मेरे अनुज स्वरूप दिवंगत विधायक राहुल प्रकाश के संघर्ष को नमन।
पार्टी की संघर्ष यात्रा में आपने हमेशा महत्वपूर्ण योगदान दिया।
जनजाति समाज की युवा पीढ़ी आपके संघर्ष से सदैव प्रेरणा प्राप्त करेगी।
ईश्वर आपकी पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।
ओम् शांति!
अपना दल (एस) के युवा एवं लोकप्रिय विधायक प्रिय राहुल प्रकाश कोल जी के निधन की दुःखद खबर से अत्यंत आहत हूँ। अनुज समान राहुल के यूं चले जाने से निःशब्द हूँ। दिवंगत आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना करती हूँ। ॐ शांति!