आज लोगों के सामने विभिन्न प्रकार की चुनौतियां हैं।
कोई शारीरिक बीमारियों से परेशान है, कोई तनाव से परेशान है, कोई आधि और व्याधि दोनों से प्रभावित है।
इन सभी से संपूर्ण आरोग्यता प्रदान करने में 'योग' की बहुत बड़ी भूमिका है।
उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हिन्दू ह्रदय सम्राट गोरखनाथ पीठाधीश्वर मा0 श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की अनंत हार्दिक शुभकामनाओं के साथ ईश्वर से कामना करता हूँ आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु हो @myogiadityanath@CMOfficeUP
उड़ीसा के जनपद बालासोर में कल रात हुए भीषण रेल दुर्घटना के पश्चात माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने स्वयं घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा अस्पताल में जाकर घायलों से भी मुलाकात कर उनके स्वस्थ्य की जानकारी ली। इस मौके पर मीडिया को सम्बोधित करते हुए उन्होंने देशवासियों को यह आश्वस्त किया कि इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कमेटी बना दी गयी है तथा इस दुर्घटना का जो भी जिम्मेदार होगा उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रावधान किया जाएगा।
आज मुज़फ्फरनगर में पूर्व ज़िला अध्यक्ष श्री रूपेंद्र सैनी जी के पूज्य पिता स्व० श्री जयपाल सिंह जी (पूर्व प्रान्त सह सम्पर्क प्रमुख,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के निधन के पश्चात उनके आवास पर मा०उपमुख्यमंत्री श्री @kpmaurya1 जी के साथ परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। (1/2)
जग में बैरी कोई नहीं, जो मन शीतल होय ।
यह आपा जो डाल दे, दया करे सब कोय ॥
भारतीय संत परम्परा के अद्वितीय हस्ताक्षर, विलक्षण प्रतिभा के धनी एवं अपने दोहों व रचनाओं से सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरण कर समाज को नई दिशा देने वाले महान संत कबीरदास जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
कबीर जी का कर्म प्रधानता व सामाजिक समरसता का संदेश अनंतकाल तक हमें प्रेरित करता रहेगा।
ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई यात्रियों के हताहत होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। प्रभु श्री जगन्नाथ जी से दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। ॐ शांति!
पूर्व प्रधानमंत्री, स्वाधीनता संग्राम सेनानी, महान किसान नेता, सामाजिक व व्यक्तिगत जीवन में सरलता, सादगी एवं पारदर्शिता की प्रतिमूर्ति, श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
गांव, अन्नदाता किसान एवं वंचित समुदाय के सशक्तिकरण के लिए आजीवन समर्पित रहे श्रद्धेय चौधरी साहब के सपनों का भारत बनाने के लिए डबल इंजन की भाजपा सरकार अविराम कार्य कर रही है।
उनका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए एक मार्गदर्शिका है।
हुतात्मा को कोटिशः नमन...
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने नव्य-भव्य संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित किया।
आज सभी देशवासियों के लिए यह ऐतिहासिक एवं गौरव का पल है जब आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक यह नया संसद भवन देश को समर्पित किया जा रहा है।
#MyParliamentMyPride
"सादा जीवन, उच्च विचार" में गहरी आस्था रखने वाले महान किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री
#चौधरी_चरण_सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। सामाजिक न्याय एवं किसानों के हितों के लिए आपका समर्पित जीवन सदैव हम सभी के लिए अनुकरणीय है।
#ChaudharyCharanSingh
अपनी लोकसभा के चरथावल विधानसभा के गांव भामेला एवं लाडवां में #महा_संपर्क_अभियान के तहत विभिन्न वर्गों से जनसंपर्क कर @BJP4India की नीतियों एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन कल्याणकारी योजनाओं व कार्यों के बारे में सबको अवगत कराया।
@JPNadda@BJP4UP@PMOIndia
किसानों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले किसान हितैषी एवं हमसब के आदर्श बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की पुण्यतिथि पर आज सिसौली पहुंचकर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
कल के चुनाव परिणाम के बाद अब विपक्ष को भी यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि सत्ता और मीडिया चुनाव में जीत नहीं दिला सकती --- अन्यथा कभी कोई सत्ता चुनाव हारती ही नहीं ---इसलिए विपक्ष को अब अपनी ये धारणा बदल लेनी चाहिए ---
आबादी को लेकर अब एक कड़ा कानून बनना ही चाहिए ---- बिना किसी किंतु -परंतु के --- जो सब पर यथावत लागू हो ---हर धर्म और जाति पर ---बहुत हो लिया जनजागरण ,अब कानून चाहिए ---@narendramodi@PMOIndia