेगा।
एक काम है जो जनता ही कर पाएगी, ये जो लाड़ली लक्ष्मी वाली फ्रीबीज चल रही है उससे जनता खुद ही किनारा कर ले, लाड़ली लक्ष्मी 2007 मे लाई गयी थी ताकि महिलाओ की शिक्षा के प्रति जागरूकता आये। 18 वर्ष हो गए मध्यप्रदेश ने इस क्षेत्र मे कमाल का विकास किया है।
महिलाओ की शिक्षा अब लोगो को बोझ नहीं लगती इसलिए ये प्रॉब्लम स्टेटमेंट अब खत्म हो चुका है और यह योजना भी बंद कर देनी चाहिए।
लेकिन बीजेपी बंद करेंगी तो कांग्रेस राजनीति खेलने पहुँच जायेगी, अतः ये दारोमदार खुद जनता को लेना होगा। इतने रूपये उद्योग बसाने के लिए प्रयोग हो जाए तो फायदा आपका ही है।
बिहार की धरती के गौरव राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की ओजस्वी रचनाओं ने देशवासियों को मां भारती की सेवा के लिए सदैव प्रेरित किया है। आज पटना में दिनकर गोलंबर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
🌍 Top 10 Countries with the Largest Rare Earth Reserves (2024)
🇨🇳 China — 44M tons
🇧🇷 Brazil — 21M tons
🇮🇳 India — 6.9M tons
🇦🇺 Australia — 5.7M tons
🇷🇺 Russia — 3.8M tons
🇻🇳 Vietnam — 3.5M tons
🇺🇸 United States — 1.9M tons
🇬🇱 Greenland — 1.5M tons
🇹🇿 Tanzania — 0.89M tons
🇿🇦 South Africa — 0.86M tons
📊 Source: U.S. Geological Survey (USGS, 2024)
बिहार में भाजपा-एनडीए की विजय के लिए हमारे समर्पित कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुट चुके हैं।
ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से संवाद हमेशा नई प्रेरणा देता है।
https://t.co/kcJ7rEAtYC
15 अक्टूबर को मुझे ऐसे ही कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा।
मेरा आग्रह है…आप सभी ‘मेरा बूथ सबसे मज़बूत’ अभियान से जुड़ें और अपने सुझाव आज ही साझा करें।
चुने गए कुछ कार्यकर्ताओं से उनके सुझावों पर मैं सीधे उनके साथ चर्चा भी करूँगा।