Champions ⭐️⭐️⭐️ Phenomenal win for Team India in Ahmedabad. Absolutely no match for the explosive cricket played by us throughout the tournament. Brilliant character shown by the boys to keep fighting in tough situations and become world champions once again. Congratulations to all the players and all the members of the management for achieving this feat. Jai Hind 🇮🇳❤️
सचिव, ऊर्जा विभाग- सह- प्रभारी सचिव सिवान जिला श्री मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन शाखा से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई*
सिवान, 14 जून 2025 शनिवार।
आज दिनांक 14 जून 2025 को समाहरणालय सभागार सिवान में, सचिव, ऊर्जा विभाग-सह-प्रभारी सचिव, सिवान जिला श्री मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ 2025 को देखते हुए पूर्व तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी, सिवान डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा आपदा प्रबंधन हेतु बाढ़ मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप की गई तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।
प्रभारी सचिव ने समीक्षा के दौरान तटबंधों की सुरक्षा, नावों की उपलब्धता, राहत शिविरों की व्यवस्था, और चिकित्सा सुविधाओं, मानव रक्षक दवाओं इत्यादि पर विशेष जोर दिया।
प्रस्तुतीकरण में जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा बताया गया कि जिले में बाढ़ का मुख्य कारण सारण तटबंध (गोपालगंज) का टूटना और सिवान जिला अंतर्गत प्रवाहित होने वाली सरयू नदी (7 नं. मोगरा चटबंध) का प्रभाव है। जिससे कुल 10 प्रखण्ड प्रभावित हो सकते हैं।
बैठक में दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश एवं तैयारियों का विवरणः-
तटबंधों की सुरक्षा-जिले में घाघरा और झरही नदी पर स्थित 87.30 कि.मी. लंबे तटबंधों की निगरानी की जा रही है। घाघरा नदी पर स्थित 7 नं. गोगरा तटबंध के संवेदनशील स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया जा चुका है और तटबंध को पूर्ण रूप से सुरक्षित प्रतिवेदित किया गया है।
नाव एवं बचाव उपकरण के रूप में जिले में कुल 8 सरकारी देशी नावों में से 2 परिचालन योग्य है तथा 71 निजी नावों के साथ एकरारनामा किया गया है।
इसके अतिरिक्त मोटरबोट और 330 लाइफ जैकेट उपलब्ध है।
*राहत एवं आश्रय स्थलः* जिले में कुल 214 बाढ़ राहत एवं आश्रय स्थल और 164 सामुदायिक रसोई केंद्र चिन्हित किए गए है।
चिकित्सा व्यवस्था सदर अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर सर्पदंश, एंटी रेबीज, ओ.आर.एस. घोल और अन्य आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भण्डारण सुनिश्चित किया गया है।
जिले में 325 एंटी-स्नेक वेनम और 478 एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध है। किसी भी आपात स्थिति के लिए मोबाइल मेडिकल टीमों का भी गठन किया गया है।
खाद्य एवं पशु चारा-बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए चना, चूहा, गुड़ आदि की व्यवस्था हेतु आपूर्तिकर्ता के चयन की प्रक्रिया जारी है। पशुओं के लिए भी चारे का दर निर्धारण कर लिया गया है।
*सड़क एवं पुल-पुलियाः* संभावित बाढ़ 2025 को देखते हुए प्रमंडल के अंतर्गत सभी पुल-पुलिया एवं वेंट की सफाई करा दी गई है और सभी पथों की स्थिति अच्छी है। शेष बचे हुए सफाई कार्यों को 15 जून 2025 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।
*आपातकालीन संचालन केंद्र* जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, सिवान 24×7 कार्यरत है, जिसका दूरभाष संख्या 06154-242000, 242001 और मोबाइल नंबर 9473328100 है।
प्रभारी सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दें। ताकि बाढ़ की किसी भी स्थिति में जान-माल की क्षति को न्यूनतम किया जा सके।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, सिवान, अनुमंडल पदाधिकारी, सिवान सदर एवं महाराजगंज, सिविल सर्जन, सिवान, जिला कृषि पदाधिकारी सिवान, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सिवान, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सिवान, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल / जल निस्सरण प्रमण्डल / लघु सिंचाई प्रमण्डल/सारण नहर प्रमण्डल / विद्युत विभाग के साथ सभी संबंधित लाईन डिपार्टमेन्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहें
@IPRDBihar
Vaibhav’s fearless approach, bat speed, picking the length early, and transferring the energy behind the ball was the recipe behind a fabulous innings.
End result: 101 runs off 38 balls.
Well played!!
What were you doing at 14?!! This kid is taking on the best bowlers in the world without blinking an eyelid! Vaibhav Suryavanshi — remember the name! Playing with a fearless attitude 🔥 Proud to see the next generation shine!
#VaibhavSuryavanshi#GTvsRR
The Waqf (Amendment) Bill is a weapon aimed at marginalising Muslims and usurping their personal laws and property rights.
This attack on the Constitution by the RSS, BJP and their allies is aimed at Muslims today but sets a precedent to target other communities in the future.
The Congress party strongly opposes this legislation as it attacks the very idea of India and violates Article 25, the Right to Freedom of Religion.
ईद-उल-फित्र के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाईयों और बहनों को बधाई। यह त्योहार भाईचारे की भावना को मजबूत बनाता है तथा करुणा-भाव और दान की प्रवृत्ति को अपनाने का संदेश देता है। मैं कामना करती हूं कि यह पर्व सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए तथा सबके दिलों में नेकी के रास्ते पर आगे बढ़ने के जज़्बे को मजबूत बनाए।