आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी,
राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित आपके 12 वर्षों के सफलतम कार्यकाल पर आपको समस्त प्रदेशवासियों की ओर से अनंत शुभकामनाएं।
आज इस गौरवपूर्ण अवसर पर हम पुनः यह विश्वास व्यक्त करते हैं कि उत्तर प्रदेश आपके प्रेरक नेतृत्व एवं सतत मार्गदर्शन में 'विकसित भारत' के संकल्प के अनुरूप 'विकसित उत्तर प्रदेश' के निर्माण हेतु पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा तथा राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वोत्तम योगदान देता रहेगा।
जनपद लखीमपुर खीरी में नदियों द्वारा भूमि क्षरण से प्रभावित पूर्वी उत्तर प्रदेश के 2,350 परिवारों एवं स्थानीय थारू जनजाति के 4,356 परिवारों को भौमिक अधिकार पट्टों के आवंटन एवं ₹817 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास हेतु आयोजित कार्यक्रम में आज सहभाग किया।
जब शासन में संवेदना होती है और वह बिना भेदभाव सेवा के माध्यम से जनता-जनार्दन तक पहुंचती है, तो इस प्रकार के कार्य फलीभूत होते हैं।
सभी लाभार्थियों व जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी की गरिमामयी उपस्थिति में श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम में श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में...
@rashtrapatibhvn https://t.co/1Cjj61VPNG
जो उत्तर प्रदेश या देश की सत्ता में रहते थे, अपनी सत्ता को बचाने के लिए नोएडा नहीं जाते थे, वह 'उनके' लिए अंधविश्वास और रूढ़िवादी नहीं था,
श्री राम जन्मभूमि मंदिर की बात करना, काशी में श्री काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण की बात करना और श्रीकृष्ण कन्हैया के मथुरा-वृंदावन की बात करना उनके लिए अंधविश्वास का पर्याय था...
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
माँ शैलपुत्री की आराधना को समर्पित ‘चैत्र नवरात्र’ के प्रथम दिवस माँ से प्रार्थना है कि समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार हो।
आदिशक्ति, जगज्जननी माँ भवानी की आराधना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि की समस्त प्रदेश वासियों व श्रद्धालुजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
शक्ति, साधना और संस्कार के इस पावन पर्व पर माँ जगदम्बा सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्यता और समृद्धि का संचार करें, यही प्रार्थना है।
जय माँ भगवती!
जय राम सोभा धाम। दायक प्रनत बिश्राम।।
धृत त्रोन बर सर चाप। भुजदंड प्रबल प्रताप।।
मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने सनातन संस्कृति के दिव्य प्रकाश से आलोकित धर्मनगरी श्री अयोध्या धाम में हम सभी की आस्था के केंद्र रघुकुलनंदन प्रभु श्री रामलला के दर्शन-पूजन किए।
@rashtrapatibhvn
इस पुण्य आयोजन में मा. राज्यपाल श्रीमती @anandibenpatel जी, आध्यात्मिक विदुषी पूज्य माता अमृतानंदमयी जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य आदरणीय श्री सुरेश 'भैयाजी' जोशी, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी जी, पूज्य साधु-संतों एवं आध्यात्मिक विभूतियों की आत्मीय एवं गरिमामयी उपस्थिति ने इस क्षण को और अधिक स्मरणीय व पावन बना दिया।
भारत के 'राष्ट्रमंदिर' निर्माण के महायज्ञ से जुड़े सभी पूज्य संत गणों तथा कर्मयोगियों का हार्दिक अभिनंदन एवं श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सभी रामभक्तों की स्मृतियों को नमन।
आपकी प्रेरणादायी उपस्थिति हेतु हृदय से आभार मा. राष्ट्रपति जी।
@rashtrapatibhvn
जद्यपि सब बैकुंठ बखाना। बेद पुरान बिदित जगु जाना।।
अवधपुरी सम प्रिय नहिं सोऊ। यह प्रसंग जानइ कोउ कोऊ।।
नव संवत्सर (विक्रम संवत-2083) के पुण्य अवसर पर आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम में पूज्य साधु-संतों के पावन सान्निध्य में मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के कर-कमलों से 'श्रीराम यंत्र' की प्रतिष्ठापना सनातन चेतना का दिव्य स्पंदन है।
यह प्रतिष्ठापन आस्था का आलोक है। यह अवसर 'रामराज्य' की अनुभूति है।
जय सियाराम!
नव संवत्सर (विक्रम संवत-2083) के शुभारंभ के पावन अवसर पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम में श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना की गई।
@rashtrapatibhvn#नव_वर्ष_नई_अयोध्या
आज श्रीराम जन्मभूमि के इस यज्ञ की पूर्णाहुति के कार्यक्रम से जुड़कर न केवल आप, न केवल हम, न केवल उत्तर प्रदेशवासी, बल्कि देश और दुनिया में जहां कहीं भी सनातन धर्मावलंबी हैं, उन सभी के मन में अपार आनंद की अनुभूति हो रही होगी।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#नव_वर्ष_नई_अयोध्या
नव संवत्सर (विक्रम संवत-2083) के पावन अवसर पर मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम में श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना...
@rashtrapatibhvn https://t.co/N9SaxjWjCS
भारतीय सनातन परंपरा, संस्कृति और नवचेतना के प्रतीक हिंदू नव वर्ष, नव संवत्सर, विक्रम संवत-2083 के पावन अवसर पर प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह दिवस सृष्टि के नव आरंभ, धर्म, सत्य और संस्कारों की पुनर्स्थापना का प्रतीक है। हिंदू नव वर्ष हमारी काल गणना, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रबोध को सुदृढ़ करने वाला दिन है।
आइए, नव संकल्पों के साथ सशक्त भारत, समृद्ध भारत व विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।