लखनऊ स्थित कोचिंग संस्थान में लगी आग की घटना अत्यंत दुःखद है।
इस हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा इस कठिन समय में परिजनों को धैर्य और संबल दें। @RahulGandhi
ND Alliance के सहयोगी दल सुभासपा के विधायक पेपर लीक गैंग के सरगना!
गाजीपुर की जखनियां विधानसभा से सुभासपा के विधायक बेदी राम का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह पैसे लेकर पेपर पास कराने की बात कह रहे हैं। किस तरह वह पेपर लीक कराते हैं और रिजल्ट बदलवाते हैं इसका पूरा विवरण भी बता रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि पेपर रद्द होने पर परीक्षार्थी विधायक जी से पैसे मांग रहे हैं। जिस पर विधायक जी हड़काते हुए कहते हैं रिजल्ट की बात होती है ज्वाइनिंग की बात नहीं होती।
आपको बता दे कि विधायक बनने से पूर्व यह पेपर लीक मामले में जेल भी काट चुके हैं।
अगर यह वीडियो सही है तो पेपर लीक में बीजेपी सरकार की संलिप्त से भी इंकार नहीं किया जा सकता!
आदित्यनाथ सरकार कल ही पेपर लीक को लेकर यूपी सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश 2024 लेकर आई थी। अब इस वीडीयो का आना यह दर्शाता है कि यह युवाओं को ठगने से अतरिक्त कुछ नहीं है।
आदित्यनाथ जी यूपी सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश 2024 के अंतर्गत विधायक जी पर कार्रवाई कब होगी?
दिल्ली के रिज क्षेत्र में गैरकानूनी तरीके से 1100 पेड़ काट दिए गए। सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि "अगर अधिकारी अपने संवैधानिक दायित्यों का पालन नहीं कर रहे हैं तो अदालत को स्पष्ट संकेत देना होगा कि पर्यावरण को इस तरह से नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता है।"
दूसरी तरफ, देहरादून में बड़ी संख्या में काटे जा रहे पेड़ों को बचाने के लिए जनता को सड़क पर उतरना पड़ा। खबरों के मुताबिक, विकास कार्यों के लिए हजारों पेड़ काटे जा रहे हैं।
हमारी विकास की जरूरतों के बीच यह बहुत जरूरी है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग पर्यावरण के प्रति संवेदनशील हों। कहीं ऐसा न हो कि आगे चलकर हमें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़े।
संविधान जनता का सुरक्षा कवच है और राहुल गांधी उस संविधान के रक्षक... आज संसद सदस्य के रूप में उन्होंने हाथ में संविधान की प्रति लेकर शपथ ली।
एक न्याययोद्धा और जनसेवक के रूप में राहुल जी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
जय हिंद!
जय संविधान!
अध्यक्ष महोदय, यह सदन भारत के लोगों की आवाज का प्रतिनिधित्व करता है। आप उन आवाजों के संवाहक हैं। बेशक सरकार के पास राजनीतिक शक्ति है, लेकिन विपक्ष भी भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। यह बहुत जरूरी है कि विपक्ष की आवाज को भी इस सदन में जगह मिले। मुझे यकीन है कि आप हमें भारत के लोगों की आवाज का प्रतिनिधित्व करने की इजाजत देंगे।
सवाल ये नहीं है कि सदन कितनी सफलतापूर्वक चलता है, बल्कि सवाल ये है कि भारत की कितनी आवाजें यहां सुनी जाएंगी। अगर आप विपक्ष की आवाज को खामोश करके सदन को चलाते हैं तो यह अलोकतांत्रिक होगा। इस चुनाव ने साबित किया कि देश की जनता उम्मीद करती है कि विपक्ष संविधान की रक्षा करे।
हमें यकीन है कि विपक्ष को जनता की आवाज उठाने की इजाजत देकर आप संविधान की रक्षा का धर्म निभाएंगे।
-राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा
अध्यक्ष महोदय, यह सदन भारत के लोगों की आवाज का प्रतिनिधित्व करता है। बेशक सरकार के पास राजनीतिक शक्ति है, लेकिन विपक्ष भी भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। यह बहुत जरूरी है कि विपक्ष की आवाज को भी इस सदन में जगह मिले। मुझे यकीन है कि आप हमें जनता की आवाज उठाने की इजाजत देंगे।
सवाल ये नहीं है कि सदन कितनी सफलतापूर्वक चलता है, बल्कि सवाल ये है कि भारत की कितनी आवाजें यहां सुनी जाएंगी। अगर आप विपक्ष की आवाज को खामोश करके सदन को चलाते हैं तो यह अलोकतांत्रिक होगा। देश की जनता उम्मीद करती है कि विपक्ष संविधान की रक्षा करे। हमें भरोसा है कि विपक्ष को जनता की आवाज उठाने की इजाजत देकर आप संविधान की रक्षा का धर्म निभाएंगे।
-राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा
मैं तनुज पुनिया……..
आज बाराबंकी और देश के विकास के लिए संसद में शपथ ली। इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपने क्षेत्र की जनता के सपनों और उम्मीदों को पूरा करने का संकल्प लिया है। अब, पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ, अपने क्षेत्र और देश की सेवा के लिए तत्पर हूँ।
#Barabankiमेरपरिवार#लोकसभा