मराठी रंगमंच की प्रख्यात कलाकार एवं निर्देशक श्रीमती विजया मेहता जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। अपनी अद्भुत प्रतिभा, सृजनशीलता और समर्पण से उन्होंने भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया तथा अनेक पीढ़ियों के कलाकारों को प्रेरित किया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों और शुभचिंतकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
मराठी रंगभूमीवरील सुप्रसिद्ध कलाकार आणि दिग्दर्शिका श्रीमती विजया मेहता जी यांच्या निधनाचे वृत्त अत्यंत दुःखद आहे. आपल्या अद्भुत प्रतिभा, सर्जनशीलता आणि समर्पणाने त्यांनी भारतीय नाट्यसृष्टीला समृद्ध केले, तसेच कलाकारांच्या अनेक पिढ्यांना प्रेरणा दिली.
दिवंगत पुण्यात्म्याला ईश्वरचरणी स्थान लाभो आणि त्यांच्या कुटुंबियांना व शुभचिंतकांना ही कधीही भरुन न येणारी हानी सहन करण्याची शक्ती मिळो, ही प्रार्थना.
ॐ शांती.
श्रद्धेय सुंदर सिंह भंडारी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं कुशल संगठनकर्ता के रूप में उन्होंने संगठन के प्रति अटूट निष्ठा, सादगीपूर्ण जीवन और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की अपनी शैली से भारतीय राजनीति में एक आदर्श स्थापित किया। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनका संघर्ष भी सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके विचार, आदर्श एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण हम सभी का सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।
पंजाब प्रवास के दौरान पद्म भूषण से सम्मानित प्रख्यात कृषि अर्थशास्त्री डॉ. सरदारा सिंह जोहल जी से उनके आवास पर मुलाकात की।
सरदारा सिंह जोहल जी देश के अग्रणी कृषि अर्थशास्त्रियों में से एक हैं। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा फसल विविधीकरण और कृषि सुधारों के माध्यम से देश की कृषि नीति को नई दिशा दी है।
इस दौरान पंजाब की कृषि व्यवस्था, किसानों से जुड़े मुद्दों, फसल विविधीकरण और कृषि क्षेत्र के समग्र विकास पर विस्तृत चर्चा हुई।
ਪੰਜਾਬ ਫੇਰੀ ਦੌਰਾਨ ਪਦਮ ਭੂਸ਼ਣ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਰਥਸ਼ਾਸਤਰੀ ਡਾ. ਸਰਦਾਰਾ ਸਿੰਘ ਜੋਹਲ ਜੀ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਿਵਾਸ ਸਥਾਨ 'ਤੇ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ।
ਸਰਦਾਰਾ ਸਿੰਘ ਜੋਹਲ ਜੀ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਮੋਹਰੀ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਰਥਸ਼ਾਸਤਰੀਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਹਨ। ਪੰਜਾਬ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਉਪ-ਕੁਲਪਤੀ (ਵਾਈਸ ਚਾਂਸਲਰ) ਅਤੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਲਾਗਤਾਂ ਤੇ ਕੀਮਤਾਂ ਕਮਿਸ਼ਨ (CACP) ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਵਜੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾਈ ਅਤੇ ਫ਼ਸਲੀ ਵਿਭਿੰਨਤਾ ਤੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਸੁਧਾਰਾਂ ਦੇ ਮਾਧਿਅਮ ਰਾਹੀਂ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਨੀਤੀ ਨੂੰ ਨਵੀਂ ਦਿਸ਼ਾ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।
ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਵਸਥਾ, ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਮੁੱਦਿਆਂ, ਫ਼ਸਲੀ ਵਿਭਿੰਨਤਾ ਅਤੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਖੇਤਰ ਦੇ ਸਰਵਪੱਖੀ ਵਿਕਾਸ 'ਤੇ ਵਿਸਤ੍ਰਿਤ ਚਰਚਾ ਹੋਈ।
अपनी डूबती हुई राजनीतिक नैया को बचाने की ओछी राजनीति में राहुल गांधी ने NEET की परीक्षा देने वाले देश के युवाओं के भविष्य को दांव पर लगा दिया।
वीडियो देखिए और राहुल गांधी का प्रोपेगेंडा समझिए, ताकि ऐसे राजनीति के दीमकों से सावधानी बरती जा सके। ⏬
आज नई दिल्ली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के पुनर्निर्मित कार्यालय के उद्घाटन एवं शुभ पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर संस्थान के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रोफेसरों, वरिष्ठ शोधार्थियों एवं अन्य प्रबुद्ध जनों से भी सार्थक संवाद किया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में नगर विकास एवं आवास विभाग की 286 करोड़ रुपये की लागत से 157 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
इस अवसर पर उन्होंने पटना के सौंदर्यीकरण एवं आधुनिक शहरी विकास कार्यों को और गति देने की प्रतिबद्धता दोहराई। लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की स्मृति में ‘वेस्ट टू वन्डर’ थीम पर आधारित लोकनायक जयप्रकाश नारायण पार्क का शिलान्यास किया।
शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए वेस्ट मैनेजमेंट कार्यों में तेजी लाने, साथ ही, नमामि गंगे, वेस्ट मैनेजमेंट, सब्जी हाट योजना एवं 66,000 एकड़ में विकसित होने वाली आधुनिक ‘पाटलिपुत्र’ सैटेलाइट टाउनशिप जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की घोषणा की गई।
#NDA4Bihar
आज नई दिल्ली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन में भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की भित्ति-शिल्प का अनावरण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
डॉ. मुखर्जी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता के संरक्षण के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक रहा है। उनकी विचारधारा आज भी एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करती है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी एवं भारत सरकार के रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी आज राजीवनगर स्थित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (STPI) में आईटी इंडस्ट्री एवं स्टार्टअप संगठनों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्टार्टअप और उद्योगों को बेहतर सुविधाएं एवं अवसर प्रदान करने के लिए ‘बिहार टेक’ पोर्टल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले 5 वर्षों में बिहार उद्योग और नवाचार के क्षेत्र में अपनी नई पहचान स्थापित करेगा साथ ही बिहार के युवा यहां स्टार्टअप के माध्यम से रोजगार के अवसर सृजन करें, सरकार उन्हें हर संभव सहायता करेगी।
#NDA4Bihar
उत्तर प्रदेश के यशस्वी एवं सशक्त मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्य नाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपके दृढ़ नेतृत्व, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण, सुशासन और जनकल्याणकारी कार्यों ने उत्तर प्रदेश को विकास एवं प्रगति की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।
जमुई बिहार के विकास मॉडल का चेहरा बनेगा। ईको-टूरिज्म से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक काम शुरू हो गया है।
NDA के नेतृत्व में बिहार विकसित हो रहा है और बिहार की जनता भी NDA के साथ मजबूती से खड़ी है।
- माननीय उपमुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp#NDA4bihar
राज्यसभा निर्वाचन के पश्चात् आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा प्राप्त शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार।