पाकरटांड़ कांड में गिरफ्तार अभिषेक भारती को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबरें तथ्यहीन हैं। गिरफ्तारी के दौरान मारपीट के आरोप निराधार हैं, सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। अभियुक्त न्यायालय के आदेश पर मंडल कारा सिमडेगा में न्यायिक अभिरक्षा में है।
@JharkhandPolice
कोलेबिरा में मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त विजय केरकेट्टा पर घर में घुसकर मारने की नीयत से मारपीट का आरोप है। पुलिस अधीक्षक महोदय, सिमडेगा के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई।
@JharkhandPolice@DIG_Ranchi@dgpjh
लापता युवती सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपी गई
कुरडेग थाना क्षेत्र से लापता युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया। युवती बिना बताए घर से चली गई थी, परिजनों की खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला था। पुलिस अधीक्षक महोदय, सिमडेगा के निर्देश पर टीम ने त्वरित कार्रवाई की।
कोलेबिरा थानान्तर्गत पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने पुत्र को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त सिलास केरकेट्टा पर लोहे के पाइप से प्रहार कर हत्या करने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक महोदय, सिमडेगा के निर्देश पर टीम ने हत्या में प्रयुक्त पाइप बरामद किया।
संविधान दिवस पर सिमडेगा जिले के सभी थाना, ओपी एवं कार्यालयों में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठन कर शपथ ली। सभी ने न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के मूल्यों पर चलने का संकल्प लिया।
राजकीय रामरेखा मेला शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हुआ, इसमें डेढ़ लाख श्रद्धालु शामिल हुए। 170 पदाधिकारियों सहित 500 पुलिस बल 24x7 तीन शिफ्टों में मुस्तैद रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय, सिमडेगा ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों की सराहना कर धन्यवाद दिया।
ऑपरेशन विश्वास के तहत सिमडेगा पुलिस ने 40 चोरी एवं गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को सौंपा। जनवरी से अक्टूबर 2026 तक कुल 685 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक महोदय, सिमडेगा के निर्देश पर टीम ने आज त्वरित कार्रवाई की।
@JharkhandPolice@JharkhandCMO@dgpjh
सिमडेगा थाना क्षेत्र में नाबालिग पीड़िता को गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त शलीन्द्र नायक पर शारीरिक संबंध बनाकर गर्भवती करने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक महोदय, सिमडेगा के निर्देश पर टीम ने आज त्वरित कार्रवाई की।
@JharkhandCMO
पुलिस अधीक्षक महोदय, सिमडेगा के निर्देश पर टीम ने आज जलडेगा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म एवं गर्भवती करने के मामले मे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त सुरज प्रधान ने डरा-धमकाकर यौन शोषण किया था। @JharkhandCMO@DIG_Ranchi@dgpjh@JharkhandPolice
जलडेगा थाना क्षेत्र में माता की हत्या के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका तरिशला समद की हत्या उनके पुत्र रोशन समद ने की थी। पुलिस अधीक्षक महोदय, सिमडेगा के निर्देश पर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार किया।
आप सभी को "#प्रकाश_पर्व" की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !
समानता, प्रेम, सद्भाव, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देने वाले सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम धर्मगुरु श्री "गुरु नानक देव जी" की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन !!
🙏 🙏
#गुरु_नानक_जयंती#gurunanakjayanti2026
द्वितीय राजकीय रामरेखा महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ
उपायुक्त महोदया, कंचन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीकांत एस. खोटरे ने द्वितीय राजकीय रामरेखा महोत्सव 2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। रामरेखा धाम की पहाड़ी पर श्रद्धा, आस्था व संस्कृति का संगम देखने को मिला।
पुलिस अधीक्षक महोदय, सिमडेगा के निर्देश पर राजकीय रामरेखा मेला की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेले में 170 पदाधिकारियों सहित 500 पुलिस बल, होमगार्ड व चौकीदार तैनात किए गए हैं। 9 मोटरसाइकिल गश्ती दल व 12 पार्किंग स्थल भी बनाए गए हैं।
रामरेखा मेला को लेकर उप-विकास आयुक्त महोदय, सिमडेगा ने किया स्थल निरीक्षण, सुरक्षा का लिया जायजा
निरीक्षण में उप-विकास आयुक्त महोदय, सिमडेगा व अनुमंडल पदाधिकारी, सिमडेगा समेत अधिकारी मौजूद रहे। भीड़ नियंत्रण, यातायात व पार्किंग पर दिशा-निर्देश दिए गए।
उपायुक्त महोदय, सिमडेगा एवं पुलिस अधीक्षक महोदय, सिमडेगा ने रामरेखा मेला को लेकर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों की संयुक्त ब्रीफिंग की। ब्रीफिंग में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण व यातायात व्यवस्था पर विशेष निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय, सिमडेगा के निर्देश पर रामरेखा मेला की सुरक्षा को लेकर जिलेभर में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चौक-चौराहों व संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
नाबालिग को बेचने के मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पुलिस अधीक्षक महोदय, सिमडेगा के निर्देश पर गठित टीम ने मानव तस्करी कांड में एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया। सद्दाम अंसारी को साहेबगंज से पकड़कर जेल भेजा गया।
झारखण्ड स्थापना दिवस पखवाड़ा में सिमडेगा पुलिस का जागरूकता अभियान
पुलिस अधीक्षक महोदय, सिमडेगा के निर्देश पर झारखण्ड स्थापना दिवस पखवाड़ा में जागरूकता अभियान चलाया गया। 16 स्कूलों में 3,000 छात्रों को महिला व साइबर सुरक्षा की जानकारी दी।
@JharkhandPolice@JharkhandCMO
अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी, 168 किलो जावा महुआ नष्ट
पुलिस अधीक्षक महोदय, सिमडेगा के निर्देश पर जिले के थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया। 12 से 18 नवंबर अभियान में 168 किलो जावा महुआ व 3 लीटर महुआ शराब नष्ट की गई। भट्ठी तोड़ी गई।