....
तुम्हारा
मेरे जीवन में आना
कुछ ऐसा था
जैसे सांझ के
वक़्त छत पर
हवा का
हल्का झोंका
चेहरे को
स्पर्श करता है
और तुम्हारा
मेरे जीवन से
चले जाना
कुछ ऐसे जैसे
घर की सारी
खिड़कियां खुली हुई हैं
और उसी हवा ने
आंधी का रूप ले लिया है..!!
#तिवारी#हिंदी_शब्द
🖤🖤